Live
2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!•दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!•पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षर•रेड में कुछ नहीं मिलने पर ईडी स्टाफ आप विधायक के घर पर बैठे रहे और बार-बार उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला गया: मनीष सिसोदिया•48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप को ‘हार्ड कोर ईमानदारी’ का सर्टिफिकेट दिया: हरपाल सिंह चीमा•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!•दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!•पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षर•रेड में कुछ नहीं मिलने पर ईडी स्टाफ आप विधायक के घर पर बैठे रहे और बार-बार उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला गया: मनीष सिसोदिया•48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप को ‘हार्ड कोर ईमानदारी’ का सर्टिफिकेट दिया: हरपाल सिंह चीमा•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•
Sunday, 08 November 2026
Menu

संत समाज द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व के अवसर पर शानदार प्रबंधों के लिए भगवंत सिंह मान सरकार की सराहना

खुरालगढ़ साहिब: संत समाज ने श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व को व्यापक स्तर पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाने के लिए किए गए पुख्ता प्रबंधों से प्रभावित होकर इस नेक कार्य के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की सराहना की।

संत समाज की प्रतिक्रिया

श्री गुरु रविदास जी के 649वें प्रकाश पर्व को समर्पित राज्य स्तरीय समागम के दौरान संगत को संबोधित करते हुए संत निरमल दास जी (जोड़ वाले) ने कहा कि गुरु रविदास जी साधू संप्रदा सोसाइटी एवं पंजाब सरकार, विशेषकर मुख्यमंत्री को व्यापक प्रबंध करने के लिए बधाई देती है। उन्होंने कहा कि गुरु जी ने खुरालगढ़ में चार साल से अधिक समय भक्ति करके इस स्थान को पावन बनाया। यह गर्व की बात है कि पंजाब सरकार आज इस पवित्र भूमि पर 649वां प्रकाश पर्व पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मना रही है। डेरा बल्लां से संत प्रदीप दास जी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है क्योंकि मुख्यमंत्री अपनी पूरी कैबिनेट और सांसदों के साथ श्रद्धा और सम्मान अर्पित करने के लिए खुरालगढ़ पहुँचे। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने श्री गुरु रविदास जी बाणी अध्ययन केंद्र स्थापित करने के लिए डेरा बल्लां के पास 10 एकड़ जमीन प्रदान की है, जिसके लिए संत समाज सरकार के आभारी हैं।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का संबोधन

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने 650वें प्रकाश पर्व को धार्मिक उत्साह के साथ मनाने के लिए पूरे साल चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है, जो आज से शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से श्री गुरु रविदास महाराज जी की महान शिक्षाओं को देश-दुनिया के हर कोने तक पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इन कार्यक्रमों के संचालन के लिए कैबिनेट सब-कमेटी का गठन किया है, जिसकी अगुवाई उन्हें सौंपी गई है।

अन्य वरिष्ठ नेताओं के विचार

कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने संगत का स्वागत करते हुए कहा कि पंजाब सरकार राज्य की शानदार विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय किशन रोड़ी ने कहा कि श्री खुरालगढ़ साहिब की पवित्र भूमि से पूरे साल चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत करने के लिए मुख्यमंत्री का तहे दिल से धन्यवाद। यह स्थान उनके विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर में स्थित है।

समापन

इससे पहले मुख्यमंत्री और पूरी कैबिनेट ने संगत के साथ श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद सरबत्त के भले के लिए अरदास की और गुरु रविदास महाराज जी के तप-अस्थान पर माथा टेका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *