Live
धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•सिंगर सुनंदा शर्मा पहली बार मां को स्टेज पर लाईं, पेट डॉग चीची बाबा से भी मिलवाया•India Hockey Champions: जापान को 4-1 से हराकर लगातार तीसरी बार एशियाई चैंपियन बना भारत•मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी: डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा•अमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 हैंड ग्रेनेड समेत 16 आरोपी गिरफ्तार•क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का किया ऐलान, अचानक फैसले से दुनिया हैरान•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•सिंगर सुनंदा शर्मा पहली बार मां को स्टेज पर लाईं, पेट डॉग चीची बाबा से भी मिलवाया•India Hockey Champions: जापान को 4-1 से हराकर लगातार तीसरी बार एशियाई चैंपियन बना भारत•मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी: डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा•अमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 हैंड ग्रेनेड समेत 16 आरोपी गिरफ्तार•क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का किया ऐलान, अचानक फैसले से दुनिया हैरान•
Friday, 06 November 2026
Menu

अमृतसर में पंजाब बंद के दौरान दर्दनाक हादसा, पंजाब पुलिस के वरिष्ठ कांस्टेबल की मौत

पंजाब बंद के दौरान गुरुवार को अमृतसर के भंडारी पुल पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें पंजाब पुलिस के वरिष्ठ कांस्टेबल रणबीर सिंह की मौत हो गई। रणबीर सिंह एआरपी (ARP) में तैनात थे और मूल रूप से बटाला के रहने वाले बताए जाते हैं। वह ड्यूटी समाप्त करने के बाद अपने घर लौट रहे थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पंजाब बंद के मद्देनजर भंडारी पुल पर यातायात रोकने के लिए एक रस्सी बांधी गई थी। एक्टिवा पर सवार रणबीर सिंह को यह रस्सी दिखाई नहीं दी और जैसे ही वह आगे बढ़े, रस्सी सीधे उनकी गर्दन से टकरा गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें सिविल अस्पताल, अमृतसर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, रणबीर सिंह को घर से फोन आया था कि उनके बेटे को चोट लग गई है। यह सूचना मिलने के बाद वह चिंतित होकर जल्दबाजी में घर के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान भंडारी पुल पर बंधी रस्सी से टकराने के कारण यह हादसा हो गया।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि पुल पर रस्सी लगाने के दौरान आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे या नहीं। यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने पंजाब बंद के दौरान किए गए सुरक्षा प्रबंधों को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *