Live
भाजपा गुजरात से पंजाब में नशे की तस्करी क्यों करवा रही है? – हरपाल सिंह चीमापंजाब की शांति और अमन-शांति को भंग करने की कोशिश करने वाले आसामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा: हरभजन सिंह ETOपंजाब और हरियाणा के बीच 60:40 का फॉर्मूला तय हुआ था, प्रस्तावित नियम चंडीगढ़ में पंजाब का हिस्सा कम करने की कोशिश है: बलतेज पन्नूपंजाब में ED की बड़ी छापेमारी, पटियाला और मोहाली में कई जगहों पर Raidअब पंजाब के 80 फीसदी खेतों तक पहुंच रहा है नहरी पानी: CM भगवंत सिंह मानकांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में अपना रोल नहीं भूला: आपकांग्रेस ने सज्जन कुमार और कमल नाथ जैसे नेताओं को राजनीतिक संरक्षण क्यों दिया? बलतेज पन्नू1984 सिख हत्याकांड पर कांग्रेस सवालों से बच नहीं सकती, सचिन पायलट को जवाब देना होगा पंजाब: कुलदीप सिंह धालीवालभाजपा गुजरात से पंजाब में नशे की तस्करी क्यों करवा रही है? – हरपाल सिंह चीमापंजाब की शांति और अमन-शांति को भंग करने की कोशिश करने वाले आसामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा: हरभजन सिंह ETOपंजाब और हरियाणा के बीच 60:40 का फॉर्मूला तय हुआ था, प्रस्तावित नियम चंडीगढ़ में पंजाब का हिस्सा कम करने की कोशिश है: बलतेज पन्नूपंजाब में ED की बड़ी छापेमारी, पटियाला और मोहाली में कई जगहों पर Raidअब पंजाब के 80 फीसदी खेतों तक पहुंच रहा है नहरी पानी: CM भगवंत सिंह मानकांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में अपना रोल नहीं भूला: आपकांग्रेस ने सज्जन कुमार और कमल नाथ जैसे नेताओं को राजनीतिक संरक्षण क्यों दिया? बलतेज पन्नू1984 सिख हत्याकांड पर कांग्रेस सवालों से बच नहीं सकती, सचिन पायलट को जवाब देना होगा पंजाब: कुलदीप सिंह धालीवाल
Thursday, 17 September 2026
Menu

Punjab: कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोध ने सुखबीर बादल पर कसा तंज, लुधियाना में लैंड पूलिंग योजना को लेकर लगाए गंभीर आरोप।

लुधियाना में लैंड पूलिंग योजना को लेकर Punjab के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोध ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर तीखा हमला बोला है। मंत्री सोध ने बादल को भ्रष्टाचारी और अहंकारी बताते हुए कहा कि उन्होंने लुधियाना में की गई अपनी टिप्पणी में राजनीतिक और व्यक्तिगत स्वार्थ को उजागर किया है। उनका यह बयान पूरी तरह से भ्रामक और झूठा है।

मंत्री सोध ने कहा कि सुखबीर बादल के नेतृत्व में अकाली दल ने Punjab में अवैध निर्माण और भू-माफिया के साथ सांठगांठ की है। उन्होंने आरोप लगाया कि बादल परिवार ने राज्य में जितने भी अवैध निर्माण हुए, उनमें अपनी भूमिका निभाई है। मंत्री ने यह भी कहा कि मान सरकार द्वारा शुरू की गई लैंड पूलिंग योजना से किसानों को कोई नुकसान नहीं होगा। यह योजना पूरी तरह से स्वैच्छिक है और इसमें किसान अपनी मर्जी से अपनी जमीन दे सकते हैं। जो किसान योजना में शामिल नहीं होना चाहते, वे पहले की तरह खेती कर सकते हैं।

मंत्री सोध ने यह भी बताया कि योजना के तहत, जो किसान अपनी जमीन देंगे, उन्हें प्रति एकड़ 1000 गज आवासीय और 200 गज व्यवसायिक प्लॉट मिलेगा, जिसकी कीमत आने वाले चार-पाँच वर्षों में वर्तमान बाजार दर से कम से कम पाँच गुना बढ़ने की संभावना है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक लाभ होगा।

मंत्री ने कहा कि सुखबीर बादल को यह बताना चाहिए कि उनके द्वारा बनाए गए हाईवे और नीतियों के कारण कितने लोग अमीर हुए हैं और क्या उनकी किसी योजना से कभी किसी आम व्यक्ति को फायदा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि बादल लोगों को गुमराह कर रहे हैं और उनकी नीयत में खोट है।

सोंध ने कहा कि कि लैंड पूलिंग योजना को लेकर सुखबीर बादल लोगों को गुमराह कर रहे हैं। इस स्कीम से किसानों को फायदा होगा। किसी भी किसान से जबरदस्ती जमीन नहीं ली जाएगी। वह अपनी मर्जी से अपनी जमीन दे सकता है, अगर कोई किसान अपनी जमीन नहीं देना चाहता है तो पहले की तरह उसपर खेती कर सकता है। वहीं जो भी किसान योजना के लिए अपनी जमीन देगा उसे प्रति एकड़ 1000 गज आवासीय और 200 गज व्यवसायिक प्लॉट मिलेगा, जिसकी कीमत आने वाले चार-पांच वर्षों में अभी के मार्केट रेट से कम से कम पांच गुना बढ़ जाएगा, जिससे किसानों को भारी आर्थिक लाभ होगा।

उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल और अकाली-भाजपा सरकार ने Punjab में अपराध नशा और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जिसके कारण आज पंजाब के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आप सरकार पंजाब से नशा भ्रष्टाचार और अपराध को खत्म करने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।

तरूण प्रीत सोंध ने कहा कि आज बादल किसानों की बात कर रहे हैं लेकिन जब तीन काले कानून आए थे तब वह उसके पक्ष में थे। बाद में उन्होंने यू-टर्न ले लिया। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल बताएं कि उनकी पत्नी हरसिमरत कौर बादल जब केंद्र में फूड प्रोसेसिंग मंत्री थी, तब वे उससे संबंधित कितने प्रोजेक्ट पंजाब में लेकर आए, जबकि फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगने से वास्तव में किसानों की तरक्की होती। लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। उन्होंने किसानों के मामले में हमेशा घड़ियाली आंसू बहाए हैं।

वहीं सुखबीर बादल को एसवाईएल मामले पर भी किसानों को जवाब देना चाहिए कि कैसे उन्होंने अपने आर्थिक हित के लिए हरियाणा के साथ समझौता किया था। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल सिर्फ बचकानी बाते करते हैं। वह अकाल तख्त साहिब का आदेश नहीं मानते। जत्थेदारों की बात नहीं सुनते और पंथ को अपने हाथ की कठपुतली समझते हैं। उन्हें पंजाब के मामले पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *