Live
पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश और तेज हवाओं के आसार; तापमान गिरने से बढ़ सकती है ठंड•मोगा में घर के बाहर बैठे 4 युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 की मौत और 2 घायल; DGP गौरव यादव मौके पर पहुंचे, 5 आरोपी गिरफ्तार•परविंदर झोटा मामले के बीच पंजाब के केमिस्टों का बड़ा फैसला, प्रेगाबालिन और ट्रामाडोल समेत कई दवाओं की बिक्री बंद करने का ऐलान•राहुल गांधी के काफिले में बड़ा हादसा, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराईं कई गाड़ियां; कुछ लोग घायल, कांग्रेस नेता सुरक्षित•अकाली दल की वापसी नामुमकिन, डायनासोर की तरह हो जाएगा इतिहास का हिस्सा: बलतेज पन्नू का बलविंदर सिंह भूंदड़ पर तीखा हमला•विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में पंजाब के जगशेर सिंह ने जीता कांस्य पदक, CM भगवंत मान ने की मुलाकात; परिवार और कोच को दी बधाई•सऊदी अरब जाने वाले यात्रियों को बड़ा झटका, Air India और IndiGo समेत कई एयरलाइंस की उड़ानें रद्द; रिफंड और रीबुकिंग पर आया अपडेट•‘3 दिन का राशन-पानी घर में जमा कर लें’, ब्रिटेन सरकार की लोगों को सलाह; जानें आखिर क्यों जारी की गई चेतावनी•पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश और तेज हवाओं के आसार; तापमान गिरने से बढ़ सकती है ठंड•मोगा में घर के बाहर बैठे 4 युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 की मौत और 2 घायल; DGP गौरव यादव मौके पर पहुंचे, 5 आरोपी गिरफ्तार•परविंदर झोटा मामले के बीच पंजाब के केमिस्टों का बड़ा फैसला, प्रेगाबालिन और ट्रामाडोल समेत कई दवाओं की बिक्री बंद करने का ऐलान•राहुल गांधी के काफिले में बड़ा हादसा, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराईं कई गाड़ियां; कुछ लोग घायल, कांग्रेस नेता सुरक्षित•अकाली दल की वापसी नामुमकिन, डायनासोर की तरह हो जाएगा इतिहास का हिस्सा: बलतेज पन्नू का बलविंदर सिंह भूंदड़ पर तीखा हमला•विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में पंजाब के जगशेर सिंह ने जीता कांस्य पदक, CM भगवंत मान ने की मुलाकात; परिवार और कोच को दी बधाई•सऊदी अरब जाने वाले यात्रियों को बड़ा झटका, Air India और IndiGo समेत कई एयरलाइंस की उड़ानें रद्द; रिफंड और रीबुकिंग पर आया अपडेट•‘3 दिन का राशन-पानी घर में जमा कर लें’, ब्रिटेन सरकार की लोगों को सलाह; जानें आखिर क्यों जारी की गई चेतावनी•
Monday, 26 October 2026
Menu

पंजाब: गर्मियों के मौसम में बिजली सप्लाई सुधारने के लिए Power comm विभाग के अधिकारियों ने शुरू किया अभियान।

पंजाब। लुधियाना में जैसे ही गर्मियों का सीजन नजदीक आया, Power comm विभाग के अधिकारी एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं। विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में बिजली की जर्जर तारों को सुधारने का अभियान शुरू किया है, और कर्मचारियों की टीमें फील्ड में उतारी गई हैं ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को बिजली की सुचारु सप्लाई मिल सके।

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन की सुंदर नगर डिवीजन, मॉडल टाउन, अग्र नगर, स्टेट डिवीजन, सिटी वेस्ट, फोकल प्वाइंट, जनता नगर, सीएमसी डिवीजन, और सिटी सेंटर डिवीजन जैसे विभिन्न इलाकों में बिजली लाइनों की मरम्मत की जा रही है। इसके अलावा, बड़ी क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर्स भी लगाए जा रहे हैं ताकि गर्मियों में शहरवासियों को बिना किसी रुकावट के बिजली मिलती रहे और उन्हें बिजली व पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी का सामना न करना पड़े।

सुंदर नगर डिवीजन में तैनात पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन के एक्सियन जगमोहन सिंह जन्डू ने बताया कि कैलाश नगर के मुख्य चौक पर बिजली की हाई टेंशन तारों और खंभे पर लटकी अतिरिक्त तारों के जाल को दुरुस्त किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि गर्मी के मौसम में बिजली की डिमांड बहुत बढ़ जाती है, जिससे तारों पर लोड अधिक बढ़ने के कारण तारों में खराबी आ सकती है, और बिजली के बार-बार कटने की संभावना रहती है।

इस समस्या को ध्यान में रखते हुए पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर जगदेव सिंह और डिप्टी चीफ इंजीनियर सुरजीत सिंह के निर्देश पर, सभी डिवीजनों के अधिकारियों ने अपने इलाकों में पुराने तारों को बदलने और नए तारों का जाल बिछाने का अभियान शुरू किया है, ताकि शहरभर में बिजली की निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित की जा सके और समय रहते सभी आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *