Live
पंजाब की ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम निर्णायक चरण में, भगवंत मान सरकार ने नशे की रोकथाम के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को दी गति•NIC पंजाब डिवीजन-6 की टीम की दिन-रात की मेहनत लाई रंग, HUNAR Punjab पोर्टल हुआ लाइव•हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: CM भगवंत सिंह मान•परमिंदर झोटा की हत्या के पीछे आपसी रंजिश, मुख्य आरोपी 24 घंटे में किया जाएगा गिरफ्तार : हरजीत सिंह, DIG मानसा रेंज•बादलों की ‘पंजाब बचाओ’ मुहिम पंजाबियों को गुमराह करने की एक और कोशिश: बलतेज पन्नू•परविंदर झोटा हत्याकांड में CM मान का बड़ा एक्शन, बुलाई हाई लेवल मीटिंग•मानसा में परविंदर झोटा की हत्या पर AAP का बयान, बलतेज पन्नू ने की कड़ी निंदा•शहीद ASI इकबाल सिंह के परिवार को मिलेंगे 2 करोड़ रुपये, CM भगवंत मान ने किया ऐलान•पंजाब की ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम निर्णायक चरण में, भगवंत मान सरकार ने नशे की रोकथाम के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को दी गति•NIC पंजाब डिवीजन-6 की टीम की दिन-रात की मेहनत लाई रंग, HUNAR Punjab पोर्टल हुआ लाइव•हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: CM भगवंत सिंह मान•परमिंदर झोटा की हत्या के पीछे आपसी रंजिश, मुख्य आरोपी 24 घंटे में किया जाएगा गिरफ्तार : हरजीत सिंह, DIG मानसा रेंज•बादलों की ‘पंजाब बचाओ’ मुहिम पंजाबियों को गुमराह करने की एक और कोशिश: बलतेज पन्नू•परविंदर झोटा हत्याकांड में CM मान का बड़ा एक्शन, बुलाई हाई लेवल मीटिंग•मानसा में परविंदर झोटा की हत्या पर AAP का बयान, बलतेज पन्नू ने की कड़ी निंदा•शहीद ASI इकबाल सिंह के परिवार को मिलेंगे 2 करोड़ रुपये, CM भगवंत मान ने किया ऐलान•
Wednesday, 14 October 2026
Menu

UP: 1 अप्रैल को बरेली में आएंगे CM योगी, श्रमिकों के बच्चों के लिए 73 करोड़ में बने अटल आवासीय विद्यालय का करेंगे उद्घाटन।

उत्तर प्रदेश। UP के बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक अप्रैल को आना लगभग तय माना जा रहा है। आज शाम तक मिनट टू मिनट कार्यक्रम आने की उम्मीद जताई जा रही है। नवाबगंज में अधकटा नजराना अटल आवासीय स्कूल को लोकार्पण करने के साथ ही बरेली कालेज मैदान में जनसभा को सम्बोधित करने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।

नवाबगंज के अधकटा नजराना में श्रमिकों के बच्चों के लिए 73 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अटल आवासीय स्कूल का उद्घाटन पहले 27 मार्च को प्रस्तावित था, लेकिन कुछ कारणों से यह कार्यक्रम स्थगित हो गया। अब यह उद्घाटन 1 अप्रैल को होने की संभावना है। मुख्यमंत्री नवाबगंज में अटल आवासीय स्कूल का उद्घाटन करने के बाद बरेली कालेज में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद विकास भवन में समीक्षा बैठक भी प्रस्तावित है। इस अवसर पर एक बड़ी जनसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें जनता को लगभग 940 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात दी जाएगी। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, आज शाम तक कार्यक्रम का अंतिम रूप तय हो सकता है और मिनट टू मिनट विवरण सामने आ सकता है।

प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों को सतर्क कर दिया गया है। उनकी सुरक्षा और कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर स्थानीय प्रशासन के अधिकारी लगातार बैठकें कर रहे हैं।

Posted in up

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *