Live
लॉर्ड्स में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को 270 रन से हराकर जीता पहला टेस्टपहली बार वोटर बनने वालों के लिए बड़ा बदलाव, अब Form-6 के साथ माता-पिता की SIR जानकारी भी देनी होगीभगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की लूट को खत्म करने के लिए उठाया ऐतिहासिक कदम, लाखों परिवारों को बड़ी मिलेगी आर्थिक राहत: कंगपहली बार वोटर बनने वालों के लिए बड़ा बदलाव, अब Form-6 के साथ माता-पिता की SIR जानकारी भी देनी होगीयोग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां, CM भगवंत मान ने नियमित कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्रपंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम, अब 5% से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगेश्री आनंदपुर साहिब की टेंट सिटी में भीषण आग, दर्जनभर केबिन जलकर राख, बड़ा हादसा टला60 लाख की लागत से संवरे सूलर के ऐतिहासिक घराट, वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने किया लोकार्पणलॉर्ड्स में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को 270 रन से हराकर जीता पहला टेस्टपहली बार वोटर बनने वालों के लिए बड़ा बदलाव, अब Form-6 के साथ माता-पिता की SIR जानकारी भी देनी होगीभगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की लूट को खत्म करने के लिए उठाया ऐतिहासिक कदम, लाखों परिवारों को बड़ी मिलेगी आर्थिक राहत: कंगपहली बार वोटर बनने वालों के लिए बड़ा बदलाव, अब Form-6 के साथ माता-पिता की SIR जानकारी भी देनी होगीयोग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां, CM भगवंत मान ने नियमित कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्रपंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम, अब 5% से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगेश्री आनंदपुर साहिब की टेंट सिटी में भीषण आग, दर्जनभर केबिन जलकर राख, बड़ा हादसा टला60 लाख की लागत से संवरे सूलर के ऐतिहासिक घराट, वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने किया लोकार्पण
Tuesday, 14 July 2026
Menu

दो ऊंची चोटियों पर चढ़ने वाली Haryana की रीना भट्‌टी ने सीएम को लिखा पत्र, ग्रुप-A की नौकरी और आर्थिक मदद की मांग।

Haryana की सबसे तेज़ गति से दो ऊंची पर्वत चोटियों पर फतह हासिल करने वाली पर्वतारोही रीना भट्‌टी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को एक पत्र लिखकर ग्रुप-A की सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

इसके साथ ही रीना ने कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट को मिली 4 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता का हवाला देते हुए, अपने लिए भी इसी प्रकार की मदद देने की अपील की है।

रीना ने यह मांग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर सीएम सैनी को टैग करते हुए एक ट्वीट के जरिए भी सार्वजनिक की है।

उन्होंने लिखा है, मैंने राज्य और देश का नाम गौरव से ऊंचा किया है। जैसे आप बेटियों के हित में प्रगतिशील निर्णय ले रहे हैं, मुझे विश्वास है कि मेरी उपलब्धियों को भी आप नजरअंदाज़ नहीं करेंगे। रीना भट्‌टी हरियाणा के ही हिसार की रहने वाली हैं। उनके पिता एक ट्रैक्टर मैकेनिक हैं।

रीना ने एवरेस्ट-ल्होत्से 21 घंटे में चढ़ने का दावा

पर्वतारोही रीना भट्‌टी ने एक साथ एवरेस्ट और ल्होत्से दोनों चोटियों को मात्र 20 घंटे 50 मिनट में चढ़ने का दावा ठोका है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा है कि “मैं हरियाणा राज्य की पहली महिला बनी जिसने माउंट कांग यात्से (6270 मीटर) और माउंट जो जोंगो (पश्चिम) (6240 मीटर) को 70 घंटों में फतेह किया है। इन दोनों चोटियों पर तिरंगा लहराया है। इसके अलावा, मैंने दुनिया की सबसे तकनीकी चोटी नेपाल की माउंट आमा दबलम (6812 मीटर) को भी सिर्फ़ 5 दिनों में चढ़ा है।

उन्होंने बताया कि वह “डिप्रेशन अगेस्ट रनिंग” नामक विश्व की सबसे लंबी रिले दौड़ में शामिल हो चुकी हैं। साथ ही ऑक्सफ़र्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड में 10,000 पुश-अप्स पूरा करने के लिए नाम दर्ज करवा चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *