Live
बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरीभगवंत मान सरकार व्यापारियों, दुकानदारों और कारोबारियों की मदद के लिए हमेशा प्रतिबद्ध: अरविंद केजरीवालस्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील कीजेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामदनशे की लत के खिलाफ जंग में शिक्षकों, अभिभावकों और समाज की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण: डॉ. बलबीर सिंहअब सालासर-खाटू श्याम जी, हरिद्वार-त्रषिकेश और मथुरा-वृंदावन का भी मुफ्त दर्शन कराएगी भगवंत मान सरकार- केजरीवाललुधियाना नगर निगम को मिला नया कमिश्नर, IAS ओजस्वी संभालेंगे कमानलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के नए प्रमुख, केंद्र सरकार ने किया ऐलानबिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरीभगवंत मान सरकार व्यापारियों, दुकानदारों और कारोबारियों की मदद के लिए हमेशा प्रतिबद्ध: अरविंद केजरीवालस्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील कीजेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामदनशे की लत के खिलाफ जंग में शिक्षकों, अभिभावकों और समाज की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण: डॉ. बलबीर सिंहअब सालासर-खाटू श्याम जी, हरिद्वार-त्रषिकेश और मथुरा-वृंदावन का भी मुफ्त दर्शन कराएगी भगवंत मान सरकार- केजरीवाललुधियाना नगर निगम को मिला नया कमिश्नर, IAS ओजस्वी संभालेंगे कमानलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के नए प्रमुख, केंद्र सरकार ने किया ऐलान
Sunday, 14 June 2026
Menu

अब सालासर-खाटू श्याम जी, हरिद्वार-त्रषिकेश और मथुरा-वृंदावन का भी मुफ्त दर्शन कराएगी भगवंत मान सरकार- केजरीवाल

पंजाब की भगवंत मान सरकार सालासर-खाटू श्याम जीहरिद्वार-त्रषिकेश और मथुरा-वृंदावन का भी मुफ्त दर्शन कराएगी। अभी तक भगवंत मान सरकार दरबार साहिब-दुर्ग्याणा मंदिर व बाल्मीकि मंदिर और आनंदपुर साहिब-नैना देवी मंदिर के ही दर्शन करा रही थी। लेकिन श्रद्धालुओं की भारी मांग पर सरकार ने तीन नए रूटों पर स्थित इन तीर्थ स्थलों पर भी अपने खर्चे पर श्रद्धालुओं को भेजने का फैसला किया है। शनिवार को जालंधर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यह जानकारी साझा की। इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान समेत अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार ने गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहादत दिवस बहुत धूमधामइज्जत और सम्मान के साथ मनाया। अब गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। इसे भी बहुत अच्छे से आयोजित किया जा रहा है। पटियाला में मां काली का प्रसिद्ध मंदिर है। लोगों की उसमें बहुत श्रद्धा है और मान्यता है। वहां पूरे उत्तर भारत से लोग अपनी मनोकामनाएं और दुख लेकर आते हैंजिन्हें मां पूरी करती हैं और उनके दुखड़े दूर करती हैं। 85 करोड़ रुपए की लागत से उस मंदिर का पूरा जीर्णाेद्धार और विकास किया जा रहा है। सितंबर में यह बनकर तैयार हो जाएगा। मेरी अपील है कि बनने के बाद पंजाब के लोग एक बार मंदिर जाकर मां काली के दर्शन जरूर करें।

 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवंत मान सरकार बहुत सारी तीर्थ यात्राओं का भी आयोजन कर रही है। इसके लिए सरकार ने वोल्वो बसें ली हैं। अभी तीर्थयात्रा के दो रूट चल रहे हैं। एक रूट पर दरबार साहिब-दुर्ग्याणा मंदिर और वाल्मीकि मंदिर के दर्शन कराए जाते हैं। दूसरे रूट पर आनंदपुर साहिब और नैना देवी मंदिर के दर्शन कराए जाते हैं। अभी तीन रूट और शुरू किए जा रहे हैंजिनमें सालासर-खाटू श्याम जीहरिद्वार-ऋषिकेश और मथुरा-वृंदावन शामिल हैं। इन तीर्थ यात्राओं का पूरा खर्च सरकार वहन कर रही है। जो लोग भी इच्छुक हैंजो जरूर जाएं।

 

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि जुलाई के अंत से सरकार पूरे पंजाब में ‘हे राम!’ प्ले करा रही है। आशुतोष राणा के इस प्ले श्हे रामश् में रामायण के कई प्रसंग हैं और राम व रावण के बीच के कई दिलचस्प वार्तालाप दिखाए गए हैं। मैंने भी दिल्ली में यह प्ले देखा था और बहुत सारे लोगों ने इसे देखा है। दिल्ली में इसकी टिकट 8,000 रुपए की होती थीलेकिन पंजाब के लोगों के लिए हमने इसे बिल्कुल फ्री किया है। पूरे पंजाब के अलग-अलग शहरों में इसके कई मंचन कराए जाएंगे। जब यह आपके शहर में आएतो इसे बिल्कुल मिस मत करिएगा। यह 3.5 घंटे का बहुत ही शानदार प्ले हैजो जुलाई के अंत से शुरू कराया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *