Live
BRICS Summit: PM मोदी ने कहा- बढ़ रहा ग्लोबल तनाव, संकटों से निपटने के लिए पहले से तैयारी जरूरीपंजाब में फिर सक्रिय होगा मानसून, 17 सितंबर तक बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारीGulab Sidhu के पैतृक घर पर देर रात फायरिंग, गेट पर लगीं गोलियांपंजाब सरकार गैंगस्टरों को पंजाब या विदेश में बैठकर अवैध कारोबार नहीं चलाने देगी: अमन अरोड़ाबद्दी से फैल रहे Industrial Pollution के खिलाफ Dinesh Chadha A-GT पहुंचे, हिमाचल, हरियाणा और केंद्र सरकारों से कार्रवाई की मांग कीमनीष सिसोदिया की सचिन पायलट को चुनौती: हम आपको पंजाब में 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश में ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं?कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETOफिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकेंBRICS Summit: PM मोदी ने कहा- बढ़ रहा ग्लोबल तनाव, संकटों से निपटने के लिए पहले से तैयारी जरूरीपंजाब में फिर सक्रिय होगा मानसून, 17 सितंबर तक बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारीGulab Sidhu के पैतृक घर पर देर रात फायरिंग, गेट पर लगीं गोलियांपंजाब सरकार गैंगस्टरों को पंजाब या विदेश में बैठकर अवैध कारोबार नहीं चलाने देगी: अमन अरोड़ाबद्दी से फैल रहे Industrial Pollution के खिलाफ Dinesh Chadha A-GT पहुंचे, हिमाचल, हरियाणा और केंद्र सरकारों से कार्रवाई की मांग कीमनीष सिसोदिया की सचिन पायलट को चुनौती: हम आपको पंजाब में 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश में ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं?कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETOफिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकें
Monday, 14 September 2026
Menu

बेरी MLA रघुवीर कादियान अस्पताल में भर्ती: CM ने हालचाल जाना, मोहाली में हिप सर्जरी के बाद दो दिन से इलाज जारी

झज्जर के बेरी से कांग्रेस विधायक डॉ. रघुवीर सिंह कादियान नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं। वे हर साल एक बार रूटीन चेकअप के लिए एक दिन के लिए अस्पताल में भर्ती होते हैं। उनके भर्ती होने की जानकारी मिलने पर प्रदेश के CM नायब सिंह सैनी ने भी उनसे मुलाकात कर हालचाल जाना।

विधायक कादियान के सेवादार गणेश ने बताया कि दो दिन पहले उन्हें मोहाली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे सामान्य जांच के लिए आए थे, लेकिन जांच के दौरान हिप में कुछ समस्या सामने आने पर एक छोटा ऑपरेशन करना पड़ा। इस प्रक्रिया में उनके हिप पर 3-4 टांके लगे हैं।

7 साल पहले बदलवाए थे घुटने

सेवादार गणेश ने बताया कि रूटीन चैकअप हुआ है, विधायक बिल्कुल स्वस्थ हैं। वहीं कई साल पहले विधायक ने हिप की सर्जरी कराई थी, जिसके कारण उनके हिप में कोई छोटी सी दिक्कत के कारण उन्हें टांंके लगवाने पड़े हैं।

बेरी से कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह कादियान की उम्र 81 साल की हो चुकी है। हालांकि उन्होंने करीब सात साल पहले अपने दोनों घुटनों में दर्द रहने के चलते सर्जरी करा बदलवा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *