Live
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का युवाओं को दिवाली का तोहफा: 801 को मिलीं सरकारी नौकरियां•भाजपा नेता दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को दोष देना बंद करें, एक्यूआई को कंट्रोल करने में अपनी नाकामी का जवाब दें: बलतेज पन्नू•कुंवर विजय प्रताप का भाजपा में शामिल होना बहबलकलां और कोटकपूरा गोलीकांड के पीड़ितों के साथ विश्वासघात: तलबीर सिंह गिल•अपनी नाकामी छिपाने के लिए पंजाब के किसानों को बदनाम कर रही भाजपा सरकार- आप•आप पंजाब एससी विंग ने दलितों और सिखों पर अत्याचार को लेकर राहुल गांधी, चन्नी और कांग्रेस को चुनौती दी•जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज का बड़ा ऐलान, गुरबाणी की सही जानकारी के लिए AI कंपनियों से करेंगे बातचीत•सीएम भगवंत सिंह मान ने अकाली दल के पूर्व हलका इंचार्ज रवि मोहन का आप में किया स्वागत•अमेरिका में नगर कीर्तन के दौरान हिंसा, 2 लोग घायल; पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार•मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का युवाओं को दिवाली का तोहफा: 801 को मिलीं सरकारी नौकरियां•भाजपा नेता दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को दोष देना बंद करें, एक्यूआई को कंट्रोल करने में अपनी नाकामी का जवाब दें: बलतेज पन्नू•कुंवर विजय प्रताप का भाजपा में शामिल होना बहबलकलां और कोटकपूरा गोलीकांड के पीड़ितों के साथ विश्वासघात: तलबीर सिंह गिल•अपनी नाकामी छिपाने के लिए पंजाब के किसानों को बदनाम कर रही भाजपा सरकार- आप•आप पंजाब एससी विंग ने दलितों और सिखों पर अत्याचार को लेकर राहुल गांधी, चन्नी और कांग्रेस को चुनौती दी•जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज का बड़ा ऐलान, गुरबाणी की सही जानकारी के लिए AI कंपनियों से करेंगे बातचीत•सीएम भगवंत सिंह मान ने अकाली दल के पूर्व हलका इंचार्ज रवि मोहन का आप में किया स्वागत•अमेरिका में नगर कीर्तन के दौरान हिंसा, 2 लोग घायल; पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार•
Wednesday, 04 November 2026
Menu

Tarn Taran में ‘AAP’ की हवा नहीं, तूफान चल रहा है: Sharry Kalsi

तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के अभियान को आज बड़ी ताकत मिली, जब विभिन्न पार्टियों के दर्जनों नेता और नौजवान AAP में शामिल हुए।

इस मौके पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में AAP पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष शैरी कलसी, प्रदेश सचिव हरचंद बरसट, चेयरमैन गुरदेव लाखना, और अन्य नेताओं ने सभी नए नेताओं का पार्टी में स्वागत किया। पार्टी में शामिल होने वालों में वार्ड नंबर 12 से राजन अली, युवराज, कंवल, मोहम्मद अजीब, महताब अली, शहबाज, बलराज, मोशकीन, मोहम्मद अमीर, मोहम्मद हसीन, शाहरुख, शानू और दिलनवाज शामिल हैं।

कलसी ने कहा कि AAP के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के तरनतारन दौरे को इलाके के लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब तरनतारन में सिर्फ ‘हवा’ नहीं, बल्कि ‘तूफान’ चल रहा है। उनका कहना था कि यह तूफान तभी आता है जब लोग किसी पार्टी को अपनी पार्टी मानकर प्यार और मेहनत करते हैं।

इसके अलावा कलसी ने सरकार की कामकाज की तुलना विपक्ष से करते हुए कहा, “हम सरकारी संस्थान खरीद रहे हैं, जबकि अकाली और कांग्रेस नेताओं ने सिर्फ बेचा।” उन्होंने यह भी कहा कि कई अकाली और कांग्रेस नेता अब जनहितकारी कामों से प्रभावित होकर AAP में शामिल हुए हैं।

AAP के लिए यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि पुराने नेताओं और नए नौजवानों का पार्टी में शामिल होना इसे स्थानीय राजनीति में और मजबूत बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *