Live
NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, छात्रों के लंबे आंदोलन के बाद बड़ा फैसलापंजाब में मानसून फिर सक्रिय, 30 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारीपंजाब में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 100 नए आम आदमी क्लीनिक शुरूमोदी जी, जब आपकी CBI सबूत ही नहीं देगी, तो फास्ट ट्रैक का नाटक क्यों?- केजरीवालसफ़ाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना के बाद CM भगवंत सिंह मान ने बरनाला डीएसपी को तुरंत सस्पेंड करने का दिया आदेश: मीत हेयरजिला यूथ प्रधान हनीश बंसल अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के तहत रिकॉर्ड 72.56 लाख महिलाओं ने रजिस्टर किया, मान सरकार पर भरोसे की मुहर: बलतेज पन्नूमोदी जी, जब आपकी सीबीआई सबूत ही नहीं देगी, तो फास्ट ट्रैक का नाटक क्यों?- केजरीवालNEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, छात्रों के लंबे आंदोलन के बाद बड़ा फैसलापंजाब में मानसून फिर सक्रिय, 30 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारीपंजाब में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 100 नए आम आदमी क्लीनिक शुरूमोदी जी, जब आपकी CBI सबूत ही नहीं देगी, तो फास्ट ट्रैक का नाटक क्यों?- केजरीवालसफ़ाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना के बाद CM भगवंत सिंह मान ने बरनाला डीएसपी को तुरंत सस्पेंड करने का दिया आदेश: मीत हेयरजिला यूथ प्रधान हनीश बंसल अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के तहत रिकॉर्ड 72.56 लाख महिलाओं ने रजिस्टर किया, मान सरकार पर भरोसे की मुहर: बलतेज पन्नूमोदी जी, जब आपकी सीबीआई सबूत ही नहीं देगी, तो फास्ट ट्रैक का नाटक क्यों?- केजरीवाल
Sunday, 26 July 2026
Menu

अहिल्याबाई ने रखी विरासत की नींव जिनसे मिली ‘नए भारत’ को दिशा : CM योगी आदित्यनाथ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति की जो मजबूत नींव डाली थी, आज वही प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चल रहे “विकास और विरासत” अभियान की प्रेरणा बन चुकी है।

गुरुवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में आयोजित ‘पुण्य श्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान-2025’ कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई की सोच ने देश की एकता और सांस्कृतिक जागरूकता को मजबूती दी। प्रदेश की “एक जिला-एक उत्पाद” योजना भी उन्हीं की परंपरा से जुड़ी सोच का हिस्सा है।

CM योगी ने बताया कि सरकार ने वीरांगनाओं के नाम पर पीएसी की नई बटालियन बनाई है और पुलिस में महिलाओं के लिए 20% आरक्षण दिया गया है। यह सब प्रधानमंत्री के ‘आधी आबादी’ यानी महिलाओं को सशक्त बनाने के अभियान के तहत किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि जैसे इतिहास में महाराज सुहेलदेव को भुला दिया गया, वैसे ही अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को भी लंबे समय तक नज़रअंदाज़ किया गया। अब वक्त आ गया है कि उनकी प्रेरणा और योगदान को हर व्यक्ति तक पहुंचाया जाए।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष ने कहा कि देश का दुर्भाग्य रहा कि शिवाजी, महाराणा प्रताप और अहिल्याबाई होल्कर जैसे नायकों को स्कूली पाठ्यक्रम से दूर रखा गया। 300 वर्ष पहले जब महिला सशक्तीकरण की कोई परिकल्पना भी नहीं थी, तब अहिल्याबाई ने शासन, सेवा और धर्म की मिसाल कायम की।वे कभी युद्ध में पराजित नहीं हुईं। उनका योगदान काशी, हरिद्वार, अयोध्या, सोमनाथ जैसे तीर्थों के निर्माण और पुनरुद्धार में आज भी जीवंत है।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन परिचय हर युवा को पढ़ना चाहिए। उनके सिद्धांत, कार्यशैली और धार्मिक दृष्टिकोण आज भी प्रासंगिक हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डाला। अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर अहिल्याबाई के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की गई।

अहिल्याबाई परीक्षा एप भी लांच किया गया, जो उनके जीवन से शिक्षित करेगा। इसके माध्यम से आनलाइन परीक्षा भी कराई जाएगी। इससे एक करोड़ विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य है।

संचालन नीरज सिंह ने किया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, होल्कर वंश के वंशज उदयराज होल्कर समेत अनेक जनप्रतिनिधि और विशिष्टजन उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Posted in up

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *