Live
अपराधियों को पालना अकाली दल की पुरानी आदत” – बलतेज पन्नू का तीखा बयानजस्सा पट्टी के बाद घुम्मण ब्रदर्स भी AAP में शामिल, CM Bhagwant Mann ने किया स्वागत1 मई से बढ़ेंगी दूध की कीमतें, Milkfed Punjab ने ₹20 प्रति किलोग्राम फैट बढ़ायाअमृतसर में ड्रग तस्करी नेटवर्क का बड़ा खुलासा, 6 किलो हेरोइन के साथ एक आरोपी गिरफ्तारराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अकेले मिलेंगे CM भगवंत सिंह मान, 5 मई को होगी अहम मुलाकातPunjab के किसानों के लिए बड़ी राहत, भगवंत मान सरकार ने पहली बार 1 May से धान की बुआई के लिए नहरी पानी की सप्लाई सुनिश्चित कीBhagwant Mann ने मोहाली में JEE Mains पास 369 Students को सम्मानित किया, पढ़ाई में आगे बढ़ रहा पंजाबरुस्तम-ए-हिन्द पहलवान प्रीतपाल फगवाड़ा ‘आप’ में शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने औपचारिक रूप से पार्टी में किया शामिलअपराधियों को पालना अकाली दल की पुरानी आदत” – बलतेज पन्नू का तीखा बयानजस्सा पट्टी के बाद घुम्मण ब्रदर्स भी AAP में शामिल, CM Bhagwant Mann ने किया स्वागत1 मई से बढ़ेंगी दूध की कीमतें, Milkfed Punjab ने ₹20 प्रति किलोग्राम फैट बढ़ायाअमृतसर में ड्रग तस्करी नेटवर्क का बड़ा खुलासा, 6 किलो हेरोइन के साथ एक आरोपी गिरफ्तारराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अकेले मिलेंगे CM भगवंत सिंह मान, 5 मई को होगी अहम मुलाकातPunjab के किसानों के लिए बड़ी राहत, भगवंत मान सरकार ने पहली बार 1 May से धान की बुआई के लिए नहरी पानी की सप्लाई सुनिश्चित कीBhagwant Mann ने मोहाली में JEE Mains पास 369 Students को सम्मानित किया, पढ़ाई में आगे बढ़ रहा पंजाबरुस्तम-ए-हिन्द पहलवान प्रीतपाल फगवाड़ा ‘आप’ में शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने औपचारिक रूप से पार्टी में किया शामिल
Friday, 01 May 2026
Menu

छांगुर बाबा पर बोले CM Yogi, ‘हिंदू बेटियों से खिलवाड़ करने वाला जल्लाद…’

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में अवैध धर्मांतरण रैकेट चलाने वाले छांगुर बाबा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान आया है. उन्होंने आजमगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘हमने बलरामपुर में एक जल्लाद को गिरफ्तार किया है.’ उन्होंने छांगुर बाबा का नाम लिए बिना आरोप लगाया कि वो हिंदू बहन-बेटियों के साथ खिलवाड़ करता था. सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि वे समाज को टूटने नहीं देंगे.

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार, 9 जुलाई को आजमगढ़ के दौरे पर पहुंचे. यहां उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम-2.0’ अभियान के तहत आजमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेकर पौधरोपण किया. इस दौरान उन्होंने जनता को भी संबोधित किया.

सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार विकास में विश्वास करती है, बांटने में नहीं. उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग बंटवारा करते हैं और परिवार का विकास करते हैं. सीएम योगी ने यह भी कहा कि जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर लोगों को बांटने का पाप किया गया.

इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में अवैध धर्मांतरण रैकेट के भंडाफोड़ का जिक्र किया. उन्होंने कहा,

 

“अभी समाज विरोधी और राष्ट्र विरोधी कारवाई में लिप्त तत्वों के खिलाफ कैसे कारवाई हो रही है. कल बलरामपुर में आपने देखा होगा एक जल्लाद को हम लोगों ने गिरफ्तार किया है. कैसे वहां हिंदू-बहन बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करता था. पैसे में सौदेबाजी करता था. लेकिन अब ऐसे तत्वों के साथ सख्ती की जा रही है.”

 

उन्होंने आगे कहा,

 

“हम समाज को भी टूटने नहीं देंगे. राष्ट्र विरोधी और समाज विरोधी तत्वों को भी चकनाचूर करके रहेंगे और धरती माता के स्वास्थ्य की भी रक्षा करेंगे. मां की स्मृतियों को भी जीवंत बनाएंगे. ये अभियान इसी का परिणाम है.”

 

100 करोड़ का अवैध धर्मांतरण रैकेट

यूपी ATS ने बलरामपुर में अवैध धर्मांतरण रैकेट पकड़ा है. इसमें मुख्य आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा और नीतू रोहरा उर्फ नसरीन को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी है कि छांगुर बाबा खुद को हाजी पीर जलालुद्दीन बताकर लड़कियों को पैसों का लालच देकर धर्मांतरण कराता था.

जांच में सामने आया कि छांगुर बाबा को 40 से ज्यादा बैंक खातों के जरिए 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की विदेशी फंडिंग मिली, जो खाड़ी देशों से आई थी. ये फंड धर्मांतरण में इस्तेमाल होता था. आरोपियों ने करीब 40 बार मुस्लिम देशों की यात्रा की और जाति के अनुसार धर्मांतरण के रेट तय किए गए थे.

Posted in up

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *