Live
भगवंत मान सरकार की ‘सेहत कार्ड’ योजना की गूंज, पटियाला शिविर में दो दिनों में 500 सदस्यों ने कराया रजिस्ट्रेशनपंजाब- महिलाओं को ₹1000 महीना, रजिस्ट्रेशन शुरू:CM बोले- पहले 9 हलकों में शुरुआत; अकाली दल ने चुन्नियों में घोटाला कियाअंबेडकर जयंती पर CM मान ने दी बड़ी सौगात, पंजाब में ‘मुख्यमंत्री मांवां-धीयां सत्कार योजना’ का आगाजपंजाब में मावां धीयां योजना की रजिस्ट्रेशन आज से:CM करेंगे शुभारंभ, जुलाई से मिलेंगे 1500 रुपए, कल से पायलट प्रोजेक्ट भी शुरूभगवंत मान सरकार बेअदबी के खिलाफ लाई सबसे सख्त कानून, इंसाफ सुनिश्चित करने के लिए उम्रकैद और 25 लाख रुपये का जुर्माना: हरपाल सिंह चीमाPunjab की मान सरकार ने बना द‍िया इतना सख्‍त कानून, बेअदबी पर अब उम्रकैद की सजा और… क्‍या है कानूनी पेचीदगियां?25 लाख का जुर्माना और उम्र कैद की सजा… क्या है जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन विधेयक?सीएम मान ने पंजाब विधानसभा में पेश किया बेअदबी पर देश का सबसे सख्त कानून, उम्रकैद की सजा तक का है प्रावधानभगवंत मान सरकार की ‘सेहत कार्ड’ योजना की गूंज, पटियाला शिविर में दो दिनों में 500 सदस्यों ने कराया रजिस्ट्रेशनपंजाब- महिलाओं को ₹1000 महीना, रजिस्ट्रेशन शुरू:CM बोले- पहले 9 हलकों में शुरुआत; अकाली दल ने चुन्नियों में घोटाला कियाअंबेडकर जयंती पर CM मान ने दी बड़ी सौगात, पंजाब में ‘मुख्यमंत्री मांवां-धीयां सत्कार योजना’ का आगाजपंजाब में मावां धीयां योजना की रजिस्ट्रेशन आज से:CM करेंगे शुभारंभ, जुलाई से मिलेंगे 1500 रुपए, कल से पायलट प्रोजेक्ट भी शुरूभगवंत मान सरकार बेअदबी के खिलाफ लाई सबसे सख्त कानून, इंसाफ सुनिश्चित करने के लिए उम्रकैद और 25 लाख रुपये का जुर्माना: हरपाल सिंह चीमाPunjab की मान सरकार ने बना द‍िया इतना सख्‍त कानून, बेअदबी पर अब उम्रकैद की सजा और… क्‍या है कानूनी पेचीदगियां?25 लाख का जुर्माना और उम्र कैद की सजा… क्या है जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन विधेयक?सीएम मान ने पंजाब विधानसभा में पेश किया बेअदबी पर देश का सबसे सख्त कानून, उम्रकैद की सजा तक का है प्रावधान
Tuesday, 14 April 2026
Menu

बांग्लादेश को भारत ने दिया बड़ा झटका, रेडीमेड कपड़े, Processed Food और अन्य वस्तुओं पर लगाया प्रतिबंध।

भारत ने बांग्लादेश को एक बड़ा झटका देते हुए कुछ वस्तुओं के आयात पर बंदरगाहों से जुड़ी पाबंदियां लागू कर दी हैं। इनमें सिले-सिलाए कपड़े और Processed Food शामिल हैं। यह फैसला भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) द्वारा जारी एक अधिसूचना के तहत लिया गया है।

इस नए नियम के अनुसार, बांग्लादेश से सिले-सिलाए वस्त्र अब केवल नावा शेवा (जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह) और कोलकाता बंदरगाह के जरिए ही भारत में आ सकेंगे। अन्य किसी भी स्थल बंदरगाह से इन वस्तुओं का आयात प्रतिबंधित कर दिया गया है। हालांकि, यह प्रतिबंध उन बांग्लादेशी सामानों पर लागू नहीं होगा जो भारत के रास्ते नेपाल और भूटान भेजे जा रहे हैं।

बांग्लादेश से आने वाली खेपों को असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम और विशेष रूप से पश्चिम बंगाल के चंगराबांधा और फूलबाड़ी में स्थित किसी भी भूमि सीमा शुल्क स्टेशन या एकीकृत चेक पोस्ट के माध्यम से प्रवेश करने पर रोक लगा दी जाएगी। हालांकि, डीजीएफटी ने स्पष्ट किया कि ये बंदरगाह प्रतिबंध भारत के रास्ते नेपाल और भूटान जाने वाले बांग्लादेशी सामानों पर लागू नहीं होंगे।

मछली, एलपीजी, खाद्य तेल और क्रस्ट स्टोन को इन प्रतिबंधों से छूट दी गई है। इन वस्तुओं का आयात इन बंदरगाहों के माध्यम से किया जा सकता है। भारत की आयात नीति में ये परिवर्तन तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले भारत ने 9 अप्रैल 2025 को बांग्लादेश को 2020 से दी गई ट्रांसशिपमेंट सुविधा वापस ले ली थी। इस सुविधा से बांग्लादेश भारतीय बंदरगाहों और दिल्ली एयरपोर्ट के जरिए मध्य पूर्व और यूरोप को माल निर्यात कर सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *