Live
‘बेअदबी पार्टी’ पूरी तरह से ‘ईडी पार्टी’ और ED की प्रवक्ता बन चुकी है: हरपाल सिंह चीमामालेरकोटला में बेटियों के लिए 5 मंजिला सरकारी स्कूल का उद्घाटनजगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर CM भगवंत मान की राज्यपाल से मुलाकात, 10 दिन की पैरोल की मांगचंडीगढ़ में तेज धूप से बढ़ी उमस, बारिश के बाद फिर चढ़ा तापमान; आने वाले दिनों में राहत के आसार₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोटों का होगा ट्रायल, सरकार ने दी मंजूरीश्री गुरु रविदास जी महाराज की बाणी में समानता, सम्मान और सामाजिक न्याय का शाश्वत संदेश: हरपाल सिंह चीमाआप ने पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव के लिए सांसद मीत हेयर और विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद को बनाया चुनाव इंचार्जसुनाम हलके में शिक्षा क्षेत्र को और बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा की अहम पहल; सरकारी स्कूलों के 19,886 विद्यार्थियों को स्कूल बैग देने की शुरुआत‘बेअदबी पार्टी’ पूरी तरह से ‘ईडी पार्टी’ और ED की प्रवक्ता बन चुकी है: हरपाल सिंह चीमामालेरकोटला में बेटियों के लिए 5 मंजिला सरकारी स्कूल का उद्घाटनजगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर CM भगवंत मान की राज्यपाल से मुलाकात, 10 दिन की पैरोल की मांगचंडीगढ़ में तेज धूप से बढ़ी उमस, बारिश के बाद फिर चढ़ा तापमान; आने वाले दिनों में राहत के आसार₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोटों का होगा ट्रायल, सरकार ने दी मंजूरीश्री गुरु रविदास जी महाराज की बाणी में समानता, सम्मान और सामाजिक न्याय का शाश्वत संदेश: हरपाल सिंह चीमाआप ने पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव के लिए सांसद मीत हेयर और विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद को बनाया चुनाव इंचार्जसुनाम हलके में शिक्षा क्षेत्र को और बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा की अहम पहल; सरकारी स्कूलों के 19,886 विद्यार्थियों को स्कूल बैग देने की शुरुआत
Thursday, 13 August 2026
Menu

पंजाब-चंडीगढ़ में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में मौसम का बदलेगा मिजाज

पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून का इंतजार जारी है। इस बीच भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलीं, लेकिन तापमान में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं की गई। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव होने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार कई राज्यों में तेज आंधी, गरज-चमक और भारी बारिश हो सकती है, जबकि कुछ क्षेत्रों में मौसम साफ रहने से गर्मी का असर बना रहेगा।

पंजाब में 28 जून से 2 जुलाई तक बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और बठिंडा समेत पंजाब के कई जिलों में 28 जून से 2 जुलाई के बीच बारिश की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है।

16 राज्यों में आंधी और भारी बारिश की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के 16 राज्यों में तेज आंधी, भारी बारिश और खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तरी अरब सागर, गुजरात के शेष हिस्सों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार तथा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

इसके अलावा 27 से 29 जून के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि असम और मेघालय के कुछ इलाकों में 28 जून को भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। वहीं उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार सहित कई राज्यों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने और बिजली गिरने तथा तेज हवाओं के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *