Live
परविंदर झोटा हत्याकांड में CM मान का बड़ा एक्शन, बुलाई हाई लेवल मीटिंग•मानसा में परविंदर झोटा की हत्या पर AAP का बयान, बलतेज पन्नू ने की कड़ी निंदा•शहीद ASI इकबाल सिंह के परिवार को मिलेंगे 2 करोड़ रुपये, CM भगवंत मान ने किया ऐलान•मलेरकोटला पुलिस ने फिरौती नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार•बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भगवंत मान सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी•आप ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मुलाकात की, गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर अमित शाह के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की•पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान•दिल्ली में पुलिसिया तांडव ज्ञानेश कुमार के साथ मोदी जी का भी इस्तीफा न दिला दे – केजरीवाल•परविंदर झोटा हत्याकांड में CM मान का बड़ा एक्शन, बुलाई हाई लेवल मीटिंग•मानसा में परविंदर झोटा की हत्या पर AAP का बयान, बलतेज पन्नू ने की कड़ी निंदा•शहीद ASI इकबाल सिंह के परिवार को मिलेंगे 2 करोड़ रुपये, CM भगवंत मान ने किया ऐलान•मलेरकोटला पुलिस ने फिरौती नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार•बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भगवंत मान सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी•आप ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मुलाकात की, गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर अमित शाह के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की•पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान•दिल्ली में पुलिसिया तांडव ज्ञानेश कुमार के साथ मोदी जी का भी इस्तीफा न दिला दे – केजरीवाल•
Tuesday, 13 October 2026
Menu

‘War Against Drugs’ में Bhagwant Mann का बड़ा Statement: Previous Governments पर लगाए Serious Allegations, कहा- अब नहीं बख्शे जाएंगे गुनहगार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को विधानसभा के विशेष सत्र ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ (War Against Drugs) के समापन के दौरान बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य को नशामुक्त बनाने के लिए पूरी मजबूती से काम कर रही है और इस लड़ाई में कोई भी आरोपी कितना भी ताकतवर क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने ना सिर्फ नशे की समस्या को नजरअंदाज किया, बल्कि कई बार नशा तस्करी में शामिल नेटवर्क को संरक्षण भी दिया। उन्होंने दावा किया कि पहले के शासन में सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग कर नशा एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया जाता था, और इसमें बड़े-बड़े रसूखदार लोग शामिल थे।

सरकार ने तोड़ी नशे के नेटवर्क की कमर

भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार ने अब तक कई ऐसे बड़े नामों को जेल पहुंचाया है जिन्हें पहले कानून से ऊपर समझा जाता था। उन्होंने कहा, “पहले जिन लोगों को पकड़ना नामुमकिन माना जाता था, आज वे सलाखों के पीछे हैं। जो लोग गैरकानूनी धंधों से करोड़ों कमाते थे, अब उन्हें उनके किए की सजा मिल रही है।”

बॉर्डर सील कर रही सरकार, युवाओं को नौकरी की ओर मोड़ने की योजना

मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि उनकी सरकार राज्य की सीमाओं को पूरी तरह सील करने की दिशा में काम कर रही है ताकि बाहरी राज्यों से आने वाला नशा पंजाब में प्रवेश न कर सके। साथ ही, युवाओं को रोजगार और आर्थिक अवसरों की तरफ मोड़ने के लिए भी कई योजनाएं तैयार की जा रही हैं।

राजनीतिक विरोधियों पर भी निशाना

अपने संबोधन में मान ने राजनीतिक विरोधियों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग नशा तस्करी में शामिल बड़े नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध करते हैं, जबकि यही लोग पंजाब के युवाओं को बर्बादी की तरफ धकेलने के जिम्मेदार हैं। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि यह सब राजनीति नहीं, बल्कि पंजाब के भविष्य की लड़ाई है।

“न कोई बदले की भावना, न कोई विशेष सुविधा”

मुख्यमंत्री ने साफ किया कि इन मामलों में कोई राजनीतिक बदला नहीं लिया जा रहा है। सभी गिरफ्तारियां कानून के तहत की गई हैं और अदालतें ही फैसला लेंगी। उन्होंने कहा कि जो लोग पंजाब की जवानी को नशे में झोंकने के दोषी हैं, उन्हें जेल में किसी भी तरह की विशेष सुविधा नहीं दी जाएगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान का यह बयान पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को और धार देने वाला है। उन्होंने यह साफ कर दिया है कि चाहे पिछली सरकारें कुछ भी करती रहीं हों, अब राज्य में कानून का राज चलेगा और नशे के कारोबारी किसी भी हालत में नहीं बच पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *