Live
बिस्त दोआब नहरी नेटवर्क के तहत वर्ष 2025-26 में सिंचाई क्षेत्र में 167% वृद्धि, 1.10 लाख एकड़ अतिरिक्त रकबा सिंचाई के दायरे में आयापंजाबी अपनी मातृभाषा पर किसी भी हमले को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे: बलतेज पन्नूभाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार सेठी आम आदमी पार्टी में शामिलईडी हिरासत को गैरकानूनी बताते हुए पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा हाई कोर्ट पहुंचेअपराध सुलझाने से लेकर अपराधियों पर नज़र रखने तक — पंजाब पुलिस के लिए आधुनिक हथियार बना ‘इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर’ (ICCC)मोहाली विजिलेंस दफ्तर में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत मामले में अधिकारियों के रीडर और कथित बिचौलिया गिरफ्तारपंजाब की अमन-शांति, भाईचारक सांझ को भंग करने की इजाजत नहीं दी जा सकती, फूट डालने वाली ताकतें पंजाब में कभी सफल नहीं होंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानश्री गुरु रविदास जी के 650वीं प्रकाश पर्व को समर्पित साल भर करवाए जाएंगे विशेष समरोह – दीपक बालीबिस्त दोआब नहरी नेटवर्क के तहत वर्ष 2025-26 में सिंचाई क्षेत्र में 167% वृद्धि, 1.10 लाख एकड़ अतिरिक्त रकबा सिंचाई के दायरे में आयापंजाबी अपनी मातृभाषा पर किसी भी हमले को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे: बलतेज पन्नूभाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार सेठी आम आदमी पार्टी में शामिलईडी हिरासत को गैरकानूनी बताते हुए पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा हाई कोर्ट पहुंचेअपराध सुलझाने से लेकर अपराधियों पर नज़र रखने तक — पंजाब पुलिस के लिए आधुनिक हथियार बना ‘इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर’ (ICCC)मोहाली विजिलेंस दफ्तर में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत मामले में अधिकारियों के रीडर और कथित बिचौलिया गिरफ्तारपंजाब की अमन-शांति, भाईचारक सांझ को भंग करने की इजाजत नहीं दी जा सकती, फूट डालने वाली ताकतें पंजाब में कभी सफल नहीं होंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानश्री गुरु रविदास जी के 650वीं प्रकाश पर्व को समर्पित साल भर करवाए जाएंगे विशेष समरोह – दीपक बाली
Tuesday, 12 May 2026
Menu

UP: जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, लापरवाही पर दी सख्त कार्रवाई की चे/ता/वनी।

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस बार का जनता दर्शन विशेष रहा, क्योंकि इसमें शासन स्तर के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई, तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। कई फरियादियों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने दो दिव्यांग जनों को चार्जेबल स्टिक भेंट की। इसके साथ ही राजस्व परिषद के अध्यक्ष भी कार्यक्रम में शामिल रहे।

फरियादियों के बच्चों को मुख्यमंत्री ने चॉकलेट दी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन कार्यक्रम में कुछ फरियादी अपने बच्चे भी साथ लाए थे। इस दौरान CM ने एक बच्चे को गोद में उठा लिया। उसे दुलारा-पुचकारा। एक अन्य बच्चे को योगी ने चॉकलेट दी। उनके परिजनों से कहा कि इनका समय से टीकाकरण कराते रहें।

जनता दर्शन को मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, डीजीपी प्रशांत कुमार समेत वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति ने विशेष बना दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Posted in up

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *