Live
पंजाब के सरकारी स्कूलों पर केजरीवाल का BJP को खुला चैलेंज, बोले- ‘गुजरात के 1000 स्कूलों की लिस्ट दीजिए’केरल की 19 साल की काजिया लिज मेजो बनीं ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2026’, 52 प्रतियोगियों को पीछे छोड़ जीता ताजCM भगवंत सिंह मान ने गांवों के युवाओं को 500 आधुनिक ‘ग्रामीण खेल मैदानों’ का तोहफादोपहर 3 बजे टाउन हॉल में बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर E-20 के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाएंगे- केजरीवालपंजाब सरकार बुज़ुर्गों और आर्थिक रूप से कमज़ोर श्रद्दालुओं की पुरानी इच्छाओं को पूरा कर रही है: हरपाल सिंह चीमाधर्मवीर गांधी द्वारा पंजाब सरकार के धार्मिक कार्यक्रमों को ‘आडंबर’ कहना दुर्भाग्यपूर्ण, इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है: दीपक बालीकबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के परिवार से मिले CM मान, पत्नी को सरकारी नौकरी देने का ऐलानआर्थिक तंगी के कारण पात्र मरीज़ कैंसर के इलाज से वंचित नहीं होने चाहिए: डॉ. बलबीर सिंहपंजाब के सरकारी स्कूलों पर केजरीवाल का BJP को खुला चैलेंज, बोले- ‘गुजरात के 1000 स्कूलों की लिस्ट दीजिए’केरल की 19 साल की काजिया लिज मेजो बनीं ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2026’, 52 प्रतियोगियों को पीछे छोड़ जीता ताजCM भगवंत सिंह मान ने गांवों के युवाओं को 500 आधुनिक ‘ग्रामीण खेल मैदानों’ का तोहफादोपहर 3 बजे टाउन हॉल में बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर E-20 के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाएंगे- केजरीवालपंजाब सरकार बुज़ुर्गों और आर्थिक रूप से कमज़ोर श्रद्दालुओं की पुरानी इच्छाओं को पूरा कर रही है: हरपाल सिंह चीमाधर्मवीर गांधी द्वारा पंजाब सरकार के धार्मिक कार्यक्रमों को ‘आडंबर’ कहना दुर्भाग्यपूर्ण, इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है: दीपक बालीकबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के परिवार से मिले CM मान, पत्नी को सरकारी नौकरी देने का ऐलानआर्थिक तंगी के कारण पात्र मरीज़ कैंसर के इलाज से वंचित नहीं होने चाहिए: डॉ. बलबीर सिंह
Tuesday, 25 August 2026
Menu

कुलगाम में पहलगाम जैसी वारदात, नाम पूछकर दो मजदूरों को मारी गोली

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार रात आतंकवादियों ने एक बार फिर कायराना हमला करते हुए ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को गोली मार दी। इस हमले में दोनों मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। लश्कर-ए-तैयबा के फ्रंट संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने हमले की जिम्मेदारी ली है और आने वाले दिनों में ऐसे और हमले करने की धमकी भी दी है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 8:15 बजे दो हथियारबंद आतंकवादी कुलगाम के केलम इलाके में स्थित एक ईंट-भट्ठे पर पहुंचे और दो मजदूरों पर नजदीक से गोलियां चला दीं। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पहले दोनों की पहचान पूछी और फिर उन्हें निशाना बनाया। दोनों मजदूर पास ही किराए के मकान में रहते थे।

गोली लगने के बाद दोनों मजदूर जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। आतंकियों के भागने के बाद साथी मजदूरों और स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अनंतनाग सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने 24 वर्षीय दीपक रात्रे को मृत घोषित कर दिया, जबकि 28 वर्षीय भूपेंद्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

डॉक्टरों के अनुसार, दीपक के सीने और भूपेंद्र के पेट में गोली लगी थी। भूपेंद्र को गंभीर हालत में श्रीनगर के SKIMS अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

गौरतलब है कि पिछले नौ दिनों में कश्मीर में यह दूसरा लक्षित आतंकी हमला है। इससे पहले 22 जुलाई को अनंतनाग के लाल चौक इलाके में श्री अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की भी आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *