Live
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ी सभी FIR रद्द1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने पूरे पंजाब में किया विरोध प्रदर्शनपंजाब में अगस्त में भी मानसून रहा कमजोर, सामान्य से 39% कम बारिश; अब 2 से 4 सितंबर तक अलर्टमुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सेप्सिस और सेप्टिक शॉक के 12,467 उपचारों को ₹51.58 करोड़ की वित्तीय सहायताASAP उम्मीदवार हरमनप्रीत सिंह खोखर ईवनिंग डिपार्टमेंट प्रधान चुने गए; स्टूडेंट फ्रंट दूसरे, एबीवीपी तीसरे नंबर पर रहाभगवंत मान सरकार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ नेशनल कमीशन फॉर शेड्यूल्ड कास्ट्स के आदेशों का पालन करेगी: हरपाल सिंह चीमापंजाब में दशकों बाद पहली बार भूजल स्तर में वृद्धि दर्ज की गई: बरिंदर कुमार गोयलदिल्ली मार्च पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, रोक लगाने से किया इनकारसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ी सभी FIR रद्द1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने पूरे पंजाब में किया विरोध प्रदर्शनपंजाब में अगस्त में भी मानसून रहा कमजोर, सामान्य से 39% कम बारिश; अब 2 से 4 सितंबर तक अलर्टमुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सेप्सिस और सेप्टिक शॉक के 12,467 उपचारों को ₹51.58 करोड़ की वित्तीय सहायताASAP उम्मीदवार हरमनप्रीत सिंह खोखर ईवनिंग डिपार्टमेंट प्रधान चुने गए; स्टूडेंट फ्रंट दूसरे, एबीवीपी तीसरे नंबर पर रहाभगवंत मान सरकार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ नेशनल कमीशन फॉर शेड्यूल्ड कास्ट्स के आदेशों का पालन करेगी: हरपाल सिंह चीमापंजाब में दशकों बाद पहली बार भूजल स्तर में वृद्धि दर्ज की गई: बरिंदर कुमार गोयलदिल्ली मार्च पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, रोक लगाने से किया इनकार
Wednesday, 02 September 2026
Menu

Punjab: 1 अप्रैल को मिलेंगे शिक्षा विभाग को 2500 अध्यापक, सीएम मान सौंपेंगे नियुक्ति पत्र।

पंजाब। Punjab शिक्षा विभाग में 2500 ईटीटी अध्यापक एक अप्रैल को ज्वाइन करेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान उन्हें नियुक्ति पत्र देंगे। इनमें से 700 अध्यापक होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र में तैनात किए जाएंगे। यह जानकारी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पंजाब विधानसभा में दी।

इस संबंध में विधायक ईशान चब्बेवाल ने सवाल पूछा था। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पहले चब्बेवाल हलके में अध्यापकों की कमी थी। पिछले साल जब विधायक राज कुमार चब्बेवाल विधायक थे तो उन्होंने भी यह मुद्दा उठाया था। हालांकि, शिक्षा मंत्री ने कहा कि 119 प्राथमिक विद्यालयों में पद रिक्त हैं।

Punjab के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कल आम आदमी पार्टी (आप) सरकार का चौथा बजट प्रस्तुत किया। वित्त मंत्री ने ‘बदलता Punjab’ विषय के तहत 2.36 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जो पिछले बजट से लगभग 15% अधिक है। इस बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए 17,925 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

हरपाल चीमा ने बताया कि होशियारपुर को शिक्षा के क्षेत्र में ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत पुरस्कार मिला है। मिशन समर्थ के तहत 14 लाख छात्रों को लाभ हुआ है। प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए मेगा पेटीएम का आयोजन किया गया, जिसमें 21 लाख अभिभावकों ने भाग लिया।

इसके अलावा, शिक्षा विभाग के 354 प्राचार्यों, प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को सिंगापुर और फिनलैंड जैसे देशों से प्रशिक्षण प्राप्त हुआ है, जिससे शिक्षा प्रणाली को मजबूती मिलेगी। वर्ष 2025-26 के लिए शिक्षा क्षेत्र को 17,925 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *