Live
1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमाबहामास में दर्दनाक विमान हादसा, छोटे यात्री विमान के क्रैश होने से 10 लोगों की मौतअमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी; होरमुज़ जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ी टकराव की आशंकापंजाब में 11-12 जुलाई को हर पोलिंग स्टेशन पर लगेंगे विशेष कैंप, वोटर सूची से जुड़े काम मौके पर होंगेपंजाब में बारिश का दौर जारी, 15 जिलों में आज बारिश के आसार, 3 जिलों के लिए येलो अलर्टअबोहर और मोरिंडा नगर निगम चुनावों में ‘आप’ की शानदार जीत, मेयर, प्रधान और सभी अहम पदों पर कब्जाराम मंदिर के डकैतों को सजा दिलाने के लिए रविवार को सुंदरकांड पाठ कर सिग्नेचर कैंपेन की शुरूआत करेगी ‘‘आप’’- केजरीवालपंजाब को जल्द मिल सकता है नया स्थायी DGP, तीन नामों पर चर्चा1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमाबहामास में दर्दनाक विमान हादसा, छोटे यात्री विमान के क्रैश होने से 10 लोगों की मौतअमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी; होरमुज़ जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ी टकराव की आशंकापंजाब में 11-12 जुलाई को हर पोलिंग स्टेशन पर लगेंगे विशेष कैंप, वोटर सूची से जुड़े काम मौके पर होंगेपंजाब में बारिश का दौर जारी, 15 जिलों में आज बारिश के आसार, 3 जिलों के लिए येलो अलर्टअबोहर और मोरिंडा नगर निगम चुनावों में ‘आप’ की शानदार जीत, मेयर, प्रधान और सभी अहम पदों पर कब्जाराम मंदिर के डकैतों को सजा दिलाने के लिए रविवार को सुंदरकांड पाठ कर सिग्नेचर कैंपेन की शुरूआत करेगी ‘‘आप’’- केजरीवालपंजाब को जल्द मिल सकता है नया स्थायी DGP, तीन नामों पर चर्चा
Sunday, 12 July 2026
Menu

केंद्र और किसानों के बीच 7वें दौर की बैठक आज, MSP और अन्य मुद्दों पर होगी चर्चा।

पंजाब। MSP समेत अन्य मांगों को लेकर केंद्र और किसानों के बीच आज 7वें दौर की बातचीत होगी। चंडीगढ़ के सेक्टर 26 स्थित महात्मा गांधी संस्थान में सुबह 11 बजे होने वाली बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा पंजाब सरकार के मंत्री और अधिकारी भाग लेंगे।

वहीं, किसानों की ओर से संयुक्त किसान मोर्चा (अराजनैतिक) के नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल और किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवन सिंह पंधेर के नेतृत्व में 28 किसान नेता पहुंचेंगे।

आपको सूचित किया जाता है कि आठ फरवरी 2024 को कुछ मुद्दों पर सहमति बनी थी, लेकिन किसान संगठन फसलों पर MSP की कानूनी गारंटी देने के लिए कानून बनाने समेत कई अन्य मुद्दों पर अडिग रहे। 12 फरवरी 2024 को चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों के साथ किसानों की पांच घंटे लंबी बैठक हुई, जिसमें किसानों द्वारा सभी मामलों को वापस लेने और बिजली संशोधन विधेयक 2020 को रद्द करने पर सहमति बनी। 15 फरवरी 2024 को किसानों ने हरियाणा पुलिस द्वारा बल प्रयोग पर आपत्ति जताई। यह बैठक रात एक बजे तक चली। 18 फरवरी 2024 को केंद्र सरकार ने गेहूं और धान के अलावा मसूर, उड़द, मक्का और कपास जैसी फसलों पर भी MSP देने का प्रस्ताव रखा, लेकिन पांच घंटे की बैठक में भी कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई।

इसके बाद 14 फरवरी 2025 को हुई बैठक में 28 किसान नेताओं के साथ केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी मौजूद रहे। बैठक स्थगित कर दी गई तथा अगली बैठक की तारीख 22 फरवरी निर्धारित की गई। 22 फरवरी 2025 को किसानों ने केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष MSP को लेकर आंकड़े पेश किए, लेकिन ढाई घंटे की बैठक में भी कोई सहमति नहीं बन पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *