Live
मावां-धीयां सत्कार योजना की दूसरी किस्त आज जारी, महिलाओं के खातों में आएंगे पैसे•जालंधर में अमित शाह की रैली से पहले लगे पोस्टर, नशे, पंजाब के पानी और अकाली दल (बादल) के साथ भाजपा के गठबंधन पर पूछे गए 3 सवाल•नशा तस्करी मामले का सच सामने लाने के लिए SIT को बिक्रम सिंह मजीठिया और जगदीश भोला से आमने-सामने पूछताछ करनी चाहिए: कुलदीप सिंह धालीवाल•1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर से जुड़े बदलाव, ग्राहकों के लिए जानना जरूरी•अमृतसर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी निकली अफवाह, DCP ने माता-पिता और छात्रों से न घबराने की अपील•एशियाई खेलों 2026: भारतीय निशानेबाजों और तीरंदाजों ने रचा इतिहास, भारत के खाते में 10 Gold समेत 59 मेडल•LPU विवाद में पुलिस की कार्रवाई तेज, अब तक 4 FIR दर्ज; हिंसा में शामिल लोगों की पहचान शुरू•नानकसर संप्रदाय के प्रमुख ने ऐतिहासिक ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सम्मान (संशोधन) अधिनियम, 2026’ पारित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सराहना की•मावां-धीयां सत्कार योजना की दूसरी किस्त आज जारी, महिलाओं के खातों में आएंगे पैसे•जालंधर में अमित शाह की रैली से पहले लगे पोस्टर, नशे, पंजाब के पानी और अकाली दल (बादल) के साथ भाजपा के गठबंधन पर पूछे गए 3 सवाल•नशा तस्करी मामले का सच सामने लाने के लिए SIT को बिक्रम सिंह मजीठिया और जगदीश भोला से आमने-सामने पूछताछ करनी चाहिए: कुलदीप सिंह धालीवाल•1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर से जुड़े बदलाव, ग्राहकों के लिए जानना जरूरी•अमृतसर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी निकली अफवाह, DCP ने माता-पिता और छात्रों से न घबराने की अपील•एशियाई खेलों 2026: भारतीय निशानेबाजों और तीरंदाजों ने रचा इतिहास, भारत के खाते में 10 Gold समेत 59 मेडल•LPU विवाद में पुलिस की कार्रवाई तेज, अब तक 4 FIR दर्ज; हिंसा में शामिल लोगों की पहचान शुरू•नानकसर संप्रदाय के प्रमुख ने ऐतिहासिक ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सम्मान (संशोधन) अधिनियम, 2026’ पारित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सराहना की•
Friday, 02 October 2026
Menu

पंजाब सरकार के विरोध के बाद हिमाचल ने बदला रुख, बढ़े एंट्री टैक्स पर फिर होगा विचार

एंट्री टैक्स को लेकर चल रहे विवाद के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार अब नरम रुख अपनाती नजर आ रही है। पंजाब सरकार के कड़े विरोध और प्रदर्शन के बाद हिमाचल कैबिनेट ने बढ़ाई गई एंट्री टैक्स दरों पर दोबारा विचार करने का फैसला किया है।

हिमाचल प्रदेश की कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सरकार सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद एक संतुलित और लोगों के हित में फैसला लेगी। उन्होंने संकेत दिया कि नई नीति को ज्यादा व्यावहारिक और जनहितैषी बनाने पर काम किया जा रहा है।

सरकार ने बताया कि एंट्री टैक्स से जुड़ी टेंडर प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है, लेकिन अब आम जनता और व्यापारियों को ध्यान में रखते हुए इसमें सुधार की संभावनाएं देखी जा रही हैं।

इस बीच हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी बातचीत की है, जिससे दोनों राज्यों के बीच समाधान निकालने की कोशिशें तेज हो गई हैं।

हालांकि, इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पंजाब चाहे तो इस मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले जा सकता है। वहीं विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह के फैसलों से राज्य की छवि प्रभावित हो रही है।

कुल मिलाकर, एंट्री टैक्स को लेकर दोनों राज्यों के बीच जारी तनातनी के बीच अब उम्मीद की जा रही है कि बातचीत के जरिए कोई सकारात्मक समाधान निकलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *