Live
पंजाब CM की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को अदालत से बड़ी राहत, मानहानि मामले में अंतरिम आदेशअमृतसरवासियों के लिए बड़ी खबर, 12 सितंबर को सरकारी छुट्टी का ऐलानचंडीगढ़ में Uber-Rapido पर बड़ी कार्रवाई, दोनों कंपनियों के लाइसेंस 6 महीने के लिए सस्पेंडआप सरकार ‘लोगों की सरकार’ है, 3 करोड़ पंजाबियों के लिए किसी को भी परेशानी खड़ी करने की इजाज़त नहीं दी जा सकती: अमन अरोड़ाभगवंत मान सरकार ने ‘सफाई अभियान 2.0’ को 12 सितंबर तक बढ़ाया, 5400 से अधिक शिकायतों का किया निपटारा: हरजोत सिंह बैंसभाजपा के चुनाव आयोग ने फर्जीवाड़ा कर राघव चड्ढा को बैकडोर से बना दिया दिल्ली का वोटर- अनुराग ढांडालाशों पर राजनीति कर रहा है विपक्ष, पंजाब में भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल बौखला गए हैं: बलतेज पन्नूपंजाब महिला आयोग की ओर से मौड़ में ‘शी रन्स-2026’ मैराथन 9 सितंबर को: चेयरपर्सन राज लाली गिलपंजाब CM की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को अदालत से बड़ी राहत, मानहानि मामले में अंतरिम आदेशअमृतसरवासियों के लिए बड़ी खबर, 12 सितंबर को सरकारी छुट्टी का ऐलानचंडीगढ़ में Uber-Rapido पर बड़ी कार्रवाई, दोनों कंपनियों के लाइसेंस 6 महीने के लिए सस्पेंडआप सरकार ‘लोगों की सरकार’ है, 3 करोड़ पंजाबियों के लिए किसी को भी परेशानी खड़ी करने की इजाज़त नहीं दी जा सकती: अमन अरोड़ाभगवंत मान सरकार ने ‘सफाई अभियान 2.0’ को 12 सितंबर तक बढ़ाया, 5400 से अधिक शिकायतों का किया निपटारा: हरजोत सिंह बैंसभाजपा के चुनाव आयोग ने फर्जीवाड़ा कर राघव चड्ढा को बैकडोर से बना दिया दिल्ली का वोटर- अनुराग ढांडालाशों पर राजनीति कर रहा है विपक्ष, पंजाब में भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल बौखला गए हैं: बलतेज पन्नूपंजाब महिला आयोग की ओर से मौड़ में ‘शी रन्स-2026’ मैराथन 9 सितंबर को: चेयरपर्सन राज लाली गिल
Thursday, 10 September 2026
Menu

Rekha Gupta के ‘Arora नहीं बनेगा रोड़ा’ बयान पर बवाल, Aman Arora बोले – “यह उनकी ओछी सोच को दिखाता है”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के एक विवादित नारे “अरोड़ा नहीं बनेगा रोड़ा” पर राजनीति गर्मा गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के प्रधान और सीनियर नेता अमन अरोड़ा ने इस टिप्पणी की कड़ी निंदा की है और इसे रेखा गुप्ता की संकीर्ण मानसिकता का प्रतीक बताया।

अमन अरोड़ा ने कहा कि पहले तो बीजेपी सिर्फ धर्म और मजहब के नाम पर राजनीति करती थी, लेकिन अब उन्होंने जातियों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। उन्होंने इस बयान को बेहद घटिया और निम्न स्तर की राजनीति करार दिया।

मीडिया से बात करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा:

“पंजाब के लोगों ने हमेशा मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत की राजनीति को तवज्जो दी है। जात-पात के नाम पर नफरत फैलाने की कोशिश यहां कभी नहीं चलने वाली।”

उन्होंने कहा कि चाहे कोई अरोड़ा हो, गुप्ता हो, बंसल हो या किसी भी जाति से ताल्लुक रखता हो, सभी एक ही परमात्मा की संतान हैं। ऐसी टिप्पणी केवल अरोड़ा समाज का नहीं बल्कि पूरे हिंदू समाज और मानवता का अपमान है।

अमन अरोड़ा ने रेखा गुप्ता से माफी की मांग करते हुए कहा कि उन्हें लुधियाना और पूरे पंजाब के लोगों से तुरंत माफी मांगनी चाहिए

उन्होंने बीजेपी को चेतावनी दी कि इस तरह की बंटवारे की राजनीति से न केवल लोगों में गुस्सा बढ़ेगा, बल्कि यह समाज में दरार पैदा करने वाली बात होगी।

AAP नेता ने जनता से अपील की कि वे ऐसी ओछी राजनीति से सावधान रहें और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखें

मुख्य बातें:

  • बीजेपी नेता रेखा गुप्ता के “अरोड़ा नहीं बनेगा रोड़ा” बयान पर बवाल
  • अमन अरोड़ा ने कहा – “यह बयान संकीर्ण सोच को दर्शाता है”
  • “सभी जातियां बराबर हैं, ऐसी बातों से समाज में नफरत फैलती है”
  • AAP नेता ने माफी की मांग की और कहा – “पंजाब की जनता ऐसे बयानों को बर्दाश्त नहीं करेगी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *