Live
U19 एशिया कप फाइनल में आर्यवीर सहवाग का दमदार प्रदर्शन, पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा अर्धशतक•पंजाब के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम में बदलाव के आसार•पंजाब के युवाओं को मिलेगा करोड़पति बनने का मौका, CM मान ने शुरू की ‘पंजाब दा करोड़पति’ प्रतियोगिता•पंजाब के हर गांव में लगेंगी सोलर लाइटें, सरकार खर्च करेगी 380 करोड़ रुपये•अमेरिका में आसमान पर थम गई हवाई आवाजाही, तकनीकी खराबी से 4 घंटे से ज्यादा उड़ानें बंद•पंजाब बंगाल नहीं है, भाजपा पंजाबियों को दबाव और जोड़-तोड़ से डरा नहीं सकती: मदन लाल बग्गा•माझा के जरनैल बिक्रम सिंह मजीठिया अपने करीबी सहयोगी के ठिकानों पर ईडी की रेड के बाद चुप क्यों हैं?: बलतेज पन्नू•आप कार्यकर्ताओं ने चमकौर साहिब और समराला में चरणजीत सिंह चन्नी की ‘साइकिल यात्रा’ को काले झंडे दिखाए, कांग्रेस के पाखंड को किया बेनकाब•U19 एशिया कप फाइनल में आर्यवीर सहवाग का दमदार प्रदर्शन, पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा अर्धशतक•पंजाब के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम में बदलाव के आसार•पंजाब के युवाओं को मिलेगा करोड़पति बनने का मौका, CM मान ने शुरू की ‘पंजाब दा करोड़पति’ प्रतियोगिता•पंजाब के हर गांव में लगेंगी सोलर लाइटें, सरकार खर्च करेगी 380 करोड़ रुपये•अमेरिका में आसमान पर थम गई हवाई आवाजाही, तकनीकी खराबी से 4 घंटे से ज्यादा उड़ानें बंद•पंजाब बंगाल नहीं है, भाजपा पंजाबियों को दबाव और जोड़-तोड़ से डरा नहीं सकती: मदन लाल बग्गा•माझा के जरनैल बिक्रम सिंह मजीठिया अपने करीबी सहयोगी के ठिकानों पर ईडी की रेड के बाद चुप क्यों हैं?: बलतेज पन्नू•आप कार्यकर्ताओं ने चमकौर साहिब और समराला में चरणजीत सिंह चन्नी की ‘साइकिल यात्रा’ को काले झंडे दिखाए, कांग्रेस के पाखंड को किया बेनकाब•
Sunday, 15 November 2026
Menu

UP में गर्मी का बढ़ता असर, तपिश से लोग परेशान, इन जिलों में जारी हुआ हीटवेव अलर्ट।

उत्तर प्रदेश। UP में इन दिनों गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। सुबह से ही तेज धूप शुरू हो गई है, जो लोगों को गर्मी का तीव्र अहसास करा रही है। दक्षिणी हिस्से और बुंदेलखंड क्षेत्र में बुधवार को अधिक तपिश महसूस की गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। तेज धूप के कारण लोग पसीने से तर-बतर हो गए। मौसम विभाग के अनुसार, गर्मी का सिलसिला अब शुरू हो चुका है और आने वाले दिनों में यह और भी बढ़ सकता है। आज यानी गुरुवार को प्रयागराज, वाराणसी सहित प्रदेश के 13 जिलों में अत्यधिक गर्मी की संभावना जताई गई है, और यहां हॉट डे की चेतावनी जारी की गई है।

जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के झांसी, हमीरपुर, प्रयागराज, और कानपुर देहात में अधिकतम तापमान 40℃ के पार पहुंच गया है, जबकि कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान 20℃ के ऊपर दर्ज किया गया है। अभी तो गर्मी का सीजन शुरू ही हुआ है और लोगों के पसीने भी छुटने शुरू हो गए है। आज कई जिलों में हीटवेव की चेतावनी है। लेकिन, आज के बाद अगले दो तीन दिनों में पछुआ हवाएं चलेंगी और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

इन जिलों में चेतावनी जारी

विभाग के अनुसार, राज्य के प्रयागराज, वाराणसी, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही, कानपुर नगर, रायबरेली और आसपास के इलाकों में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है।

Posted in up

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *