Live
2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!•दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!•पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षर•रेड में कुछ नहीं मिलने पर ईडी स्टाफ आप विधायक के घर पर बैठे रहे और बार-बार उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला गया: मनीष सिसोदिया•48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप को ‘हार्ड कोर ईमानदारी’ का सर्टिफिकेट दिया: हरपाल सिंह चीमा•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!•दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!•पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षर•रेड में कुछ नहीं मिलने पर ईडी स्टाफ आप विधायक के घर पर बैठे रहे और बार-बार उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला गया: मनीष सिसोदिया•48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप को ‘हार्ड कोर ईमानदारी’ का सर्टिफिकेट दिया: हरपाल सिंह चीमा•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•
Sunday, 08 November 2026
Menu

पंजाब में बागवानी को बढ़ावा, किसानों को नए बाग लगाने पर मिलेगी 40% सब्सिडी

पंजाब के बागवानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने आज कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार आकर्षक सब्सिडी योजनाओं के माध्यम से किसानों को बागवानी का पेशा अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर फसल विविधीकरण को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रही है।

मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय बागवानी मिशन (एनएचएम) के तहत किसान नए बाग लगाने के साथ-साथ अन्य बागवानी गतिविधियों के लिए 40 प्रतिशत तक सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पारंपरिक गेहूं-धान चक्र पर निर्भरता कम करना, भू-जल संरक्षण करना और उच्च-मूल्य वाली फसलों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाना है।

इस संबंध में आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बागवानी मंत्री ने कहा कि इच्छुक किसान अपने संबंधित जिला बागवानी कार्यालयों के माध्यम से सब्सिडी के लिए आवेदन कर सकते हैं। किसान विभाग के फील्ड स्टाफ से भी मार्गदर्शन ले सकते हैं, जो उन्हें आवेदन तैयार करने, पात्रता संबंधी शर्तें पूरी करने तथा अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता करेंगे।

श्री भगत ने कहा कि मान सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि सभी किसान-हितैषी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से और समय पर जमीनी स्तर तक किसानों तक पहुंचे। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे बागवानी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं और बेहतर आय के लिए फल एवं सब्जियों की खेती की ओर अग्रसर हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *