Live
आप पंजाब एससी विंग ने दलितों और सिखों पर अत्याचार को लेकर राहुल गांधी, चन्नी और कांग्रेस को चुनौती दी•जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज का बड़ा ऐलान, गुरबाणी की सही जानकारी के लिए AI कंपनियों से करेंगे बातचीत•सीएम भगवंत सिंह मान ने अकाली दल के पूर्व हलका इंचार्ज रवि मोहन का आप में किया स्वागत•अमेरिका में नगर कीर्तन के दौरान हिंसा, 2 लोग घायल; पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार•नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत; कई घायल•भाजपा पंजाब में रेप के दोषियों और भ्रष्ट नेताओं को पार्टी में शामिल कर रही है: आप•‘आप’ प्रवक्ता नील गर्ग का भाजपा पर हमला, कहा- भाजपा ‘आप’ की बजाय अपने सियासी आधार की चिंता करे•अब अनजान नंबर से कॉल आने पर भी दिखेगा असली नाम, सरकार का नया नियम!•आप पंजाब एससी विंग ने दलितों और सिखों पर अत्याचार को लेकर राहुल गांधी, चन्नी और कांग्रेस को चुनौती दी•जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज का बड़ा ऐलान, गुरबाणी की सही जानकारी के लिए AI कंपनियों से करेंगे बातचीत•सीएम भगवंत सिंह मान ने अकाली दल के पूर्व हलका इंचार्ज रवि मोहन का आप में किया स्वागत•अमेरिका में नगर कीर्तन के दौरान हिंसा, 2 लोग घायल; पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार•नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत; कई घायल•भाजपा पंजाब में रेप के दोषियों और भ्रष्ट नेताओं को पार्टी में शामिल कर रही है: आप•‘आप’ प्रवक्ता नील गर्ग का भाजपा पर हमला, कहा- भाजपा ‘आप’ की बजाय अपने सियासी आधार की चिंता करे•अब अनजान नंबर से कॉल आने पर भी दिखेगा असली नाम, सरकार का नया नियम!•
Wednesday, 04 November 2026
Menu

समाना में Saini को दिखाए गए काले झंडे, आप ने ”Go Back” के नारों के साथ किया ज़ोरदार प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी (आप) की जिला इकाई पटियाला द्वारा आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समाना में किसान भवन दौरे के दौरान ज़ोरदार विरोध किया गया। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर काले झंडे लहराए और “सैनी गो बैक”, “पंजाब का रूरल डेवलपमेंट फंड (आरडीएफ) जारी करो” और “बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए 1600 करोड़ रुपये जारी करो” जैसे नारे लगाकर केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के साथ किए जा रहे अन्याय के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया।

 

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा, जिला अध्यक्ष और जिला योजना समिति के चेयरमैन तेजिंदर मेहता और हलका इंचार्ज गुलज़ार सिंह विर्क ने किया।

 

सभा को संबोधित करते हुए आप नेताओं ने भाजपा सरकार पर पंजाब को उसका हक देने से लगातार इन्कार करने का आरोप लगाया। उन्होंने पंजाब के बकाया रूरल डेवलपमेंट फंड (आरडीएफ) और बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए 1600 करोड़ रुपये तुरंत जारी करने की मांग की और कहा कि इस देरी की वजह से राज्य और उसके लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

 

प्रदर्शन में हलका इंचार्ज प्रदीप जोसन, कुंदन गोगिया, शिक्षा विंग के जिला प्रधान गुरदेव टिवाना, एससी विंग के जिला प्रधान धर्मपाल नाहर के साथ शंकर जिंदल, गोपाल कृष्ण और व्यापार कमीशन समाना के चेयरमैन राजू छाबड़ा भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

 

उनके साथ अमरदीप संघेरा (जिला प्रधान यूथ विंग), गुरदेव टिवाना (जिला परिषद् सदस्य), संदीप झांडी (यूथ इंचार्ज समाना), दीपक बाधवा, कुलजीत रंधावा, रवि रंधावा, रमनदीप शर्मा, कमलजीत खानपुर गादिया, मनिंदर ढकाला, गोपाल कृष्ण बिट्टू, सुनैना मित्तल, एमसी जस्सी खेड़ा जट्टा और समाना गांवों के कई सरपंच भी मौजूद थे।

 

आप नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर पंजाब का बकाया फंड जल्द ही जारी नहीं किया गया तो द्वाराआने वाले दिनों में आंदोलन तेज किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *