Live
अकाली दल-भाजपा का गठबंधन बेनकाब, सुखबीर बादल बेअदबी के केसों से बचने के लिए पंजाब के हितों से समझौता कर रहे हैं: रणबीर सिंह ढींडसाभाजपा-अकाली सरकार पंजाब की सुरक्षा में नाकाम रही, उनके शासन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब चोरी हुए और बेअदबी की बार-बार घटनाएं हुईं: मनविंदर सिंह ग्यासपुराभारत की धमाकेदार जीत, बांग्लादेश को 40 रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में एंट्रीपंजाब में फिर बढ़ा बिजली संकट, थर्मल प्लांटों के यूनिट बंद; लोगों को बिजली कटों का सामनाभाजपा नेताओं का गांव तूर बंजारा में एक गरीब आदमी गुलजार सिंह की मौत पर ड्रामा उनकी गिद्ध जैसी मानसिकता दिखाता है: कुलदीप धालीवालतूर बंजारा में दलित परिवार के दुख पर भाजपा की राजनीति को गांववासियों ने नकारा, भाजपा नेताओं को भगाया: मनीष सिसोदियापंजाब की धरती उपजाऊ है, लेकिन यहां धर्म, जाति और नफ़रत की फसलें नहीं उगतीं: बलतेज पन्नूNCSC की टीम द्वारा संगरूर में गुलज़ार सिंह के परिवार से मुलाकाल; परिवार द्वार की गई कार्रवाई पर संतुष्टि जताईअकाली दल-भाजपा का गठबंधन बेनकाब, सुखबीर बादल बेअदबी के केसों से बचने के लिए पंजाब के हितों से समझौता कर रहे हैं: रणबीर सिंह ढींडसाभाजपा-अकाली सरकार पंजाब की सुरक्षा में नाकाम रही, उनके शासन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब चोरी हुए और बेअदबी की बार-बार घटनाएं हुईं: मनविंदर सिंह ग्यासपुराभारत की धमाकेदार जीत, बांग्लादेश को 40 रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में एंट्रीपंजाब में फिर बढ़ा बिजली संकट, थर्मल प्लांटों के यूनिट बंद; लोगों को बिजली कटों का सामनाभाजपा नेताओं का गांव तूर बंजारा में एक गरीब आदमी गुलजार सिंह की मौत पर ड्रामा उनकी गिद्ध जैसी मानसिकता दिखाता है: कुलदीप धालीवालतूर बंजारा में दलित परिवार के दुख पर भाजपा की राजनीति को गांववासियों ने नकारा, भाजपा नेताओं को भगाया: मनीष सिसोदियापंजाब की धरती उपजाऊ है, लेकिन यहां धर्म, जाति और नफ़रत की फसलें नहीं उगतीं: बलतेज पन्नूNCSC की टीम द्वारा संगरूर में गुलज़ार सिंह के परिवार से मुलाकाल; परिवार द्वार की गई कार्रवाई पर संतुष्टि जताई
Saturday, 12 September 2026
Menu

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामार्चा यज्ञ में होंगे शामिल:दरियाबाद के दुल्हदेपुर कुटी में आज दोपहर 3 बजे देंगे भाषण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 10 फरवरी को दरियाबाद क्षेत्र स्थित दुल्हदेपुर कुटी (बजरंग व्यायामशाला) में आयोजित रामार्चा यज्ञ में शामिल होंगे। उनके कार्यक्रम के समय में बदलाव किया गया है। अब वे दोपहर 3 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुति अर्पित करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर 5 किलोमीटर तक 1000 पुलिसकर्मी सुरक्षा घेरे में तैनात रहेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार सुबह अयोध्या मंडल के आयुक्त राजेश कुमार एवं आईजी सोमेन वर्मा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन तथा पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंच, पंडाल, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, शौचालय, पार्किंग और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कुटी के बाहर सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। रामार्चा यज्ञ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश के कई प्रमुख संत-महंत, धर्माचार्य और राजनीतिक हस्तियां मंच साझा करेंगी। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन भी प्रस्तावित है। खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, भाजपा के पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी, जिला अध्यक्ष सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के आयोजक बाबा बलराम दास ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ अनेक साधु-संत इस धार्मिक आयोजन में सहभागिता करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी उप जिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों और अन्य विभागीय अधिकारियों को ब्रीफ किया। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा रिहर्सल भी कराया गया है। सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम स्थल पर काले कपड़े पहनकर प्रवेश पर रोक रहेगी। वहीं, बदोसराय-टिकैतनगर मार्ग को कार्यक्रम के दौरान डायवर्ट किया गया है तथा वैकल्पिक यातायात मार्ग चिन्हित किए गए हैं।
Posted in up

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *