Live
भाजपा लोगों को डराने-धमकाने और पार्टी में शामिल करने के लिए ED और CBI का दुरुपयोग कर रही है: बलतेज पन्नूभीषण गर्मी के चलते हरियाणा में स्कूल बंद, छुट्टियों का ऐलानजब ब्लड शुगर 550 तक पहुँचा, परिवार ने आस्था की डोर थामी और भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरक्षक*केजरीवाल की अपील पर CM भगवंत मान का नीट परीक्षार्थियों के लिए पंजाब रोडवेज में मुफ्त यात्रा का एलानPunjab ने परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0 में देशभर में पहला स्थान हासिल किया, प्रचेष्टा-ग्रेड-1 प्राप्त कियाहलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर हो : भगवंत सिंह मानPunjab में सरकार के प्रति जबरदस्त प्रो-इनकम्बेंसी, 2027 में ‘‘आप’’ तोड़ेगी पिछला रिकॉर्ड- केजरीवालआप के बढ़ते जन-समर्थन से डरकर विपक्ष झूठी अफवाहें फैला रहा है: सर्वजीत कौर मानुकेभाजपा लोगों को डराने-धमकाने और पार्टी में शामिल करने के लिए ED और CBI का दुरुपयोग कर रही है: बलतेज पन्नूभीषण गर्मी के चलते हरियाणा में स्कूल बंद, छुट्टियों का ऐलानजब ब्लड शुगर 550 तक पहुँचा, परिवार ने आस्था की डोर थामी और भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरक्षक*केजरीवाल की अपील पर CM भगवंत मान का नीट परीक्षार्थियों के लिए पंजाब रोडवेज में मुफ्त यात्रा का एलानPunjab ने परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0 में देशभर में पहला स्थान हासिल किया, प्रचेष्टा-ग्रेड-1 प्राप्त कियाहलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर हो : भगवंत सिंह मानPunjab में सरकार के प्रति जबरदस्त प्रो-इनकम्बेंसी, 2027 में ‘‘आप’’ तोड़ेगी पिछला रिकॉर्ड- केजरीवालआप के बढ़ते जन-समर्थन से डरकर विपक्ष झूठी अफवाहें फैला रहा है: सर्वजीत कौर मानुके
Thursday, 21 May 2026
Menu

पंजाब में घने कोहरे और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट:चार जिलों में कोल्ड डे की संभावना, बठिंडा में सबसे कम 4.2 डिग्री तापमान

पंजाब के सभी जिलों में आज (बुधवार) को घने कोहरे और चार जिलों में शीत लहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से इस संबंध में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मोहाली, नवांशहर, रूपनगर और पटियाला में कोल्ड-डे की स्थिति भी बन सकती है। पिछले 24 घंटे में राज्य के तापमान के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह सामान्य तापमान से तीन डिग्री नीचे पहुंच गया है। ऐसी ही स्थिति रात के तापमान की है। उसमें भी गिरावट का दौर जारी है। सबसे कम तापमान बठिंडा में 4.2 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि मौसम ड्राई डे रहेगा। अमृतसर और हलवारा में जीरो विजिबिलिटी दर्ज मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में ऊंचाई पर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इस वजह से तेज पश्चिमी हवाएं (जेट स्ट्रीम) चल रही हैं । साथ ही शीतलहर की स्थिति बन रही है। वहीं, इस दौरान अमृतसर में जीरो, हलवारा में जीरो, बल्लोवाल सौंखड़ी में 10 और बठिंडा 150 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई है। आज अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला में बहुत घना से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है। इसी तरह पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर, रूपनगर, एसएएस नगर (मोहाली), मालेरकोटला घना कोहरा कहीं-कहीं रहने की संभावना है। जबकि नवांशहर, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) और राजस्थान से सटे जिलों फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा में कोल्ड-डे की स्थिति बन सकती है।
पंजाब में 12 जनवरी तक घने कोहरे की संभावना है।
पंजाब में 12 जनवरी तक घने कोहरे की संभावना है। चंडीगढ़ और रूप नगर में सबसे अधिक तापमान गिरा 24 घंटे के अधिकतम तापमान की बात करें तो चंडीगढ़ में सबसे अधिक 5.3 डिग्री गिरा है। चंडीगढ़ में तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया है। रूपनगर में 6.2 और होशियारपुर में 4.4 डिग्री की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 11.2 से 19.2 डिग्री के बीच रहा है। अमृतसर में 11.8 तापमान रिकॉर्ड किया गया है। अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम… राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं है। 8 जनवरी – पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, एसएएस नगर (मोहाली), मालेरकोटला में घना कोहरा कहीं-कहीं रहने की संभावना है। अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला में कहीं-कहीं घने से बहुत घना कोहरे की संभावना है। 9 जनवरी – अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, मानसा, संगरूर, फिरोजपुर, बरनाला, फाजिल्का और मुक्तसर में कहीं-कहीं घना कोहरा रहने की संभावना है। जबकि मौसम आगे ड्राई बना रहने की संभावना है। 10 जनवरी – अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *