Live
बिहार, गुजरात, राजस्थान और गोवा में भाजपा सरकार, अमित शाह बताए वहां नशा क्यों बढ़ रहा?- केजरीवाल•‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान अंतिम चरण में: दोआबा में नशे के हॉटस्पॉट पर कार्रवाई के लिए नशा मुक्ति मोर्चा सक्रिय•विधानसभा में परविंदर झोटा को श्रद्धांजलि, स्पीकर संधवां ने बताया अमूल्य योगदान•SBI ग्राहक सावधान! डार्क वेब पर SBI ग्राहकों का डेटा! साइबर ठगी का खतरा•मुख्यमंत्री भगवंत मान आजादी के बाद पहली बार जालंधर लेकर आए अंतरराष्ट्रीय हॉकी, पंजाबियों से टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम भरने की अपील: मीत हेयर•अकाली दल (बादल) के नेता सिकंदर सिंह मलूका ने पंजाब की माताओं और बहनों का अपमान किया, कहा – पंजाब सरकार उन्हें ‘सम्मान राशि’ से ‘खरीदना’ चाहती है: बलतेज पन्नू•4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल•गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक•बिहार, गुजरात, राजस्थान और गोवा में भाजपा सरकार, अमित शाह बताए वहां नशा क्यों बढ़ रहा?- केजरीवाल•‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान अंतिम चरण में: दोआबा में नशे के हॉटस्पॉट पर कार्रवाई के लिए नशा मुक्ति मोर्चा सक्रिय•विधानसभा में परविंदर झोटा को श्रद्धांजलि, स्पीकर संधवां ने बताया अमूल्य योगदान•SBI ग्राहक सावधान! डार्क वेब पर SBI ग्राहकों का डेटा! साइबर ठगी का खतरा•मुख्यमंत्री भगवंत मान आजादी के बाद पहली बार जालंधर लेकर आए अंतरराष्ट्रीय हॉकी, पंजाबियों से टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम भरने की अपील: मीत हेयर•अकाली दल (बादल) के नेता सिकंदर सिंह मलूका ने पंजाब की माताओं और बहनों का अपमान किया, कहा – पंजाब सरकार उन्हें ‘सम्मान राशि’ से ‘खरीदना’ चाहती है: बलतेज पन्नू•4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल•गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक•
Friday, 23 October 2026
Menu

Shiromani Akali Dal की Membership Drive को लेकर नई Update: 15 July से शुरू होंगी हल्का-वार Meetings, 10 July Membership Forms Submit करवाने की Last Date

शिरोमणि अकाली दल की पुनर्गठन प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए भरती कमेटी ने अगला कार्यक्रम जारी कर दिया है। पार्टी की भरती कमेटी ने जानकारी दी कि 15 जुलाई से पंजाब के अलग-अलग हल्कों में मीटिंगों का सिलसिला शुरू होगा, जिसका मकसद ज़िला और स्टेट डेलीगेट्स के चुनावों की तैयारी करना है।

कमेटी ने यह भी बताया कि अब तक 8 लाख 29 हज़ार लोग शिरोमणि अकाली दल की सदस्यता ले चुके हैं, जो पार्टी की ताक़त और लोगों के विश्वास को दर्शाता है। कमेटी के अनुसार, भले ही एक गुट ने इस अभियान में साथ नहीं दिया, फिर भी पंथ प्रेमियों और पंजाब हितैषी लोगों ने इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।

भरती कॉपियाँ जमा करने की आखिरी तारीख 10 जुलाई रखी गई है। हालांकि, कमेटी ने यह साफ किया है कि जिन लोगों ने फॉर्म भर लिए हैं लेकिन अब तक दफ्तर में जमा नहीं करवा पाए, वे जल्द से जल्द ऐसा कर लें। हो सकता है कुछ लोग व्यस्तताओं के कारण देर कर रहे हों, इसलिए अंतिम तिथि तक कॉपियाँ ज़रूर जमा करवा दें।

भरती कमेटी में सरदार मनप्रीत सिंह अयाली, जत्थेदार गुरप्रताप सिंह वडाला, जत्थेदार इकबाल सिंह झुंडा, जत्थेदार संता सिंह उमैदपुरी, और बीबी सतवंत कौर शामिल हैं। इन सभी सदस्यों ने इस मुहिम को पूरी ईमानदारी और श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों के अनुसार आगे बढ़ाया है।

कमेटी का मानना है कि यह मुहिम अब सिर्फ एक पार्टी का अभियान नहीं बल्कि एक पंथक आंदोलन बन चुका है, जिसमें राज्य भर से आम लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।

क्या है आगे की योजना?

  • 15 जुलाई से शुरू होंगी हल्का-वार मीटिंग्स
  • 10 जुलाई तक भरती फॉर्म जमा करने की डेडलाइन
  • इसके बाद डेलीगेट्स के चुनाव और पार्टी ढांचे का निर्माण किया जाएगा

इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य शिरोमणि अकाली दल को दोबारा मजबूत बनाना है, ताकि यह पार्टी पंथ, पंजाब और पंजाबियों की आवाज़ बन सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *