Live
Bisleri के पानी के सैंपल में मिले हानिकारक केमिकल, FSSAI ने कंपनी पर मुकदमा चलाने की दी मंजूरी•26 नवंबर को मोगा की महा रैली में 2027 पंजाब चुनाव का बिगुल बजाएगी आप, अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे मुहिम की शुरूआत•पुराने वाहन चलाने वाले सावधान! हर 3 महीने बाद करवाना होगा प्रदूषण टेस्ट, नए नियम लागू•क्रिकेट के बाद अब सियासी पारी, BJP ने युजवेंद्र चहल को दी अहम जिम्मेदारी•गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 1822 श्रद्धालु पाकिस्तान रवाना, ननकाना साहिब समेत कई गुरुद्वारों के करेंगे दर्शन•केएल राहुल ने रचा इतिहास, चारों SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने•पुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से बदल कर नीतीश कुमार के नाम पर रखना सिख भावनाओं का अपमान है: कुलदीप सिंह धालीवाल•चंडीगढ़ में अहमदाबाद, अंबाला और फिरोजपुर रेलवे मंडलों एवं केंद्रीय भंडारण निगम का ‘ट्रेड मीट 2026’ का आयोजन गुजरात, पंजाब और हरियाणा के बीच रेल माल परिवहन एवं व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार•Bisleri के पानी के सैंपल में मिले हानिकारक केमिकल, FSSAI ने कंपनी पर मुकदमा चलाने की दी मंजूरी•26 नवंबर को मोगा की महा रैली में 2027 पंजाब चुनाव का बिगुल बजाएगी आप, अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे मुहिम की शुरूआत•पुराने वाहन चलाने वाले सावधान! हर 3 महीने बाद करवाना होगा प्रदूषण टेस्ट, नए नियम लागू•क्रिकेट के बाद अब सियासी पारी, BJP ने युजवेंद्र चहल को दी अहम जिम्मेदारी•गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 1822 श्रद्धालु पाकिस्तान रवाना, ननकाना साहिब समेत कई गुरुद्वारों के करेंगे दर्शन•केएल राहुल ने रचा इतिहास, चारों SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने•पुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से बदल कर नीतीश कुमार के नाम पर रखना सिख भावनाओं का अपमान है: कुलदीप सिंह धालीवाल•चंडीगढ़ में अहमदाबाद, अंबाला और फिरोजपुर रेलवे मंडलों एवं केंद्रीय भंडारण निगम का ‘ट्रेड मीट 2026’ का आयोजन गुजरात, पंजाब और हरियाणा के बीच रेल माल परिवहन एवं व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार•
Monday, 23 November 2026
Menu

‘अप्सरा-2’ गाने पर विवाद, पंजाबी गीतकार जानी के खिलाफ शिकायत

लोकप्रिय पंजाबी गीतकार और गायक जानी अपने नए गाने ‘अप्सरा-2’ को लेकर विवादों में घिर गए हैं। जालंधर के ईसाई समुदाय ने गाने के कुछ बोलों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया है कि इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और चर्च का अपमान किया गया है।

इस मामले को लेकर ईसाई समुदाय के प्रतिनिधियों ने जालंधर पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत सौंपकर जानी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। समुदाय का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे।

शिकायत में कहा गया है कि गाने ‘अप्सरा-2’ की कुछ पंक्तियों में चर्च और वहां की प्रार्थनाओं का जिस तरह से उल्लेख किया गया है, वह धार्मिक मान्यताओं का अनादर करता है। समुदाय के नेताओं का कहना है कि पवित्र धार्मिक स्थल और वहां की प्रार्थनाओं की तुलना किसी अन्य संदर्भ से करना पूरी तरह आपत्तिजनक है।

इसी मुद्दे को लेकर बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग जालंधर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और जानी के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

समुदाय के नेताओं ने यह भी कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। उनका आरोप है कि हाल के समय में संगीत उद्योग में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री बढ़ रही है, जिस पर रोक लगाई जानी चाहिए।

फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक इस मामले में जानी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *