Live
NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, छात्रों के लंबे आंदोलन के बाद बड़ा फैसलापंजाब में मानसून फिर सक्रिय, 30 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारीपंजाब में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 100 नए आम आदमी क्लीनिक शुरूमोदी जी, जब आपकी CBI सबूत ही नहीं देगी, तो फास्ट ट्रैक का नाटक क्यों?- केजरीवालसफ़ाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना के बाद CM भगवंत सिंह मान ने बरनाला डीएसपी को तुरंत सस्पेंड करने का दिया आदेश: मीत हेयरजिला यूथ प्रधान हनीश बंसल अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के तहत रिकॉर्ड 72.56 लाख महिलाओं ने रजिस्टर किया, मान सरकार पर भरोसे की मुहर: बलतेज पन्नूमोदी जी, जब आपकी सीबीआई सबूत ही नहीं देगी, तो फास्ट ट्रैक का नाटक क्यों?- केजरीवालNEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, छात्रों के लंबे आंदोलन के बाद बड़ा फैसलापंजाब में मानसून फिर सक्रिय, 30 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारीपंजाब में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 100 नए आम आदमी क्लीनिक शुरूमोदी जी, जब आपकी CBI सबूत ही नहीं देगी, तो फास्ट ट्रैक का नाटक क्यों?- केजरीवालसफ़ाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना के बाद CM भगवंत सिंह मान ने बरनाला डीएसपी को तुरंत सस्पेंड करने का दिया आदेश: मीत हेयरजिला यूथ प्रधान हनीश बंसल अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के तहत रिकॉर्ड 72.56 लाख महिलाओं ने रजिस्टर किया, मान सरकार पर भरोसे की मुहर: बलतेज पन्नूमोदी जी, जब आपकी सीबीआई सबूत ही नहीं देगी, तो फास्ट ट्रैक का नाटक क्यों?- केजरीवाल
Sunday, 26 July 2026
Menu

PM नरेंद्र मोदी का बीकानेर दौरा: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को कड़ा संदेश।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद PM नरेंद्र मोदी ने बीकानेर का दौरा किया। उन्होंने देशनोक के पलाना गांव में आयोजित सभा में लगभग 40 मिनट तक संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि भारत की सुरक्षा से खेलने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और पाकिस्तान की हर हरकत का करारा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पाकिस्तान की धमकियों से भारत डरने वाला नहीं है और हिंदुस्तान का लहू बहाने वालों को कतरे-कतरे का हिसाब चुकाना पड़ेगा ।

इससे पहले, PM मोदी ने देशनोक से देश के 103 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया, जिसमें बीकानेर का देशनोक रेलवे स्टेशन भी शामिल था। यह उद्घाटन ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत हुआ, जिसका उद्देश्य रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना है । इसके अतिरिक्त, उन्होंने बीकानेर-बांद्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और 26,000 करोड़ रुपये के अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन भी किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने नाल एयरबेस से सीधे करणी माता के मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की और फिर पलाना गांव में जनसभा के लिए पहुंचे। इस अवसर पर सहकारिता एवं जेल मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, गृह सचिव सुमिता मिश्रा, विधायक जगमोहन आनंद, योगेंद्र राणा, भगवान दास कबीरपंथी, सुनील सांगवान, करनाल की मेयर रेणु बाला गुप्ता, भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर, भाजपा नेता त्रिलोचन सिंह, निर्मला बैरागी, चेयरपर्सन मेघा भंडारी और पार्षद संकल्प भंडारी भी उपस्थित थे।

मोदी के भाषण की 6 बड़ी बातें…

1- पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर किया

22 अप्रैल को आतंकवादियों ने धर्म पूछकर हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था। गोलियां पहलगाम में चली थीं, उन गोलियों से 140 करोड़ देशवासियों का सीना छलनी हुआ था। तीनों सेनाओं को खुली छूट दे दी थी और तीनों सेनाओं ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।

  1. 22 मिनट में आतंकी ठिकाने तबाह किए

पहलगाम हमले के जवाब में हमने 22 मिनट में आतंकियों के 9 सबसे बड़े ठिकाने तबाह किए। दुनिया ने देखा कि जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो नतीजा क्या होता है? पांच साल पहले बालाकोट में देश ने एयरस्ट्राइक की थी। उसके बाद मेरी पहली जनसभा राजस्थान में हुई थी। वीर भूमि का ही ये तप है कि ऐसा संयोग फिर बना कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद बीकानेर में सभा हो रही है।

  1. आतंकवाद से निपटने के तीन सूत्र तय किए

ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद से निपटने के तीन सूत्र तय किए। पहला, भारत पर आतंकी हमला हुआ तो करारा जवाब मिलेगा। समय हमारी सेनाएं तय करेंगी, तरीका भी हमारी सेना तय करेगी और शर्तें भी हमारी होंगी। दूसरा, एटम बम की गीदड़ भभकियों से भारत डरने वाला नहीं है। तीसरा, हम आतंक के आकाओं और आतंक की सरपरस्त सरकार को अलग-अलग नहीं देखेंगे। उन्हें एक ही मानेंगे।

  1. मोदी की नस में खून नहीं, गर्म सिंदूर दौड़ रहा है

पाकिस्तान भारत से कभी सीधी लड़ाई नहीं जीत सकता। इसलिए आतंकवाद को भारत के खिलाफ हथियार बनाया है। पाकिस्तान एक बात भूल गया कि अब मां भारती का सेवक मोदी यहां सीना तानकर खड़ा है। मोदी का दिमाग ठंडा है, ठंडा रहता है, लेकिन मोदी का लहू गर्म है। अब तो माेदी की नसों में लहू नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा है।

  1. हर आतंकी हमले की कीमत पाकिस्तान चुकाएगा

भारत ने साफ कर दिया है कि हर आतंकी हमले की पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। यह कीमत पाकिस्तान की सेना और पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चुकाएगी। पाकिस्तान से बात होगी तो सिर्फ पीओके और आतंकवाद पर। भारतीयों के खून से खेलना पाकिस्तान को महंगा पड़ेगा, ये भारत का संकल्प है। दुनिया की कोई ताकत हमें इस संकल्प से डिगा नहीं सकती है।

  1. पाक का रहीमयार खान एयरबेस आईसीयू में

मैं बीकानेर के नाल एयरबेस पर उतरा। पाकिस्तान ने इसे भी निशाना बनाने की कोशिश की थी। वो इस एयरबेस को रत्तीभर नुकसान नहीं पहुंचा पाया। यहां से कुछ दूरी पर पाकिस्तान का रहीमयार खान एयरबेस है। वह ICU में पड़ा है। विकसित भारत के लिए सुरक्षा और समृद्धि दोनों जरूरी है, यह तभी संभव है जब भारत का कोना-कोना मजबूत होगा।

मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर कविता सुनाई

जो सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्‌टी में मिलाया है। जो हिंदुस्तान का लहू बहाते थे, आज कतरे-कतरे का हिसाब चुकाया है। जो सोचते थे भारत चुप रहेगा, आज वो घरों में डूब-डूबकर पड़े हैं। जो अपने हथियारों पर घमंड करते थे, आज वो मलबे के ढेर में दबे हैं। ये शोध-प्रतिशोध का खेल नहीं, ये न्याय का नया स्वरूप है। ये ऑपरेशन सिंदूर है, ये सिर्फ आक्रोश नहीं है, ये समर्थ भारत का रौद्ररूप है। ये भारत का नया स्वरूप है। पहले घर में घुसकर किया था वार, अब सीधा सीने पर किया प्रहार है। आतंक का फन कुचलने की यही नीति है, यही रीति है, यही भारत है, नया भारत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *