Live
‘मान के मुनाफे’ मुहिम की शुरुआत, 20 सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे AAP वॉलंटियर्सपंजाब सरकार द्वारा 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहारी सीजन का तोहफा; भगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के दौरान पंजाब के लोगों ने बीजेपी से पूछे बड़े सवालUPI Charges लगाने का बीजेपी सरकार का फैसला आम लोगों की जेब पर सीधा डाका: पवन कुमार टीनूमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 19 सितंबर को लुधियाना में चुनाव प्रचार पैम्फलेट करेंगे जारी: मनीष सिसोदियाएशियाई खेलों 2026 में भारत की धमाकेदार जीत, जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडियाआप 20 सितंबर से पूरे पंजाब में डोर टू डोर अभियान करेगी शुरू: मनीष सिसोदियापंजाब के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, DA में 8% बढ़ोतरी पर बनी सहमति‘मान के मुनाफे’ मुहिम की शुरुआत, 20 सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे AAP वॉलंटियर्सपंजाब सरकार द्वारा 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहारी सीजन का तोहफा; भगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के दौरान पंजाब के लोगों ने बीजेपी से पूछे बड़े सवालUPI Charges लगाने का बीजेपी सरकार का फैसला आम लोगों की जेब पर सीधा डाका: पवन कुमार टीनूमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 19 सितंबर को लुधियाना में चुनाव प्रचार पैम्फलेट करेंगे जारी: मनीष सिसोदियाएशियाई खेलों 2026 में भारत की धमाकेदार जीत, जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडियाआप 20 सितंबर से पूरे पंजाब में डोर टू डोर अभियान करेगी शुरू: मनीष सिसोदियापंजाब के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, DA में 8% बढ़ोतरी पर बनी सहमति
Sunday, 20 September 2026
Menu

Punjab News: पंजाब सरकार ने होला मोहल्ला के लिए भारत की पहली सर्व-ऋतु अनुकूल स्थायी टेंट सिटी की स्थापित

Punjab News: पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) ने आज श्री आनंदपुर साहिब में चल रहे होला मोहल्ला समारोह के अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचने वाली संगत के लिए बनाई गई स्थायी टेंट सिटी सहित निर्बाध धार्मिक दर्शन सुनिश्चित करने हेतु आधारभूत ढांचे के विस्तार और पर्यावरण अनुकूल पहलों संबंधी व्यापक प्रबंधों की जानकारी साझा की।

आज यहां पंजाब भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मंत्री ने बताया कि भारत की पहली स्थायी (परमानेंट) एयर-कंडीशंड टेंट सिटी और ग्रीन होला मोहल्ला सहित कई महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष अस्थायी ढांचे की सफलता और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के निरीक्षण के बाद स्थायी टेंट सिटी स्थापित करने का निर्णय लिया गया था, जिसे अब पवित्र नगरी में स्थापित कर दिया गया है।

Education Minister Harjot Singh Bains
Education Minister Harjot Singh Bains

उन्होंने कहा कि यह पंजाब के धार्मिक पर्यटन के लिए ऐतिहासिक क्षण है। यह पूर्णतः वातानुकूलित स्थायी टेंट सिटी वर्षभर श्रद्धालुओं को आरामदायक आवास उपलब्ध कराएगी। इससे मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत आने वाली संगत को सुविधा मिलेगी और श्री आनंदपुर साहिब की पर्यटन संभावनाओं को भी बढ़ावा मिलेगा।

पर्यावरण संरक्षण के प्रति भगवंत सिंह मान सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि इस वर्ष ग्रीन होला मोहल्ला मनाया जाएगा। सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है और पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा सभी लंगर स्थलों पर बायोडिग्रेडेबल विकल्प उपलब्ध कराने का खर्च वहन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लाखों श्रद्धालुओं की सेवा के लिए बड़े स्तर पर लंगर लगाए जा रहे हैं, इसलिए पर्यावरणीय चिंताओं को प्राथमिकता दी गई है। उपयोग में आने वाली प्रत्येक प्लेट, कप और बर्तन बायोडिग्रेडेबल एवं गैर-प्लास्टिक सामग्री से बने होंगे।

पांच प्यारों के पार्क का नवीनीकरण

विश्वभर की सिख संगत को गुरु घर के दर्शन हेतु आमंत्रित करते हुए स. बैंस ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी पर्व और फतेहगढ़ साहिब में शहीदी सभा के उपरांत अब राज्य सरकार नए उत्साह के साथ होला मोहल्ला मना रही है। उन्होंने संगत से परिवार सहित इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक उत्सव में शामिल होने की अपील की। उन्होंने बताया कि पवित्र नगरी श्री आनंदपुर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है, जो रात्रि में आध्यात्मिक वातावरण प्रदान करती है। पांच प्यारों के पार्क का नवीनीकरण किया गया है। भाई जैता जी संग्रहालय और अन्य ऐतिहासिक स्थल अपनी समृद्ध विरासत प्रदर्शनी के साथ श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं।

पंजाब के हर कोने से ट्रैक्टरों और ट्रॉलियों पर आने वाली संगत के प्रबंधन के लिए,रूपनगर जिला प्रशासन ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से आने वाली संगत के प्रबंधन हेतु 28 समर्पित पार्किंग जोन, दो विशेष ट्रॉली सिटी और ट्रॉली स्ट्रीट स्थापित की हैं। ये सुविधाएं बाथरूम, सीसीटीवी निगरानी और एलईडी स्क्रीन से सुसज्जित हैं। माजहा और दोआबा क्षेत्र से आने वाली संगत को चरण गंगा के निकट ट्रॉली सिटी में तथा मालवा और चंडीगढ़ की ओर से आने वालों को गांव झिंझड़ी स्थित सुविधा केंद्र में ठहराया जाएगा।

Harjot Singh Bains
Harjot Singh Bains

हरजोत सिंह बैंस ने आगे बताया कि तख्त श्री केसगढ़ साहिब और किला आनंदगढ़ साहिब जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों तक संगत को पहुंचाने के लिए 100 ई-रिक्शा शटल सेवाएं चलाई जाएंगी, जिससे निर्बाध आवागमन सुनिश्चित होगा।उन्होंने घोषणा की कि 2 और 3 मार्च की शाम विरासत-ए-खालसा में भव्य आतिशबाज़ी का आयोजन किया जाएगा, जिससे उत्सव का रंग और गहरा होगा।

स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रबंधों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि चरण गंगा स्टेडियम और तख्त श्री केसगढ़ साहिब में पूर्ण सुसज्जित एंबुलें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *