Live
शेर-ए-पंजाब टी-20 क्रिकेट लीग के समापन अवसर पर CM भगवंत सिंह मान ने कहा, “हम पंजाब को देश का खेल हब बनाएंगे”केजरीवाल ने की गोवा में आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के बीच गठबंधन की घोषणाकेंद्र की तमाम रुकावटों और भाजपा नेताओं की बिजली-राजनीति के बावजूद मान सरकार ने पंजाब को बिजली संकट से निकाला बाहर: कुलदीप धालीवालपंजाब पुलिस ने बॉर्डर पार से नशा तस्करी रोकने के लिए नए पंजाब पुलिस ने नए Drone Detection Platforms किए तैनातबठिंडा में पंजाब की सबसे बड़ी ‘यूथ रन’: 20,000 युवाओं और खिलाड़ियों ने नशों के खिलाफ दिया कड़ा संदेशBRICS Summit: PM मोदी ने कहा- बढ़ रहा ग्लोबल तनाव, संकटों से निपटने के लिए पहले से तैयारी जरूरीपंजाब में फिर सक्रिय होगा मानसून, 17 सितंबर तक बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारीGulab Sidhu के पैतृक घर पर देर रात फायरिंग, गेट पर लगीं गोलियांशेर-ए-पंजाब टी-20 क्रिकेट लीग के समापन अवसर पर CM भगवंत सिंह मान ने कहा, “हम पंजाब को देश का खेल हब बनाएंगे”केजरीवाल ने की गोवा में आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के बीच गठबंधन की घोषणाकेंद्र की तमाम रुकावटों और भाजपा नेताओं की बिजली-राजनीति के बावजूद मान सरकार ने पंजाब को बिजली संकट से निकाला बाहर: कुलदीप धालीवालपंजाब पुलिस ने बॉर्डर पार से नशा तस्करी रोकने के लिए नए पंजाब पुलिस ने नए Drone Detection Platforms किए तैनातबठिंडा में पंजाब की सबसे बड़ी ‘यूथ रन’: 20,000 युवाओं और खिलाड़ियों ने नशों के खिलाफ दिया कड़ा संदेशBRICS Summit: PM मोदी ने कहा- बढ़ रहा ग्लोबल तनाव, संकटों से निपटने के लिए पहले से तैयारी जरूरीपंजाब में फिर सक्रिय होगा मानसून, 17 सितंबर तक बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारीGulab Sidhu के पैतृक घर पर देर रात फायरिंग, गेट पर लगीं गोलियां
Tuesday, 15 September 2026
Menu

Punjab में कोरोना की वापसी: मोहाली में महिला मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर।

Punjab में कोरोना वायरस के नए मामलों की शुरुआत हो गई है। मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती 51 वर्षीय महिला मरीज का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है, जो राज्य में इस मौसम का पहला मामला है। स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक वायरस के विशेष वैरिएंट की पहचान नहीं की है ।

देशभर में कोरोना के नए वैरिएंट के मामलों में वृद्धि को देखते हुए Punjab स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। अस्पतालों को विशेष तैयारी करने और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, बच्चों के लिए इस नए वैरिएंट का खतरा अधिक है, क्योंकि कोविड-19 के पहले दौर में वे छोटे थे और उनमें से कई को टीका भी नहीं लगा था।

राज्य सरकार ने कोविड-19 के नए वैरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए कोविड प्रोटोकॉल लागू किया है। लोगों को भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनने, हाथों को नियमित रूप से धोने और श्वसन संबंधी लक्षणों के मामले में डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने सभी नागरिकों से सावधानी बरतने और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है ताकि राज्य में संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके।

जारी प्रोटोकॉल के अनुसार, बच्चों और बुजुर्गों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनना चाहिए।

लोगों को बाजार या सार्वजनिक स्थानों पर जाने के बाद अपने हाथों को पानी से धोने या सैनिटाइजर साथ रखने की आदत डालनी चाहिए।

कोविड के प्रसार को रोकने के लिए बुजुर्गों और बच्चों को बाजार व अन्य आयोजनों में जाने से बचना चाहिए। बच्चों की कक्षाएं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ली जा सकेंगी।

यदि किसी को खांसी, जुकाम या बुखार हो तो उसे तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *