Live
अमृतसर देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, AK-47 और 2 हैंड ग्रेनेड समेत आरोपी गिरफ्तार•वेस्टइंडीज के हाथों हारा भारत, शुभमन गिल ने बताई टीम की बड़ी कमियां•पंजाब से मानसून की विदाई, रातें अभी भी सामान्य से 4 डिग्री गर्म•वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बने•लुधियाना में पूर्व सरपंच की गोलियां मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावर फरार•स्कूल ऑफ़ एमिनेंस, राम नगर के बारे में झूठे दावे आप सरकार को बदनाम करने के मकसद से किए गए थे: आप•नए पंजाब कांग्रेस के प्रधान परगट सिंह अकाली दल में रहते हुए ड्रग्स और ‘बेअदबी’ के मुद्दे पर चुप क्यों रहे? – हरपाल सिंह चीमा•त्योहारों से पहले सोना-चांदी हुई महंगी, आज फिर बढ़ीं कीमतें•अमृतसर देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, AK-47 और 2 हैंड ग्रेनेड समेत आरोपी गिरफ्तार•वेस्टइंडीज के हाथों हारा भारत, शुभमन गिल ने बताई टीम की बड़ी कमियां•पंजाब से मानसून की विदाई, रातें अभी भी सामान्य से 4 डिग्री गर्म•वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बने•लुधियाना में पूर्व सरपंच की गोलियां मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावर फरार•स्कूल ऑफ़ एमिनेंस, राम नगर के बारे में झूठे दावे आप सरकार को बदनाम करने के मकसद से किए गए थे: आप•नए पंजाब कांग्रेस के प्रधान परगट सिंह अकाली दल में रहते हुए ड्रग्स और ‘बेअदबी’ के मुद्दे पर चुप क्यों रहे? – हरपाल सिंह चीमा•त्योहारों से पहले सोना-चांदी हुई महंगी, आज फिर बढ़ीं कीमतें•
Sunday, 04 October 2026
Menu

अमृतसर देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, AK-47 और 2 हैंड ग्रेनेड समेत आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर देहात पुलिस ने अवैध हथियारों और विस्फोटकों की सप्लाई करने वाले एक कथित नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक AK-47 राइफल, एक मैगजीन, जिंदा कारतूस और 2 हैंड ग्रेनेड बरामद करने का दावा किया है।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस कार्रवाई की जानकारी दी। उनके मुताबिक, अमृतसर देहात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों और विस्फोटकों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क को ट्रेस किया है।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी के कथित तौर पर विदेश में बैठे तस्करों से संबंध हैं और वह अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़ा हुआ था। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और हथियारों की सप्लाई से जुड़े कनेक्शन की जांच कर रही है।

इस मामले में थाना घरिंडा, अमृतसर में आर्म्स एक्ट और एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार और विस्फोटक कहां से लाए गए थे और इन्हें आगे किसे सप्लाई किया जाना था। साथ ही नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *