Live
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 1822 श्रद्धालु पाकिस्तान रवाना, ननकाना साहिब समेत कई गुरुद्वारों के करेंगे दर्शन•केएल राहुल ने रचा इतिहास, चारों SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने•पुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से बदल कर नीतीश कुमार के नाम पर रखना सिख भावनाओं का अपमान है: कुलदीप सिंह धालीवाल•चंडीगढ़ में अहमदाबाद, अंबाला और फिरोजपुर रेलवे मंडलों एवं केंद्रीय भंडारण निगम का ‘ट्रेड मीट 2026’ का आयोजन गुजरात, पंजाब और हरियाणा के बीच रेल माल परिवहन एवं व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार•26 नवंबर भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक दिन है, ‘आप’ का जन्म इसी दिन आम लोगों की आवाज़ बनने के लिए हुआ था: कुलतार सिंह संधवां•पंजाब सरकार के खाते फ्रीज करने के आरोपों पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का बयान•PSEB ने 2027 की 8वीं, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी, जनवरी से शुरू होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम•पटियाला में पुल टूटने के मामले की विशेषज्ञ करेंगे जांच, NHAI और जल संसाधन विभाग से मांगा रिकॉर्ड•गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 1822 श्रद्धालु पाकिस्तान रवाना, ननकाना साहिब समेत कई गुरुद्वारों के करेंगे दर्शन•केएल राहुल ने रचा इतिहास, चारों SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने•पुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से बदल कर नीतीश कुमार के नाम पर रखना सिख भावनाओं का अपमान है: कुलदीप सिंह धालीवाल•चंडीगढ़ में अहमदाबाद, अंबाला और फिरोजपुर रेलवे मंडलों एवं केंद्रीय भंडारण निगम का ‘ट्रेड मीट 2026’ का आयोजन गुजरात, पंजाब और हरियाणा के बीच रेल माल परिवहन एवं व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार•26 नवंबर भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक दिन है, ‘आप’ का जन्म इसी दिन आम लोगों की आवाज़ बनने के लिए हुआ था: कुलतार सिंह संधवां•पंजाब सरकार के खाते फ्रीज करने के आरोपों पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का बयान•PSEB ने 2027 की 8वीं, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी, जनवरी से शुरू होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम•पटियाला में पुल टूटने के मामले की विशेषज्ञ करेंगे जांच, NHAI और जल संसाधन विभाग से मांगा रिकॉर्ड•
Sunday, 22 November 2026
Menu

UP विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, सीएम योगी ने महाकुंभ पर की चर्चा।

लखनऊ: UP विधानसभा की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष के सवालों का जवाब दिया, लेकिन विपक्ष ने कई मुद्दों को लेकर हंगामा भी किया।

महाकुंभ पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक आयोजन है, जो हर व्यक्ति के दिल और दिमाग में गहरी छाप छोड़ रहा है, और यह आयोजन लंबे समय तक दुनिया को आकर्षित करेगा। उन्होंने कहा कि लोगों की अपनी भावनाएं हो सकती हैं, लेकिन हम किसी पर अपनी राय नहीं थोप सकते। जब महाकुंभ का आयोजन हो रहा था, तब कई राजनीतिक नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे थे, लेकिन हम शांत रहते हुए अपना कार्य निभा रहे थे।

सीएम योगी ने यह भी कहा कि महाकुंभ पर बात वही कर सकता है जिसने इस आयोजन में भाग लिया हो। उन्होंने भगवत गीता का हवाला देते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने कहा है कि जिस रूप में व्यक्ति उन्हें याद करता है, वह उसी रूप में प्रकट होते हैं। यह आयोजन वह पहला अवसर है जिसे दुनिया भर की मीडिया ने सराहा है।

मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी से भी अपील की कि उन्हें उस नेता को पार्टी से बाहर कर देना चाहिए जो औरंगजेब को अपना आदर्श मानता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ऐसे लोगों का उचित उपचार करता है।

Posted in up

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *