Live
CM भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, केंद्र द्वारा कंटीली तार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक लगाने का आदेश, लाखों किसानों को होगा लाभभगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमाराजेंद्र जिमखाना एंड Mahindra Club’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहलहिंदू नववर्ष संवत के अवसर पर रामलीला ग्राउंड में विशाल समारोह आयोजित Manish Sisodiaपंजाब में ‘शिक्षा क्रांति’ का असर, आठवीं के नतीजों में बेटियों का जलवा; टॉप 20 में से 19 स्थानों पर जमाया कब्जापंजाब कल्चर और टूरिज्म डिपार्टमेंट के एडवाइजर दीपक बाली ने महान पार्श्व गायिका Asha Bhosle के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के 13,000 गांवों को सोलर एल.ई.डी लाइटों से किया जाएगा रोशन: अमन अरोड़ातलवंडी साबो में CM मान ने किया उप-मंडलीय परिसर का उद्घाटनCM भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, केंद्र द्वारा कंटीली तार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक लगाने का आदेश, लाखों किसानों को होगा लाभभगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमाराजेंद्र जिमखाना एंड Mahindra Club’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहलहिंदू नववर्ष संवत के अवसर पर रामलीला ग्राउंड में विशाल समारोह आयोजित Manish Sisodiaपंजाब में ‘शिक्षा क्रांति’ का असर, आठवीं के नतीजों में बेटियों का जलवा; टॉप 20 में से 19 स्थानों पर जमाया कब्जापंजाब कल्चर और टूरिज्म डिपार्टमेंट के एडवाइजर दीपक बाली ने महान पार्श्व गायिका Asha Bhosle के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के 13,000 गांवों को सोलर एल.ई.डी लाइटों से किया जाएगा रोशन: अमन अरोड़ातलवंडी साबो में CM मान ने किया उप-मंडलीय परिसर का उद्घाटन
Monday, 13 April 2026
Menu

पंजाब में बचा कॉमर्शियल सिलेंडर का सिर्फ 3 दिन का स्टॉक, 10 हजार शादियों पर बना संकट, घरेलू Gas बुकिंग हुई बंद, विधानसभा में हुआ हंगामा!

मिडिल ईस्ट में चल रही जंग का असर अब पंजाब में भी दिखने लगा है। प्रदेश में LPG के कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई लगभग ठप हो गई है और सिर्फ 2 से 3 दिन का स्टॉक बचा है। का असर अब 10 हजार शादियों पर पड़ सकता है और शादियों में खाने की वैरायटी कम होने की आशंका है। पंजाब होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रधान अमरवीर सिंह ने बताया कि कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई पूरी तरह बंद है।

जिन लोगों के घरों में शादी या अन्य फंक्शन हैं, उन्हें परेशानी होने लगी है। अगर एक-दो दिन में समाधान नहीं निकला तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। इस मुद्दे पर चर्चा के लिए मीटिंग भी बुलाई गई है। इस समय गैस एजेंसियां पहले पुरानी बुकिंग क्लियर कर रही हैं, जिससे करीब 7 से 8 दिन की पेंडेंसी चल रही है। हालांकि जिला खाद्य आपूर्ति अफसर सरताज सिंह चीमा का कहना है कि घरेलू सिलेंडरों को लेकर फिलहाल कोई समस्या नहीं है।

वहीं लुधियाना और फरीदकोट में सर्वर डाउन होने के कारण घरेलू सिलेंडरों की बुकिंग भी नहीं हो पा रही है। इसके अलावा फरीदकोट, होशियारपुर और पटियाला समेत कई जिलों में सोमवार से कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई बंद है। उधर, कई परिवार शादी की तैयारियों के बीच रिश्तेदारों और दोस्तों के सहारे LPG सिलेंडर का इंतजाम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। सही सप्लाई न होने से पंजाब में करीब से ज्यादा शादियों के मेन्यू छोटा होने की स्थिति बन सकती है।

जालंधर गैस एजेंसी के मालिक ने बताया कि लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। घरेलू सिलेंडर का पूरा स्टाक है। लोग मारामारी न करें। सरकार ने घरेलू सिलेंडर की बुकिंग के लिए समय 1 महीना कर दिया है। कई कस्टमर ये सवाल लेकर आ रहे हैं कि उनके सिलेंडर बुक नहीं हो रहे। उनको बताया जा रहा है कि सिलेंडर 1 महीने बाद ही बुक होगा। दूसरी तरफ कॉमर्शियल सिंलेंडर की डिलिवरी रोक दी गई है। पीछे से ही सिलेंडर नहीं आ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *