Live
राजा वड़िंग ने राहुल गांधी को सौंपा इस्तीफा, बोले- मैंने खुद दिया इस्तीफा•धान की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार पंजाब से 6 लाख मीट्रिक टन चावल और 15 लाख मीट्रिक टन गेहूं तुरंत उठाए: CM भगवंत सिंह मान•अमरजीत चावला पर 8 महीने सराय में शोषण का आरोप, लाखों रुपये की धोखाधड़ी पर SGPC और सुखबीर बादल की चुप्पी बड़े सवाल खड़े करती है: बलतेज पन्नू•जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद•लंबे इंतजार के बाद भारत में Apple Pay की एंट्री, अब iPhone से करें Tap-to-Pay•राजा वड़िंग का इस्तीफा, आज राहुल गांधी से होगी मुलाकात•चालान नहीं भरा तो बढ़ सकती हैं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश•CM भगवंत सिंह मान ने पंजाब की महिलाओं के खातों में एक बार फिर डाली सम्मान राशि•राजा वड़िंग ने राहुल गांधी को सौंपा इस्तीफा, बोले- मैंने खुद दिया इस्तीफा•धान की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार पंजाब से 6 लाख मीट्रिक टन चावल और 15 लाख मीट्रिक टन गेहूं तुरंत उठाए: CM भगवंत सिंह मान•अमरजीत चावला पर 8 महीने सराय में शोषण का आरोप, लाखों रुपये की धोखाधड़ी पर SGPC और सुखबीर बादल की चुप्पी बड़े सवाल खड़े करती है: बलतेज पन्नू•जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद•लंबे इंतजार के बाद भारत में Apple Pay की एंट्री, अब iPhone से करें Tap-to-Pay•राजा वड़िंग का इस्तीफा, आज राहुल गांधी से होगी मुलाकात•चालान नहीं भरा तो बढ़ सकती हैं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश•CM भगवंत सिंह मान ने पंजाब की महिलाओं के खातों में एक बार फिर डाली सम्मान राशि•
Saturday, 03 October 2026
Menu

‘चंडीगढ़ में बीजेपी ऑफिस के बाहर हमले के लिए गृह मंत्री जिम्मेदार’, CM भगवंत मान ने किया पलटवार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को चंडीगढ़ में भाजपा मुख्यालय के बाहर हुए हमले के लिए केंद्र सरकार खास कर गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि केंद्र के नियंत्रण में आने वाले केंद्र शासित प्रदेश को सियासी दुष्प्रचार का आधार बनाकर इस्तेमाल करना पूरी तरह गलत है। इस घटना की जिम्मेदारी पूरी तरह केंद्र सरकार की है और अगर इस घटना को मुझ पर थोपने की कोशिश की जा रही है तो केंद्र को अपनी ड्यूटी से भागने के बजाय चंडीगढ़ को पंजाब सरकार के हवाले कर देना चाहिए। गांव चीमा में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर लोक अर्पण करने के मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर कोई जानता है कि चंडीगढ़ का प्रबंधन पंजाब के राज्यपाल द्वारा चलाया जाता है, फिर भी भाजपा की अगुआई वाली केंद्र सरकार किसान आंदोलन, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में आंदोलन जैसे कई मुद्दों पर सारा दोष मुझ पर थोपने को हमेशा तैयार रहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा को इस मुद्दे पर बेबुनियाद और बेतुकी बयानबाजी से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब पंजाब चंडीगढ़ की मांग करता है तो इसे अलगाववादी विचारधारा बताया जाता है, लेकिन दूसरी तरफ केंद्र सरकार यूटी. चंडीगढ़ में कानून व्यवस्था कायम रखने के अपने फर्ज से हमेशा भागती रही है।

हिमाचल सरकार के एंट्री टैक्स पर पलटवार

  कांग्रेस की अगुआई वाली हिमाचल सरकार के एंट्री टैक्स लगाने के फैसले का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि एक तरफ ‘आप’ सरकार टोल टैक्स खत्म करके आम आदमी को राहत दे रही है, जबकि दूसरी तरफ ये लोग आम जनता पर अनाश्वयक एंट्री टैक्स लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कदम पूरी तरह गैर-वाजिब है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा इसका हर स्तर पर जोरदार विरोध किया जाएगा।

किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा

  किसानों की चिंताओं पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आढ़तियों की जायज मांगों को केंद्र सरकार के समक्ष उठाऊंगा क्योंकि उनकी सारी मांगें भारत सरकार से संबंधित हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा ये मुद्दे पहले भी बार-बार केंद्र के समक्ष उठाए गए हैं और राज्य सरकार लगातार ऐसा करती रहेगी। उन्होंने कहा कि ‘आप’ सरकार किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए सुचारू और मुश्किल रहित खरीद सुनिश्चित बनाने के लिए दृढ़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *