Live
भगवंत मान सरकार की ‘सेहत कार्ड’ योजना की गूंज, पटियाला शिविर में दो दिनों में 500 सदस्यों ने कराया रजिस्ट्रेशनपंजाब- महिलाओं को ₹1000 महीना, रजिस्ट्रेशन शुरू:CM बोले- पहले 9 हलकों में शुरुआत; अकाली दल ने चुन्नियों में घोटाला कियाMP Amritpal को लेकर केंद्र पहुंची भगवंत मान सरकार, सुरक्षा का हवाला देकर जेल ट्रांसफर न करने की अपीलअंबेडकर जयंती पर CM मान ने दी बड़ी सौगात, पंजाब में ‘मुख्यमंत्री मांवां-धीयां सत्कार योजना’ का आगाजपंजाब में मावां धीयां योजना की रजिस्ट्रेशन आज से:CM करेंगे शुभारंभ, जुलाई से मिलेंगे 1500 रुपए, कल से पायलट प्रोजेक्ट भी शुरूभगवंत मान सरकार बेअदबी के खिलाफ लाई सबसे सख्त कानून, इंसाफ सुनिश्चित करने के लिए उम्रकैद और 25 लाख रुपये का जुर्माना: हरपाल सिंह चीमाPunjab की मान सरकार ने बना द‍िया इतना सख्‍त कानून, बेअदबी पर अब उम्रकैद की सजा और… क्‍या है कानूनी पेचीदगियां?25 लाख का जुर्माना और उम्र कैद की सजा… क्या है जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन विधेयक?भगवंत मान सरकार की ‘सेहत कार्ड’ योजना की गूंज, पटियाला शिविर में दो दिनों में 500 सदस्यों ने कराया रजिस्ट्रेशनपंजाब- महिलाओं को ₹1000 महीना, रजिस्ट्रेशन शुरू:CM बोले- पहले 9 हलकों में शुरुआत; अकाली दल ने चुन्नियों में घोटाला कियाMP Amritpal को लेकर केंद्र पहुंची भगवंत मान सरकार, सुरक्षा का हवाला देकर जेल ट्रांसफर न करने की अपीलअंबेडकर जयंती पर CM मान ने दी बड़ी सौगात, पंजाब में ‘मुख्यमंत्री मांवां-धीयां सत्कार योजना’ का आगाजपंजाब में मावां धीयां योजना की रजिस्ट्रेशन आज से:CM करेंगे शुभारंभ, जुलाई से मिलेंगे 1500 रुपए, कल से पायलट प्रोजेक्ट भी शुरूभगवंत मान सरकार बेअदबी के खिलाफ लाई सबसे सख्त कानून, इंसाफ सुनिश्चित करने के लिए उम्रकैद और 25 लाख रुपये का जुर्माना: हरपाल सिंह चीमाPunjab की मान सरकार ने बना द‍िया इतना सख्‍त कानून, बेअदबी पर अब उम्रकैद की सजा और… क्‍या है कानूनी पेचीदगियां?25 लाख का जुर्माना और उम्र कैद की सजा… क्या है जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन विधेयक?
Wednesday, 15 April 2026
Menu

‘वर्किंग महिलाओं के लिए हॉस्टल, छात्राओं को स्कूटी और युवाओं को रोजगार’, CM योगी ने बताई बजट की बड़ी बातें

UP Budget News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट पेश किया. बजट पेश होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कांफ्रेंस की. बजट पर टिप्पणी करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘आज का दिन अत्यन्त महत्वपूर्ण दिन है. देश की आबादी का सबसे बड़े राज्य का बजट आज पेश किया गया है. यूपी सरकार का 10वां बजट है. पिछले 9 वर्ष में जो यूपी के लिए सरकार ने जो कदम उठाए, उसके अच्छे परिणाम आए हैं. उन्होंने कहा कि यह बजट यूपी के 9 वर्ष के नवनिर्माण की गाथा को दर्शाता है. पहली बार किसी सरकार ने 10 बजट पेश किए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह बजट यूपी के 9 वर्ष के नवनिर्माण की गाथा को दर्शाता है. पहली बार किसी सरकार ने लगातार 10 बजट पेश किए. इन 9 वर्षों में प्रदेश में कोई कर नहीं लगाया गया. बिना अतिरक्त टैक्स लगाए विकास के नित नए सोपान गढ़े गए. यूपी ने अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत किया. आज हम देश की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में एक हैं. यह बजट किसान, युवा और महिला का बजट है. यूपी के लोगों की राय बदली उन्होंने कहा कि बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया. नौ साल में यूपी के लोगों की राय बदली है. युवाओं की ग्रोथ उनके रोजगार को लेकर हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है. एमएसएमई, कौशल विकाश के साथ रोजगार जनरेटर के रूप में यूपी का बढ़ना तय है. हम जन विश्वास सिद्धांत के रूप में आगे बढ़ रहे हैं. निवेशकों को सिंगल विंडो सुविधा दी जा रही है. हमने इज ऑफ डूइंग में अच्छा किया है. इसके लिए रूल आप लॉ रियल ग्रोथ की गांरटी है. आज यूपी सुरक्षा की गारंटी दे रहा है. अन्नदाता केवल लाभार्थी नहीं… उन्होंने आगे कहा कि अन्नदाता किसान देश की अर्थव्यवस्था और उसके विकास की धुरी है. अन्नदाता केवल लाभार्थी नहीं विकास का आधार है. अन्नदाता से उन्हें उद्यमी बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे. बजट में इसका प्रावधान है. हम ट्यूबवेलों को फ्री बिजली दे रहे हैं. किसान को कुसुम योजना का भी लाभ दिलाएंगे. सीएम ने यह भी कहा कि गन्ना के साथ दलहनी और तिलहनी यानी सहफसली खेती की ओर आगे बढ़ेंगे. इससे और लाभ होगा. इसके लिए हमने बजट में प्रावधान किया है. चीनी मिलों की क्षमता विकसित होगी: सीएम उन्होंने कहा कि चार चीनी मिलों की क्षमता विकसित करने के प्रावधान किए गए हैं. अवस्थापना और औद्योगिक विकास के लिए बजट की व्यवस्था की गई है. गंगा एक्सप्रेसवे को बढ़ाने के लिए घोषणा हुई है. युवाओं को डिजिटली सशक्त बनाने के लिए टैबलेट देने की व्यवस्था की गई है. एआई मिशन. डाटा सेंटर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस समेत आईटी सेक्टर में कई घोषणाएं की गई हैं. शिक्षा के क्षेत्र में स्मार्ट विद्यालय, अटल आवासीय विद्यालय चल रहे हैं. साथ ही सीएम आवासीय विद्यालयों के लिए बजट में हमने व्यवस्था की है. परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों समेत उच्चतर विद्यालयों के शिक्षकों के लिए कैशलेस इलाज की व्यवस्था की है. सीएम योगी ने कहा कि नौ वर्ष में तीन गुना से अधिक उत्तर प्रदेश का यह बजट बढ़ा है. यानी नौ लाख बारह हजार करोड़ रुपये से अधिक का अब उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी आबादी का यह बजट आज उत्तर प्रदेश के विधानमंडल में प्रस्तुत हुआ है. स्टेट डाटा अथॉरिटी का करेंगे गठन योगी ने कहा कि उत्तरप्रदेश में देखा जाता था अलग अलग विभाग अलग अलग समय पर अलग अलग डाटा देते थे. इसके लिए हमने स्टेट डाटा अथॉरिटी का गठन करेंगे. यह उत्तरप्रदेश के अंदर रियल टाइम डाटा व रियल टाइम मॉनिटरिंग के साथ साथ भविष्य की योजनाओं को आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका का निर्वहन करेगा. उन्होंने आगे कहा कि इमर्जिंग टेक्नोलॉजी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या अन्य सेक्टर में कार्य करने के लिए डाटा सेंटर क्लस्टर की स्थापना यह भी बजट में इसका प्रावधान है. मेडटेक और डीपटेक के लिए एआई मिशन की घोषणा यह भी इस बजट के अंदर है. इससे युवाओं के लिए स्किल युवाओं को अधिक से अधिक जॉब हम उपलब्ध करवा सकें. महिला सुरक्षा बल 13 से बढ़कर 36 फीसदी हुआ महिलाओं की सुरक्षा के लिए ईक्यूब के रूप में महिला सुरक्षा बल 13 फीसदी से बढ़कर 36 फीसदी हुआ है. महिलाओं के लिए क्रेडिट कार्ड योजना चलाई जाएगी ताकि वह छोटे-छोटे काम के लिए किसी से ऋण न लेना पड़े और उन्हें ब्याजमुक्त ऋण मिल सके. इसके लिए बजट की व्यवस्था की गई है. युवाओं को ध्यान में रखते हुए सभी 18 कमिश्नरी में स्पोर्ट कॉलेज बनाए जाएंगे. 2017 से पहले प्रदेश में सुरक्षा का वातावरण नहीं था सीएम योगी ने कहा कि साल 2017 से पहले प्रदेश में सुरक्षा का वातावरण नहीं था, पर्यटन की कोई ठीक व्यवस्था नहीं थी. आज करोड़ों लोग आकर यूपी में धार्मिक स्थलों पर दर्शन करते हैं. 50 हजार नए होम स्टे की दिशा में काम करेंगे. चिकित्सा के क्षेत्र में यूपी ने काफी ग्रोथ की है. पीएम आयुष्मान योजना से पांच करोड़ से ज्यादा गोल्डन कार्ड यूपी के लोगों को दिए गए. दिव्यांग छात्राओं को लिए ई-ट्राईसाइकिल की व्यवस्था की गई है. लड़कियों की शादी के लिए अनुदान राशि 1 लाख रुपये हुई मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत सभी वर्ग की लड़कियों के विवाह के लिए अनुदान राशि रूपये 51,000/- से बढ़ाकर 1.01 लाख रूपये कर दी गयीं है. योजना हेतु 750 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है.
Posted in up

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *