Live
1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमाबहामास में दर्दनाक विमान हादसा, छोटे यात्री विमान के क्रैश होने से 10 लोगों की मौतअमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी; होरमुज़ जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ी टकराव की आशंकापंजाब में 11-12 जुलाई को हर पोलिंग स्टेशन पर लगेंगे विशेष कैंप, वोटर सूची से जुड़े काम मौके पर होंगेपंजाब में बारिश का दौर जारी, 15 जिलों में आज बारिश के आसार, 3 जिलों के लिए येलो अलर्टअबोहर और मोरिंडा नगर निगम चुनावों में ‘आप’ की शानदार जीत, मेयर, प्रधान और सभी अहम पदों पर कब्जाराम मंदिर के डकैतों को सजा दिलाने के लिए रविवार को सुंदरकांड पाठ कर सिग्नेचर कैंपेन की शुरूआत करेगी ‘‘आप’’- केजरीवालपंजाब को जल्द मिल सकता है नया स्थायी DGP, तीन नामों पर चर्चा1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमाबहामास में दर्दनाक विमान हादसा, छोटे यात्री विमान के क्रैश होने से 10 लोगों की मौतअमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी; होरमुज़ जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ी टकराव की आशंकापंजाब में 11-12 जुलाई को हर पोलिंग स्टेशन पर लगेंगे विशेष कैंप, वोटर सूची से जुड़े काम मौके पर होंगेपंजाब में बारिश का दौर जारी, 15 जिलों में आज बारिश के आसार, 3 जिलों के लिए येलो अलर्टअबोहर और मोरिंडा नगर निगम चुनावों में ‘आप’ की शानदार जीत, मेयर, प्रधान और सभी अहम पदों पर कब्जाराम मंदिर के डकैतों को सजा दिलाने के लिए रविवार को सुंदरकांड पाठ कर सिग्नेचर कैंपेन की शुरूआत करेगी ‘‘आप’’- केजरीवालपंजाब को जल्द मिल सकता है नया स्थायी DGP, तीन नामों पर चर्चा
Saturday, 11 July 2026
Menu

UP: हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि।

UP के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर देशभर के नेताओं ने उन्हें श्रद्धा के साथ याद किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहित कई नेताओं ने उनके योगदान को सराहा और उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर आज लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बहुगुणा जी महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। देश और प्रदेश के विकास के लिए उन्होंने जो योगदान दिया, उसे हमारी सरकार आगे बढ़ा रही है। स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा जी की पावन स्मृतियों को नमन!”

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी हेमवती नंदन बहुगुणा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “जनसेवा, सादगी एवं दृढ़ संकल्प के प्रतीक राजनेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया। सीएम धामी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “आज प्रातः शासकीय आवास पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं कुशल राजनीतिज्ञ, पर्वतीय क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ‘हिमालय पुत्र’ श्रद्धेय हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।”

हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के अलावा एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और कुशल राजनेता भी थे। 25 अप्रैल 1919 को जन्मे बहुगुणा ने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भागीदारी निभाई और फिर बाद में उत्तर प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। वह 1973 से 1975 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उनके कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। बहुगुणा को उनकी सादगी, जनसेवा, और दृढ़ संकल्प के लिए जाना जाता है।

Posted in up

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *