Live
पंजाब के युवाओं को मिलेगा करोड़पति बनने का मौका, CM मान ने शुरू की ‘पंजाब दा करोड़पति’ प्रतियोगिता•पंजाब के हर गांव में लगेंगी सोलर लाइटें, सरकार खर्च करेगी 380 करोड़ रुपये•अमेरिका में आसमान पर थम गई हवाई आवाजाही, तकनीकी खराबी से 4 घंटे से ज्यादा उड़ानें बंद•पंजाब बंगाल नहीं है, भाजपा पंजाबियों को दबाव और जोड़-तोड़ से डरा नहीं सकती: मदन लाल बग्गा•माझा के जरनैल बिक्रम सिंह मजीठिया अपने करीबी सहयोगी के ठिकानों पर ईडी की रेड के बाद चुप क्यों हैं?: बलतेज पन्नू•आप कार्यकर्ताओं ने चमकौर साहिब और समराला में चरणजीत सिंह चन्नी की ‘साइकिल यात्रा’ को काले झंडे दिखाए, कांग्रेस के पाखंड को किया बेनकाब•मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को चुनौती, स्पष्ट करें: “अगर मेरा बेटा पीसीएस मेन्स पास करता है तो क्या कहेंगे और अगर नहीं करता है तो क्या कहेंगे”•स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब बना पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर: हरजोत सिंह बैंस•पंजाब के युवाओं को मिलेगा करोड़पति बनने का मौका, CM मान ने शुरू की ‘पंजाब दा करोड़पति’ प्रतियोगिता•पंजाब के हर गांव में लगेंगी सोलर लाइटें, सरकार खर्च करेगी 380 करोड़ रुपये•अमेरिका में आसमान पर थम गई हवाई आवाजाही, तकनीकी खराबी से 4 घंटे से ज्यादा उड़ानें बंद•पंजाब बंगाल नहीं है, भाजपा पंजाबियों को दबाव और जोड़-तोड़ से डरा नहीं सकती: मदन लाल बग्गा•माझा के जरनैल बिक्रम सिंह मजीठिया अपने करीबी सहयोगी के ठिकानों पर ईडी की रेड के बाद चुप क्यों हैं?: बलतेज पन्नू•आप कार्यकर्ताओं ने चमकौर साहिब और समराला में चरणजीत सिंह चन्नी की ‘साइकिल यात्रा’ को काले झंडे दिखाए, कांग्रेस के पाखंड को किया बेनकाब•मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को चुनौती, स्पष्ट करें: “अगर मेरा बेटा पीसीएस मेन्स पास करता है तो क्या कहेंगे और अगर नहीं करता है तो क्या कहेंगे”•स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब बना पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर: हरजोत सिंह बैंस•
Saturday, 14 November 2026
Menu

Punjab: शहर में फिर घुसा तेंदुआ, दहशत में लोग, वन विभाग ने जारी की चेतावनी।

पंजाब। Punjab के रोपड़ शहर में एक बार फिर तेंदुए के घुसने की खबर मिली है। जानकारी के मुताबिक, नंगल शहर के वार्ड नंबर-1 में एक बार फिर तेंदूए घुस गया, जिसकी सीसीटीवी में सामने आई है। तेंदुए की सीसीटीवी सामने आते ही इलाके में दहशत का माहौल है। लोग घरों के बाहर निकलने से डर रहे है। इस संबंधी तुरन्त वन विभाग को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंचे जंगली जीव सुरक्षा विभाग की टीम ने कहा कि जंगली जानवर तेंदुए को पकड़ने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। जल्द ही इस जंगली जानवर को काबू कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि इस इलाके में पहले भी एक बार तेंदुआ आ गया था, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई थी। वार्ड नंबर-1 के लोगों का कहना है कि गत रात्रि करीब 2 बजे तेंदुए के आवाज सुनकर कुत्ते भौंकना शुरू कर देते है। वहीं तेंदुए कुत्तों का भी शिकार करके दौड़ जाता है। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसे साफ-साफ देखा जा सकता है कि कैसे तेंदुए ने इलाके में आतंक मचा रखा है।

लोगों का कहना है कि विभाग द्वारा पिंजरे के साथ शिकार लगाने के बावजूद तेंदुआ पकड़ में नहीं आ रहा है। वहीं तेंदुए के डर से बच्चे व रात की ड्यूटी करने वाले लोग बाहर निकलने से घबरा रहे हैं। विभाग ने इलाका निवासियों से अपील की है कि रात के समय अपने घरों की लाइटें जला कर रखें और बाहर निकलते समय अपने साथ कोई डंडा या फिर अन्य हथियार लेकर ही निकले और बच्चों को घर से बाहर अकेले नहीं निकलने दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *