Live
परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस की कमान मिलते ही AAP का तंज, अमन अरोड़ा बोले- ‘4 दिन हो गए…’•‘खतरों के खिलाड़ी-15’ को मिला अपना विजेता, अविनाश मिश्रा ने जीती ट्रॉफी•चंडीगढ़ के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुबह-सुबह मचा हड़कंप•पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर रहेगी नजर•आप ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण मौड़ से विधायक सुखवीर सिंह मैसरखाना को प्रथमिक मेंबरशिप से किया निलंबित•अमृतसर देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, AK-47 और 2 हैंड ग्रेनेड समेत आरोपी गिरफ्तार•वेस्टइंडीज के हाथों हारा भारत, शुभमन गिल ने बताई टीम की बड़ी कमियां•पंजाब से मानसून की विदाई, रातें अभी भी सामान्य से 4 डिग्री गर्म•परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस की कमान मिलते ही AAP का तंज, अमन अरोड़ा बोले- ‘4 दिन हो गए…’•‘खतरों के खिलाड़ी-15’ को मिला अपना विजेता, अविनाश मिश्रा ने जीती ट्रॉफी•चंडीगढ़ के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुबह-सुबह मचा हड़कंप•पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर रहेगी नजर•आप ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण मौड़ से विधायक सुखवीर सिंह मैसरखाना को प्रथमिक मेंबरशिप से किया निलंबित•अमृतसर देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, AK-47 और 2 हैंड ग्रेनेड समेत आरोपी गिरफ्तार•वेस्टइंडीज के हाथों हारा भारत, शुभमन गिल ने बताई टीम की बड़ी कमियां•पंजाब से मानसून की विदाई, रातें अभी भी सामान्य से 4 डिग्री गर्म•
Monday, 05 October 2026
Menu

अकाली दल को बड़ा झटका! मनप्रीत इयाली ‘वारिस पंजाब दे’ में हुए शामिल

पंजाब की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। दाखा से शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनप्रीत सिंह इयाली मंगलवार को औपचारिक रूप से ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन में शामिल हो गए। उनके इस फैसले को पंजाब की पंथक राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

संगठन में शामिल होने के बाद मनप्रीत सिंह इयाली ने कहा कि उन्होंने बिना किसी शर्त और पद की अपेक्षा के इस मंच का साथ चुना है। उनका उद्देश्य पंजाब की पंथक और क्षेत्रीय ताकतों को एकजुट करना तथा राज्य से जुड़े अहम मुद्दों को मजबूती से उठाना है।

इयाली ने स्पष्ट किया कि वह फिलहाल विधायक पद से इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि कानूनी और तकनीकी रूप से वह अभी भी शिरोमणि अकाली दल के विधायक हैं। उन्होंने बताया कि ‘वारिस पंजाब दे’ फिलहाल एक सामाजिक और संगठनात्मक मंच है, न कि चुनाव आयोग में पंजीकृत राजनीतिक दल, इसलिए विधायक पद छोड़ने का कोई सवाल नहीं उठता।

उन्होंने कहा कि पंजाब के कई महत्वपूर्ण मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं, जिनमें राज्य के पानी का मुद्दा, पंजाबी भाषी क्षेत्रों का मामला, चंडीगढ़ पर पंजाब का अधिकार और अन्य क्षेत्रीय हित शामिल हैं। इन मुद्दों को नई ऊर्जा और मजबूती के साथ उठाया जाएगा।

मनप्रीत इयाली ने कहा कि पंजाब, पंजाबी पहचान और पंथक विचारधारा को मजबूत करने के लिए समान सोच रखने वाली सभी ताकतों को एक मंच पर आने की जरूरत है। उनके इस कदम के बाद पंजाब की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं और आने वाले समय में इसके राजनीतिक असर देखने को मिल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *