Live
कांग्रेस ने अपनी डूबती नैया को बचाने के लिए ‘पायलट’ को पंजाब भेजा है: बलतेज पन्नूभगवंत मान सरकार का नशों और गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त अभियान; दुनिया भर से अपराधियों को वापस लाया जा रहा है: बलतेज पन्नूBJP पंजाब से सीखकर अपने राज्यों में भी नशा खत्म करे – केजरीवालप्याज-टमाटर के बाद अब लहसुन और अदरक महंगे, जानिए नए भावपहली बार पंजाब ने गैंगस्टरों और नशों की बुराई के खिलाफ सख्त और मिसाली कार्रवाई की-CM भगवंत सिंह मानबिना किसी बिजली कटौती के पंजाब ने पूरी की 17,423 मेगावाट की अब तक की सर्वाधिक बिजली मांग: तरुनप्रीत सिंह सौंदआप दौड़ सकते हैं, लेकिन कानून के शिकंजे से बच नहीं सकते—CM भगवंत सिंह मान की विदेशों में छिपे गैंगस्टरों को चेतावनीराजस्थान में भी ‘‘आप’’ के नेतृत्व में चलने लगी बदलाव की हवा- केजरीवालकांग्रेस ने अपनी डूबती नैया को बचाने के लिए ‘पायलट’ को पंजाब भेजा है: बलतेज पन्नूभगवंत मान सरकार का नशों और गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त अभियान; दुनिया भर से अपराधियों को वापस लाया जा रहा है: बलतेज पन्नूBJP पंजाब से सीखकर अपने राज्यों में भी नशा खत्म करे – केजरीवालप्याज-टमाटर के बाद अब लहसुन और अदरक महंगे, जानिए नए भावपहली बार पंजाब ने गैंगस्टरों और नशों की बुराई के खिलाफ सख्त और मिसाली कार्रवाई की-CM भगवंत सिंह मानबिना किसी बिजली कटौती के पंजाब ने पूरी की 17,423 मेगावाट की अब तक की सर्वाधिक बिजली मांग: तरुनप्रीत सिंह सौंदआप दौड़ सकते हैं, लेकिन कानून के शिकंजे से बच नहीं सकते—CM भगवंत सिंह मान की विदेशों में छिपे गैंगस्टरों को चेतावनीराजस्थान में भी ‘‘आप’’ के नेतृत्व में चलने लगी बदलाव की हवा- केजरीवाल
Wednesday, 16 September 2026
Menu

मोहाली पहुंचे CM मान, ईजी रजिस्ट्री की प्रक्रिया का किया निरीक्षण, नागरिकों से फोन पर लेंगे फीडबैक।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज (मंगलवार को) मोहाली जिला प्रबंधकीय परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कल शुरू की गई ‘Easy Registry’ प्रणाली की जांच की। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत तो नहीं आ रही है।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार सारा काम चल रहा है और लोगों को कोई दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी।

लोगों ने बताया कि पौने एक घंटे का समय लगा

दसवीं और बारहवीं के मेधावी छात्रों को चंडीगढ़ में सम्मानित करने के बाद पंजाब के CM भगवंत मान शाम को मोहाली पहुंचे। यहां उन्होंने सीधे जिला प्रशासनिक परिसर (डीसी ऑफिस) का दौरा किया और ईजी रजिस्ट्री प्रणाली की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान CM ने रजिस्ट्री कराने आए आम लोगों से बातचीत की और जाना कि उन्हें प्रक्रिया पूरी करने में कितना समय लग रहा है। इस पर अधिकतर लोगों ने बताया कि पूरी प्रक्रिया लगभग 45 मिनट में पूरी हो रही है।

मुख्यमंत्री ने संतोष जताते हुए कहा कि यह सिस्टम आम जनता की सुविधा के लिए शुरू किया गया है, लेकिन अभी लोगों को इसकी पूरी जानकारी नहीं है। कई लोग तय समय से पहले पहुँच जाते हैं जिससे अनावश्यक भीड़ लगती है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को यह समझना होगा कि उन्हें रजिस्ट्री के लिए तभी पहुँचना है जब उन्हें निर्धारित समय पर बुलाया जाए।

CM मान ने लगभग 15 से 20 मिनट तक पूरी प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान मोहाली की डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल भी उनके साथ मौजूद रहीं।

फोन कर लोगों से लेंगे फीडबैक

CM ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपना रहे हैं। उन्होंने बताया कि नए सिस्टम में भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरी तरह एक्शन होगा। हमारे पास रजिस्ट्री करवाने वाले लोगों का सारा डाटा आ रहा है। यह डाटा डिप्टी कमिश्नर के पास आ रहा है। वह खुद भी अब उन लोगों से बातचीत कर सारे सिस्टम के बारे में फीडबैक लेंगे। जहां पर भी खामी आएगी, उसे सुधारा जाएगा। अगर भ्रष्टाचार का पता चलता है, तो उन पर कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *