Live
अकाली दल (बादल) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें बढ़ीं, ड्रग्स (नशा) मामले में बड़ा खुलासा•कौन हैं मार्को यानसन? टेस्ट की गेंदबाजी और ऑलराउंडर रैंकिंग में एक साथ बने दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी•पंजाब सरकार ने बुलाई कैबिनेट बैठक, 31 अक्टूबर को हो सकते हैं कई बड़े फैसले•सीबीआई ने मुझसे 4.5 घंटे में करीब 100 सवाल पूछे, ज़्यादातर एक जैसे थे, एजेंसियां ​​राजनीतिक दबाव में हैं: राजबीर सिंह घुम्मण•पंजाब में पहली बार एशियाई हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किया टूर्नामेंट का उद्घाटन•श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान•गैंगस्टरवाद के खिलाफ पंजाब विधानसभा में गरजे विधायक हरमीत सिंह संधू, अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण देने के लिए अकाली दल को घेरा•AI के बढ़ते दबदबे के बीच Microsoft का बड़ा फैसला, 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर!•अकाली दल (बादल) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें बढ़ीं, ड्रग्स (नशा) मामले में बड़ा खुलासा•कौन हैं मार्को यानसन? टेस्ट की गेंदबाजी और ऑलराउंडर रैंकिंग में एक साथ बने दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी•पंजाब सरकार ने बुलाई कैबिनेट बैठक, 31 अक्टूबर को हो सकते हैं कई बड़े फैसले•सीबीआई ने मुझसे 4.5 घंटे में करीब 100 सवाल पूछे, ज़्यादातर एक जैसे थे, एजेंसियां ​​राजनीतिक दबाव में हैं: राजबीर सिंह घुम्मण•पंजाब में पहली बार एशियाई हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किया टूर्नामेंट का उद्घाटन•श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान•गैंगस्टरवाद के खिलाफ पंजाब विधानसभा में गरजे विधायक हरमीत सिंह संधू, अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण देने के लिए अकाली दल को घेरा•AI के बढ़ते दबदबे के बीच Microsoft का बड़ा फैसला, 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर!•
Thursday, 29 October 2026
Menu

PM Modi का Trinidad और Tobago में Grand Welcome: Bhojpuri Chautaal, Dholak और Manjeera की गूंज से गूंज उठा Airportm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब त्रिनिदाद और टोबैगो की ज़मीन पर उतरे, तो वहां का नज़ारा किसी त्योहार से कम नहीं था। पिआर्को इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका स्वागत भोजपुरी चौताल, ढोलक और मंजीरे के साथ पारंपरिक अंदाज़ में किया गया। इस खास मौके पर भारतीय संस्कृति और विरासत की गूंज साफ-साफ सुनाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी की यह त्रिनिदाद और टोबैगो की पहली आधिकारिक यात्रा है और इस यात्रा की शुरुआत बेहद खास रही। एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और स्वागत के लिए खुद त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला परसाद बिसेसर, 38 मंत्री और 4 सांसद मौजूद थे।

भोजपुरी चौताल से गूंज उठा कैरिबियन देश

जब पीएम मोदी एयरपोर्ट पहुंचे, तो वहां भोजपुरी संस्कृति की झलक देखने को मिली। पारंपरिक परिधानों में सजे कलाकारों ने ढोलक, मंजीरा और चौताल गायन के ज़रिए भारतीयता का जश्न मनाया। इस भावुक पल का वीडियो पीएम मोदी ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर भी शेयर किया और लिखा –
“Bhojpuri Chautaal echoes in Trinidad & Tobago!”

 

 

इस तरह के स्वागत ने यह साफ कर दिया कि भारतीय संस्कृति केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया के कोने-कोने में उसकी जड़ें फैली हुई हैं।

भारतीय समुदाय से मुलाकात

त्रिनिदाद और टोबैगो की राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन में पीएम मोदी ने वहां के भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात की और उनकी उपलब्धियों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भले ही ये लोग कई पीढ़ियों पहले भारत से गए हों, लेकिन इन्होंने अपने संस्कार और संस्कृति को अब भी संजोकर रखा है।

पीएम मोदी ने कहा –
“भारत से गए लोग त्रिनिदाद और टोबैगो में कई क्षेत्रों में आगे बढ़े हैं और देश के विकास में योगदान दे रहे हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि उन्होंने आज भी भारतीय संस्कृति से जुड़ाव बनाए रखा है।”

उन्होंने यह भी कहा कि यह स्वागत उन्हें हमेशा याद रहेगा।

युवाओं से खास बातचीत

प्रधानमंत्री मोदी ने “भारत को जानिए” (Bharat Ko Janiye) क्विज के विजेताओं से भी मुलाकात की। इस क्विज़ के ज़रिए विदेशों में बसे भारतीय युवाओं को भारत से जोड़ने की कोशिश की जाती है।

इस बार के विजेताओं – शंकर रामजतन, निकोलस मराज और विन्स महतो से बातचीत के बाद पीएम मोदी ने पोस्ट किया:

“Met youngsters… This Quiz has generated widespread participation across the world and deepened the connect of our diaspora with India.”

भारतीयता की मिसाल बना त्रिनिदाद और टोबैगो

पीएम मोदी की इस यात्रा ने यह साबित कर दिया कि भारत की संस्कृति और परंपराएं दुनियाभर में कितनी मजबूत हैं। त्रिनिदाद और टोबैगो जैसे छोटे कैरिबियन देश में भी भारतीयता की छाप आज भी उतनी ही गहरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *