Live
बटाला में 176 करोड़ के प्रोजेक्टों की सौगात, नए बस स्टैंड का ऐलान; सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाएअकाली नेता की गिरफ्तारी ने सुखबीर बादल का ‘पंजाब बचाओ’ ड्रामे की पोल खोली: Baltej Pannuसरकारी अस्पतालों में आज से सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक चलेगी OPD इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह जारीकरीब 39 लाख स्वास्थ्य कार्ड जारी, पंजाब में मुफ्त और कैशलेस इलाज का तेज विस्तार: डॉ. बलबीर सिंहसंगरूर के लहरागागा सीएचसी में OPD-IPD सेवा शुरू:कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा, डॉ. बलबीर सिंह ने किया उद्घाटन,मेडिकल कॉलेज जल्दBBMB में भर्तियां खोलने का केंद्र का कदम पंजाब के दरियाओं के पानी पर कब्ज़ा करने की कोशिश है: बलतेज पन्नूPunjab News: होशियारपुर के कंडी क्षेत्र में 70 साल बाद बनेंगी शानदार सड़कें, सीएम भगवंत मान ने 150 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटनदीपक बाली का BJP और केंद्र पर तीखा हमला, बोले—आप नेताओं को डराने की साजिशबटाला में 176 करोड़ के प्रोजेक्टों की सौगात, नए बस स्टैंड का ऐलान; सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाएअकाली नेता की गिरफ्तारी ने सुखबीर बादल का ‘पंजाब बचाओ’ ड्रामे की पोल खोली: Baltej Pannuसरकारी अस्पतालों में आज से सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक चलेगी OPD इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह जारीकरीब 39 लाख स्वास्थ्य कार्ड जारी, पंजाब में मुफ्त और कैशलेस इलाज का तेज विस्तार: डॉ. बलबीर सिंहसंगरूर के लहरागागा सीएचसी में OPD-IPD सेवा शुरू:कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा, डॉ. बलबीर सिंह ने किया उद्घाटन,मेडिकल कॉलेज जल्दBBMB में भर्तियां खोलने का केंद्र का कदम पंजाब के दरियाओं के पानी पर कब्ज़ा करने की कोशिश है: बलतेज पन्नूPunjab News: होशियारपुर के कंडी क्षेत्र में 70 साल बाद बनेंगी शानदार सड़कें, सीएम भगवंत मान ने 150 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटनदीपक बाली का BJP और केंद्र पर तीखा हमला, बोले—आप नेताओं को डराने की साजिश
Friday, 17 April 2026
Menu

पंजाब प्रोग्रेसिव समिट का आज आखिरी दिन:CM समेत कई कंपनियों के प्रतिनिधि रहेंगे मौजूद, दो दिन हुआ करोड़ों का निवेश

मोहाली में चल रही प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट का आज (रविवार को) आखिरी दिन है। आखिरी दिन कई बड़े एमओयू साइन होने के आसार हैं। सीएम भगवंत मान भी आज शिरकत करेंगे। इस दौरान देश-विदेश की कई नामी कंपनियों के सीईओ व प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इस दौरान कई पंजाब और भारत की कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट पेश किए। इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर से लेकर कई रक्षा उपकरण पेश किए गए हैं। उम्मीद है कि इससे पंजाब का फायदा होगा। अब जानिए दो दिन में क्या हुआ 13 मार्च – सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल (AAP राष्ट्रीय संयोजक) ने समिट का शुभारंभ किया। सीएम ने पंजाब को इंडस्ट्रियल हब बनाने का लक्ष्य रखा है। राज्य में बेहतर कनेक्टिविटी, स्किल्ड मैनपावर और बिजनेस-फ्रेंडली पॉलिसी है। कोई नया टैक्स नहीं लगाया जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने इंडस्ट्री को फुल गवर्नमेंट सपोर्ट का वादा किया। चीन से मुकाबला करने और मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने पर जोर दिया। पिछले 4 सालों में ₹1.5 लाख करोड़ निवेश आने का दावा किया। बड़े उद्योगपतियों, टाटा स्टील, JSW, हीरो, आर्सेलर मित्तल, ट्राइडेंट आदि ने एक्सपैंशन और नए प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया। पहले दिन ही 10 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव मिले। 14 मार्च – फोकस स्पेसिफिक सेक्टर्स पर रहा, जैसे एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर की क्षमता दिखाई गई। यूके की फर्म 3 एसोसिएट्स ने पंजाब में ₹1,407 करोड़ का निवेश करने का ऐलान किया। कई निवेश प्रस्ताव आए। कुल ₹1.25 लाख करोड़ तक के संभावित निवेश और लाखों रोजगार की बात हुई। कारोबारियों ने मान सरकार की नीतियों की तारीफ की, इसे 20 सालों की सबसे असरदार औद्योगिक पहल बताया। विभिन्न सेशन, एग्जिबिशन और ग्लोबल कोलैबोरेशन पर चर्चा हुई। हालांकि सीएम भगवंत मान ने साफ किया है कि रविवार को साफ होगा कि कितना निवेश इस दौरान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *