Live
पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान•दिल्ली में पुलिसिया तांडव ज्ञानेश कुमार के साथ मोदी जी का भी इस्तीफा न दिला दे – केजरीवाल•गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर मोदी की दिल्ली पुलिस की कार्रवाई ने ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ की दर्दनाक यादें ताज़ा कर दी हैं: बलतेज पन्नू•भाजपा ने गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर पुलिस भेजकर 1984 की बेअदबी दोहराई, अमित शाह इस्तीफा दें: आप•अश्विन नवरात्र के पहले दिन मनीष सिसोदिया ने स्वास्थ्य मंत्री, विधायक कोहली एवं मेयर के साथ माता श्री काली देवी मंदिर में माथा टेका•‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, अमृतसर में ‘यूथ रन पंजाब 2026’ में नशा-मुक्त और रंगला पंजाब का संदेश देने के लिए हज़ारों युवाओं ने लगाई दौड़•मोदी की दिल्ली पुलिस जूते पहनकर और बिना सिर पर कपड़ा लिए गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में घुसी, गुरु घर की पवित्रता का किया उल्लंघन : कुलतार सिंह संधवां•पुलिस हिरासत में केजरीवाल का देश से अपील, ‘‘सब लोग दिल्ली चलो’’•पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान•दिल्ली में पुलिसिया तांडव ज्ञानेश कुमार के साथ मोदी जी का भी इस्तीफा न दिला दे – केजरीवाल•गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर मोदी की दिल्ली पुलिस की कार्रवाई ने ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ की दर्दनाक यादें ताज़ा कर दी हैं: बलतेज पन्नू•भाजपा ने गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर पुलिस भेजकर 1984 की बेअदबी दोहराई, अमित शाह इस्तीफा दें: आप•अश्विन नवरात्र के पहले दिन मनीष सिसोदिया ने स्वास्थ्य मंत्री, विधायक कोहली एवं मेयर के साथ माता श्री काली देवी मंदिर में माथा टेका•‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, अमृतसर में ‘यूथ रन पंजाब 2026’ में नशा-मुक्त और रंगला पंजाब का संदेश देने के लिए हज़ारों युवाओं ने लगाई दौड़•मोदी की दिल्ली पुलिस जूते पहनकर और बिना सिर पर कपड़ा लिए गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में घुसी, गुरु घर की पवित्रता का किया उल्लंघन : कुलतार सिंह संधवां•पुलिस हिरासत में केजरीवाल का देश से अपील, ‘‘सब लोग दिल्ली चलो’’•
Monday, 12 October 2026
Menu

Social media पर लगी पाबंदी, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन करने की घोषणा की है। आंध्र प्रदेश सरकार का यह फैसला कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया के 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन की घोषणा के बाद आया है। इससे पहले कर्नाटक की सीएम ने बजट सत्र के दौरान राज्य में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन करने का ऐलान किया था। आंध्र प्रदेश के सीएम ने 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाया है।

90 दिनों में होगा इंप्लिमेंट

सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार 6 मार्च को घोषणा किया है कि राज्य में 13 साल के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन किया जाएगा। इस बैन को अगले 90 दिनों में फेजवाइज इंप्लिमेंट किया जाएगा। सरकार ने इसके लिए पॉलिसी बना ली है। हालांकि, चंद्रबाबू नायडू ने यह भी कहा कि राज्य सरकार इस पर विचार कर रही है कि प्रतिबंध को 13 साल से 16 साल तक के लिए एक्सटेंड किया जाए या नहीं। साथ ही, उन्होंने कहा कि यह फैसला पॉलिसी रिव्यू और कंसल्टेशन के बाद लिया जाएगा। शुक्रवार को कर्नाटक के सीएम ने भी बजट सत्र के दौरान 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन करने की घोषणा की है। हालांकि, कर्नाटक सरकार की तरफ से यह घोषणा नहीं की गई है कि इसे कैसे इंप्लिमेंट किया जाएगा। पिछले दिनों कर्नाटक के सीएम ने राज्य के हायर एजुकेशन काउंसिल के वाइस चांसलर से बात करते हुए बच्चों के सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने को लेकर चर्चा की थी।

अन्य राज्यों में भी लग सकता है बैन

आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के अलावा गोवा, बिहार, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भी 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध को लेकर टास्क फोर्स गठित किया है। भारत सरकार ने भी बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर एज बेस्ड प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है। सभी सरकारें ऑस्ट्रेलिया का उदाहरण देते हुए एज बेस्ड सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा रही हैं या फिर लगाने की तैयारी कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *