Live
पंजाब नगर निकाय चुनावों के लिए AAP ने तेज की तैयारी, 30 उम्मीदवारों की सूची जारी•पंजाब से जम्मू-कश्मीर तक हाई अलर्ट, हमले की आशंका के बीच खुफिया एजेंसियां सतर्क•जय शाह के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, लगातार दूसरी बार संभालेंगे ICC की कमान•मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी में छठ महापर्व के समारोह में की शिरकत•मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा अमृतसर हादसे के पीड़ित परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपये और प्रत्येक घायल के लिए एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा•किसानों के करोड़ों रुपये का बकाया न देने के कारण भगवंत मान सरकार ने चीनी मिल को किया सील: लाल चंद कटारूचक्क•पंजाब कांग्रेस ने 4 सदस्यीय उच्च स्तरीय समन्वय समिति का किया गठन•श्री अमृतसर साहिब में श्रद्धा के साथ मनाया गया बाबा दीप सिंह जी का शहीदी दिवस•पंजाब नगर निकाय चुनावों के लिए AAP ने तेज की तैयारी, 30 उम्मीदवारों की सूची जारी•पंजाब से जम्मू-कश्मीर तक हाई अलर्ट, हमले की आशंका के बीच खुफिया एजेंसियां सतर्क•जय शाह के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, लगातार दूसरी बार संभालेंगे ICC की कमान•मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी में छठ महापर्व के समारोह में की शिरकत•मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा अमृतसर हादसे के पीड़ित परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपये और प्रत्येक घायल के लिए एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा•किसानों के करोड़ों रुपये का बकाया न देने के कारण भगवंत मान सरकार ने चीनी मिल को किया सील: लाल चंद कटारूचक्क•पंजाब कांग्रेस ने 4 सदस्यीय उच्च स्तरीय समन्वय समिति का किया गठन•श्री अमृतसर साहिब में श्रद्धा के साथ मनाया गया बाबा दीप सिंह जी का शहीदी दिवस•
Monday, 16 November 2026
Menu

Patna में Dinanath Singh Yadav दूसरी बार बने RJD District President, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

पटना के दरोगा राय पथ स्थित कार्यालय में आज राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पटना जिला अध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में सर्वसम्मति से पूर्व विधायक दीनानाथ सिंह यादव को एक बार फिर पटना जिला अध्यक्ष चुना गया। यह उनकी दूसरी पारी है, जिससे कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

इस चुनाव की देखरेख मुख्य जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह विधायक डॉ. मुकेश रोशन और सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारी संजय ठाकुर ने की। दोनों अधिकारियों ने चुनाव को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न करवाया।

चुनाव के दौरान RJD के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मौके पर विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, रेखा पासवान, नंदू यादव, पार्टी प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी अरुण कुमार सिंह, जेम्स यादव, अशोक कुमार यादव, दीपक मांझी, नरेंद्र भतेरी, अलका सुमन, नीरज राय, प्रदीप रंजन ठाकुर और केडी यादव जैसे नेता मौजूद थे।

इसके अलावा पटना जिला के विभिन्न प्रखंडों से आए डेलीगेट्स, प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष और महिला अध्यक्षों ने दीनानाथ सिंह यादव को जीत की बधाई दी। सभी ने मिलकर विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पटना जिला का संगठन और मजबूत होगा और आगामी चुनाव में पार्टी को शानदार सफलता मिलेगी।

नेताओं ने कहा कि दीनानाथ सिंह यादव का अनुभव और कार्यशैली संगठन के लिए फायदेमंद होगी और वे सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाले नेता हैं। उनका फिर से अध्यक्ष बनना पटना जिले के लिए शुभ संकेत है।

दीनानाथ सिंह यादव का दोबारा जिला अध्यक्ष बनना न सिर्फ पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए जोश भरने वाला है, बल्कि इससे आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में आरजेडी को पटना जिले में मजबूती मिलने की उम्मीद भी जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *