Live
बादल परिवार ने अकाली दल को एक पारिवारिक पार्टी बना दिया, निजि एजेंडे के लिए सिख संस्थाओं का प्रयोग किया: बलतेज पन्नू5 प्राथमिकताएँ, एक मिशन: पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए CM भगवंत सिंह मान का ‘बिग 5’ अभियानकरतारपुर साहिब कॉरिडोर को लेकर बड़ी खबर, पाकिस्तान की तरफ से निकलेगा नगर कीर्तनCM भगवंत सिंह मान ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत बने 1.26 करोड़ कार्डों के वितरण की शुरुआत की, 54 लाख परिवारों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षाCM भगवंत सिंह मान ने धूरी से घर-घर जाकर शुरू की चुनाव प्रचार की मुहिम, ‘मान दा मुनाफ़ा’ को प्रचार का बनाया केंद्रश्री आनंदपुर साहिब हलके में गूंजा भगवंत मान दोबारा का नाराचुनाव आयोग बताए, वोटर लिस्ट से अरविंद केजरीवाल का नाम गायब कैसे?- आपपंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 किलो हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तारबादल परिवार ने अकाली दल को एक पारिवारिक पार्टी बना दिया, निजि एजेंडे के लिए सिख संस्थाओं का प्रयोग किया: बलतेज पन्नू5 प्राथमिकताएँ, एक मिशन: पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए CM भगवंत सिंह मान का ‘बिग 5’ अभियानकरतारपुर साहिब कॉरिडोर को लेकर बड़ी खबर, पाकिस्तान की तरफ से निकलेगा नगर कीर्तनCM भगवंत सिंह मान ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत बने 1.26 करोड़ कार्डों के वितरण की शुरुआत की, 54 लाख परिवारों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षाCM भगवंत सिंह मान ने धूरी से घर-घर जाकर शुरू की चुनाव प्रचार की मुहिम, ‘मान दा मुनाफ़ा’ को प्रचार का बनाया केंद्रश्री आनंदपुर साहिब हलके में गूंजा भगवंत मान दोबारा का नाराचुनाव आयोग बताए, वोटर लिस्ट से अरविंद केजरीवाल का नाम गायब कैसे?- आपपंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 किलो हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
Tuesday, 22 September 2026
Menu

PM मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में नोएडा की युवती पर कार्रवाई, FIR दर्ज

जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के आरोप में नोएडा की एक युवती के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई गाजियाबाद की अधिवक्ता स्मृति सिंह चंदेल की शिकायत पर नोएडा के एक्सप्रेसवे थाना पुलिस ने की। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवती की पहचान रुचिका सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 5 बजे स्मृति सिंह चंदेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि सेक्टर-18, नोएडा निवासी रुचिका सिंह ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। शिकायत में दावा किया गया है कि ऐसा कथित रूप से जानबूझकर किया गया, जिससे संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची।

शिकायत के आधार पर नोएडा पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब प्रदर्शन के दौरान बनाए गए वीडियो और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही क्लिप्स की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले को संबंधित क्षेत्राधिकार वाले पुलिस थाने को आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जा सकता है।

इस बीच, हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनुप खेतान ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि रुचिका सिंह वही युवती हैं, जिन्होंने 23 जुलाई 2026 को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। उन्होंने इस दावे के समर्थन में एक वीडियो भी साझा किया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *