Live
मनीष सिसोदिया की सचिन पायलट को चुनौती: हम आपको पंजाब में 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश में ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं?कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETOफिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकेंभाजपा ने अकाली-भाजपा गठबंधन बहाल करने बदले सुखबीर बादल को बेअदबी के मामलों में सुरक्षा का दिया भरोसा: आपअकाली दल-भाजपा का गठबंधन बेनकाब, सुखबीर बादल बेअदबी के केसों से बचने के लिए पंजाब के हितों से समझौता कर रहे हैं: रणबीर सिंह ढींडसाभाजपा-अकाली सरकार पंजाब की सुरक्षा में नाकाम रही, उनके शासन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब चोरी हुए और बेअदबी की बार-बार घटनाएं हुईं: मनविंदर सिंह ग्यासपुराभारत की धमाकेदार जीत, बांग्लादेश को 40 रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में एंट्रीपंजाब में फिर बढ़ा बिजली संकट, थर्मल प्लांटों के यूनिट बंद; लोगों को बिजली कटों का सामनामनीष सिसोदिया की सचिन पायलट को चुनौती: हम आपको पंजाब में 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश में ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं?कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETOफिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकेंभाजपा ने अकाली-भाजपा गठबंधन बहाल करने बदले सुखबीर बादल को बेअदबी के मामलों में सुरक्षा का दिया भरोसा: आपअकाली दल-भाजपा का गठबंधन बेनकाब, सुखबीर बादल बेअदबी के केसों से बचने के लिए पंजाब के हितों से समझौता कर रहे हैं: रणबीर सिंह ढींडसाभाजपा-अकाली सरकार पंजाब की सुरक्षा में नाकाम रही, उनके शासन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब चोरी हुए और बेअदबी की बार-बार घटनाएं हुईं: मनविंदर सिंह ग्यासपुराभारत की धमाकेदार जीत, बांग्लादेश को 40 रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में एंट्रीपंजाब में फिर बढ़ा बिजली संकट, थर्मल प्लांटों के यूनिट बंद; लोगों को बिजली कटों का सामना
Saturday, 12 September 2026
Menu

Share Market Crash:शेयर बाजार में हाहाकार, 2800 अंक लुढ़का सेंसेक्स, Trent समेत ये शेयर बने टॉप लूजर

Share Market Crash: इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय Share Market के लिए ब्लैक मंडे साबित हुआ है। ये साफ है कि अमेरिकी टैरिफ का असर भारतीय शेयर बाजार में देखने को मिला है। शेयर बाजार के मुख्य इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। दोनों में ही भारी बिकवाली देखी जा रही है।

अभी लिखते समय बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स लगभग 2800 अंक गिरकर 72,500 पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी लगभग 911 अंक लुढ़ककर 22,065 पर ट्रेड कर रहा है। वहीं विदेशी बाजारों में भी अमेरिकी टैरिफ का असर देखने को मिला है।

प्री-ओपन मार्केट में बीएसई सेंसेक्स 4000 अंक तक लुढ़का था। वहीं निफ्टी भी 11,00 अंक तक गिरा था। इससे पहले शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुए थे। अप्रैल को बीएसई सेंसेक्स 930 अंक गिरकर 75364 पर क्लोज हुआ था. निफ्टी भी 345 अंक टूटकर 22904 पर बंद हुआ था.

विदेशी बाजारों में मचा हड़कंप

अमेरिकी टैरिफ से पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था में हड़कंप मचा हुआ है। एशियाई बाजार के सभी इंडेक्स भारी बिकवाली के साथ ट्रेड कर रहे हैं। वहीं अमेरिकी बाजार में भी बिकवाली जारी है। 2 अप्रैल की देर रात अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ का ऐलान किया था। अमेरिका ने भारत में 26 फीसदी टैरिफ लगाने का फैसला किया है। भारत समेत देश के कई बड़े देशों में अमेरिकी टैरिफ लगाया गया है। जिसका प्रभाव शेयर बाजारों में देखने को मिल रहा है।

जभी भी अर्थव्यवस्था डगमगाती है, तो ऐसे में निवेशक सुरक्षित निवेशों की ओर बढ़ते हैं। यही कारण है कि ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम आसमान छू रहे हैं।

टॉप गेनर्स और लूजर्स

अभी लिखते समय बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में ही भारी बिकवाली देखी जा रही है। बीएसई सेंसेक्स में अभी लिखते समय Suryalaxmi, 08MPD, Lastmile, Umesltd, Modthread टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वहीं Trent, Sunflag, Edelweiss, Lloyosme, Kscl टॉप लूजर्स बन चुके हैं।

एनएसई निफ्टी में भी बिकवाली जारी है। एनएसई निफ्टी में Sintercom, Wipl, ICDS Ltd, Keeplearn और Tntele टॉप गेनर्स बन चुके हैं। इसके साथ ही Siemens, Abin-rei, Precot, Iris-re और Trent टॉप लूजर्स बन चुके हैं।

Tata का Trent शेयर बाजार के मुख्य इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में टॉप लूजर बना हुआ है।

इसके अलावा आज निफ्टी में मेटल सेक्टर में 7 फीसदी की गिरावट देखी गई गई है। वहीं आईटी, मीडिया और ऑटो में भी 5 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है। इस समय मेटल सेक्टर सबसे ज्यादा कमजोर नजर आ रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *