Live
बिहार, गुजरात, राजस्थान और गोवा में भाजपा सरकार, अमित शाह बताए वहां नशा क्यों बढ़ रहा?- केजरीवाल•‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान अंतिम चरण में: दोआबा में नशे के हॉटस्पॉट पर कार्रवाई के लिए नशा मुक्ति मोर्चा सक्रिय•विधानसभा में परविंदर झोटा को श्रद्धांजलि, स्पीकर संधवां ने बताया अमूल्य योगदान•SBI ग्राहक सावधान! डार्क वेब पर SBI ग्राहकों का डेटा! साइबर ठगी का खतरा•मुख्यमंत्री भगवंत मान आजादी के बाद पहली बार जालंधर लेकर आए अंतरराष्ट्रीय हॉकी, पंजाबियों से टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम भरने की अपील: मीत हेयर•अकाली दल (बादल) के नेता सिकंदर सिंह मलूका ने पंजाब की माताओं और बहनों का अपमान किया, कहा – पंजाब सरकार उन्हें ‘सम्मान राशि’ से ‘खरीदना’ चाहती है: बलतेज पन्नू•4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल•गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक•बिहार, गुजरात, राजस्थान और गोवा में भाजपा सरकार, अमित शाह बताए वहां नशा क्यों बढ़ रहा?- केजरीवाल•‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान अंतिम चरण में: दोआबा में नशे के हॉटस्पॉट पर कार्रवाई के लिए नशा मुक्ति मोर्चा सक्रिय•विधानसभा में परविंदर झोटा को श्रद्धांजलि, स्पीकर संधवां ने बताया अमूल्य योगदान•SBI ग्राहक सावधान! डार्क वेब पर SBI ग्राहकों का डेटा! साइबर ठगी का खतरा•मुख्यमंत्री भगवंत मान आजादी के बाद पहली बार जालंधर लेकर आए अंतरराष्ट्रीय हॉकी, पंजाबियों से टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम भरने की अपील: मीत हेयर•अकाली दल (बादल) के नेता सिकंदर सिंह मलूका ने पंजाब की माताओं और बहनों का अपमान किया, कहा – पंजाब सरकार उन्हें ‘सम्मान राशि’ से ‘खरीदना’ चाहती है: बलतेज पन्नू•4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल•गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक•
Friday, 23 October 2026
Menu

UP के इस जिले में बनेगी तीन नई सड़कें, योगी सरकार ने दी मंजूरी; टेंडर प्रक्रिया जल्द होगी शुरू।

उत्तर प्रदेश। UP की योगी सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण और पुनर्निर्माण के लिए 287 सड़कों को स्वीकृति दी है, जिसमें मुरादाबाद जिले की केवल तीन सड़कों को ही शामिल किया गया है। हालांकि, जिले में कई सड़कों की स्थिति खराब है, लेकिन सीमित संख्या में ही सड़कों को मंजूरी मिली है।

कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने अपने क्षेत्र की कई सड़कों के प्रस्ताव भेजे थे, जिनमें से उनके क्षेत्र की एक सड़क को स्वीकृति मिली है। प्रांतीय खंड के तहत अगवानपुर से गौहरपुर तक दो किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिसकी कुल लागत 186.29 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इस परियोजना के लिए 69.42 लाख रुपये की पहली किस्त जारी की जा चुकी है।

एक KM सड़क का निर्माण के ल‍िए 73.80 लाख रुपये।

इसके अलावा, मझोला थाने के सामने से मनोहरपुर तक एक किलोमीटर सड़क का निर्माण 73.80 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इस परियोजना के लिए 27.73 लाख रुपये की पहली किस्त जारी की गई है।

कुंदरकी क्षेत्र में नानकार रसूलपुर से जाफरपुर तक नई सड़क।

तीसरी सड़क कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में नानकार रसूलपुर से जाफरपुर तक 1.04 किलोमीटर लंबी है, जिसकी लागत 66.30 लाख रुपये है। धनराशि स्वीकृत होने के बाद 24.72 लाख रुपये शासन ने आवंटित भी कर दिया है। इन सड़कों की निविदा प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी, जिसके बाद निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।

बरेली की पांच सड़कों का होगा निर्माण।

वित्तीय वर्ष के आखिरी महीने में सड़कों के निर्माण के लिए शासन से प्रस्तावों को मंजूरी मिल रही है और बजट आवंटन का सिलसिला जारी है। बरेली की पांच प्रमुख सड़कों के निर्माण के लिए 733.13 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है, और निर्माण कार्य के लिए बजट जारी किया गया है। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड के तहत कनगवां से शाहबाद संपर्क मार्ग के नवनिर्माण के लिए 137.38 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है, जिसमें से 51.20 लाख रुपये जारी किए गए हैं।

उदयपुर मंडी से गणेशखेड़ा तक नवनिर्माण के लिए 148.69 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है, और इसके लिए 55.41 लाख रुपये जारी किए गए हैं। आलमपुर जाफराबाद क्षेत्र में नौरंगपुर से संघा मुख्य मार्ग के निर्माण के लिए 79.91 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें से 29.80 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं। प्रांतीय खंड में रिछौला किफायतुल्ला चौकी से बीजामऊ स्कूल तक सड़क निर्माण के लिए 216.49 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं, और 81.07 लाख रुपये जारी किए गए हैं।

इसके अलावा, सुकटिया से पिपौली संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 150.66 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है, और 56.15 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं। वित्तीय वर्ष के अंत में अब केवल 12 दिन का समय बाकी है, और इस अल्प समय में स्वीकृत परियोजनाओं के टेंडर कराकर निर्माण कार्य शुरू कराना अधिकारियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।

Posted in up

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *