Live
परविंदर झोटा हत्याकांड में CM मान का बड़ा एक्शन, बुलाई हाई लेवल मीटिंग•मानसा में परविंदर झोटा की हत्या पर AAP का बयान, बलतेज पन्नू ने की कड़ी निंदा•शहीद ASI इकबाल सिंह के परिवार को मिलेंगे 2 करोड़ रुपये, CM भगवंत मान ने किया ऐलान•मलेरकोटला पुलिस ने फिरौती नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार•बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भगवंत मान सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी•आप ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मुलाकात की, गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर अमित शाह के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की•पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान•दिल्ली में पुलिसिया तांडव ज्ञानेश कुमार के साथ मोदी जी का भी इस्तीफा न दिला दे – केजरीवाल•परविंदर झोटा हत्याकांड में CM मान का बड़ा एक्शन, बुलाई हाई लेवल मीटिंग•मानसा में परविंदर झोटा की हत्या पर AAP का बयान, बलतेज पन्नू ने की कड़ी निंदा•शहीद ASI इकबाल सिंह के परिवार को मिलेंगे 2 करोड़ रुपये, CM भगवंत मान ने किया ऐलान•मलेरकोटला पुलिस ने फिरौती नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार•बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भगवंत मान सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी•आप ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मुलाकात की, गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर अमित शाह के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की•पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान•दिल्ली में पुलिसिया तांडव ज्ञानेश कुमार के साथ मोदी जी का भी इस्तीफा न दिला दे – केजरीवाल•
Tuesday, 13 October 2026
Menu

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो में प्रशासनिक फेरबदल; तीन अधिकारियों के तबादले, Ravjot Grewal को अतिरिक्त जिम्मेदारी

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विजिलेंस ब्यूरो में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। विभाग ने तीन अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश विजिलेंस ब्यूरो के चीफ डायरेक्टर प्रवीण कुमार सिन्हा (आईपीएस) की ओर से जारी किए गए हैं और इन्हें तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जारी आदेशों के अनुसार रवजोत ग्रेवाल (आईपीएस) को ज्वाइंट डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन, विजिलेंस ब्यूरो पंजाब के पद पर बरकरार रखते हुए अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब उन्हें ज्वाइंट डायरेक्टर आईवीसी एंड एसयू (IVC & SU) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। विभाग के अनुसार इस अतिरिक्त जिम्मेदारी से विजिलेंस ब्यूरो की जांच और निगरानी से जुड़े कार्यों में और तेजी आने की उम्मीद है।

एसएसपी विजिलेंस ब्यूरो फिरोजपुर बने जगत प्रीत

वहीं जगत प्रीत सिंह (पीपीएस) को ज्वाइंट डायरेक्टर आईवीसी एंड एसयू, विजिलेंस ब्यूरो पंजाब के पद से स्थानांतरित कर सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) विजिलेंस ब्यूरो, फिरोजपुर रेंज में नियुक्त किया गया है। उन्हें अब इस रेंज में भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच और निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह मनजीत सिंह (पीपीएस) को एसएसपी विजिलेंस ब्यूरो, फिरोजपुर रेंज के पद से हटाकर एसएसपी विजिलेंस ब्यूरो, अमृतसर रेंज में तैनात किया गया है। नई पोस्टिंग के बाद वे अमृतसर रेंज में विजिलेंस से जुड़े मामलों की निगरानी करेंगे।

जल्द कार्यभाल संभालने के आदेश

विजिलेंस ब्यूरो की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इन तबादलों का मुख्य उद्देश्य विभागीय कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाना और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करना है। अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव से विभाग की कार्यप्रणाली में तेजी आएगी और भ्रष्टाचार के मामलों की जांच अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी। आदेश की प्रतियां पंजाब सरकार के विजिलेंस विभाग के सचिव, पुलिस महानिदेशक पंजाब, विजिलेंस ब्यूरो के विभिन्न संयुक्त निदेशकों और अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेज दी गई हैं, ताकि नई तैनाती के अनुसार अधिकारी जल्द से जल्द अपना कार्यभार संभाल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *