Live
25 लाख का जुर्माना और उम्र कैद की सजा… क्या है जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन विधेयक?सीएम मान ने पंजाब विधानसभा में पेश किया बेअदबी पर देश का सबसे सख्त कानून, उम्रकैद की सजा तक का है प्रावधानCM भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, केंद्र द्वारा कंटीली तार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक लगाने का आदेश, लाखों किसानों को होगा लाभभगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमाराजेंद्र जिमखाना एंड Mahindra Club’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहलहिंदू नववर्ष संवत के अवसर पर रामलीला ग्राउंड में विशाल समारोह आयोजित Manish Sisodiaपंजाब में ‘शिक्षा क्रांति’ का असर, आठवीं के नतीजों में बेटियों का जलवा; टॉप 20 में से 19 स्थानों पर जमाया कब्जापंजाब कल्चर और टूरिज्म डिपार्टमेंट के एडवाइजर दीपक बाली ने महान पार्श्व गायिका Asha Bhosle के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।25 लाख का जुर्माना और उम्र कैद की सजा… क्या है जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन विधेयक?सीएम मान ने पंजाब विधानसभा में पेश किया बेअदबी पर देश का सबसे सख्त कानून, उम्रकैद की सजा तक का है प्रावधानCM भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, केंद्र द्वारा कंटीली तार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक लगाने का आदेश, लाखों किसानों को होगा लाभभगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमाराजेंद्र जिमखाना एंड Mahindra Club’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहलहिंदू नववर्ष संवत के अवसर पर रामलीला ग्राउंड में विशाल समारोह आयोजित Manish Sisodiaपंजाब में ‘शिक्षा क्रांति’ का असर, आठवीं के नतीजों में बेटियों का जलवा; टॉप 20 में से 19 स्थानों पर जमाया कब्जापंजाब कल्चर और टूरिज्म डिपार्टमेंट के एडवाइजर दीपक बाली ने महान पार्श्व गायिका Asha Bhosle के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
Monday, 13 April 2026
Menu

Punjab में बर्फबारी के बाद तापमान बढ़ने की संभावना, अगले सप्ताह 30 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तापमान।

पंजाब। पिछले कुछ दिनों से पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर Punjab के मैदानी इलाकों में भी महसूस किया जा रहा है। इसके चलते प्रदेश में तापमान में गिरावट आई और ठंड का असर बढ़ा। हालांकि, अब हालात सामान्य हो रहे हैं और तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह Punjab के शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो रहा है, जिससे पहाड़ों पर मौसम सामान्य हो रहा है और Punjab में तापमान में वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं है और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का भी कोई संकेत नहीं है, जिससे तापमान में और वृद्धि होगी। अगले सात दिनों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में Punjab में अधिकतम तापमान में 2.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, जो राज्य के सामान्य तापमान से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राज्य में आज का उच्चतम तापमान बठिंडा में 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी करीब 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई और यह सामान्य स्तर के आसपास रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अमृतसर और जालंधर में तापमान 8 से 25 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि लुधियाना में तापमान 12 से 26 डिग्री, पटियाला में 10 से 27 डिग्री और मोहाली में 12 से 28 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *