Live
धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•सिंगर सुनंदा शर्मा पहली बार मां को स्टेज पर लाईं, पेट डॉग चीची बाबा से भी मिलवाया•India Hockey Champions: जापान को 4-1 से हराकर लगातार तीसरी बार एशियाई चैंपियन बना भारत•मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी: डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा•अमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 हैंड ग्रेनेड समेत 16 आरोपी गिरफ्तार•क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का किया ऐलान, अचानक फैसले से दुनिया हैरान•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•सिंगर सुनंदा शर्मा पहली बार मां को स्टेज पर लाईं, पेट डॉग चीची बाबा से भी मिलवाया•India Hockey Champions: जापान को 4-1 से हराकर लगातार तीसरी बार एशियाई चैंपियन बना भारत•मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी: डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा•अमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 हैंड ग्रेनेड समेत 16 आरोपी गिरफ्तार•क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का किया ऐलान, अचानक फैसले से दुनिया हैरान•
Saturday, 07 November 2026
Menu

Punjab: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खनौरी, शंभू और रतनपुरा बॉर्डर पर महिला किसान पंचायतों का आयोजन।

पंजाब। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज खनौरी, शंभू और रतनपुरा बॉर्डर पर महिला किसान पंचायतों का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में Punjab , हरियाणा और राजस्थान की महिलाएं हिस्सा लेंगी।

किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल ने कहा कि दिल्ली मोर्चे के दौरान महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन में महिलाएं मंच संभालने से लेकर अपने परिवार के पुरुष सदस्य की अनुपस्थिति में खेतों में काम करने तक, हर मोर्चे पर सक्रिय रूप से शामिल थीं। इसलिए महिला शक्ति को सम्मानित करने के उद्देश्य से महिला किसान पंचायतों का आयोजन महिला दिवस पर सीमाओं पर किया जा रहा है।

इसके साथ ही, आज दल्लेवाल का आमरण अनशन 102वें दिन में प्रवेश कर गया है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब भी युद्ध के मैदान में संघर्ष हुआ, माई भागो ने अपने योद्धाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ी। महिलाओं के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। किसी भी उन्नत समाज के निर्माण के लिए महिलाओं को सम्मान और गरिमा देना बेहद जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि सीमा पर आंदोलन को एक साल पूरा हो चुका है, और इस आंदोलन में महिलाओं का योगदान अविस्मरणीय रहा है। महिला सशक्तिकरण को इसी तरह का समर्थन भविष्य में भी मिलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *