Live
मोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को ईडी के समन पर आप का जवाब•पीसीएस मेन्स पास उम्मीदवारों की निष्पक्ष सुनवाई की अपील, कहा- विवादों की वजह से हमारी मेहनत को नजरअंजाद न किया जाए•जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026 के संबंध में•‘आप’ की मोगा महारैली पंजाब के राजनीतिक इतिहास में नया अध्याय लिखेगी, अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ‘आप’ के 2027 के चुनाव अभियान का करेंगे आगाज: कुलदीप सिंह धालीवाल•पंजाब में बढ़ेगी ठंड, तेज हवाओं के साथ गिरेगा तापमान; चंडीगढ़ में भी ठंडी होंगी रातें•मोगा में 26 नवंबर को होगी ‘खुशहाल पंजाब महा रैली’, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायक•दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, कहा- इस बार सर्दियों में लोगों के फेफड़ों को मिली राहत•पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन की तैयारी, 2027 चुनाव से पहले 3 पार्टियां आ सकती हैं साथ!•मोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को ईडी के समन पर आप का जवाब•पीसीएस मेन्स पास उम्मीदवारों की निष्पक्ष सुनवाई की अपील, कहा- विवादों की वजह से हमारी मेहनत को नजरअंजाद न किया जाए•जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026 के संबंध में•‘आप’ की मोगा महारैली पंजाब के राजनीतिक इतिहास में नया अध्याय लिखेगी, अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ‘आप’ के 2027 के चुनाव अभियान का करेंगे आगाज: कुलदीप सिंह धालीवाल•पंजाब में बढ़ेगी ठंड, तेज हवाओं के साथ गिरेगा तापमान; चंडीगढ़ में भी ठंडी होंगी रातें•मोगा में 26 नवंबर को होगी ‘खुशहाल पंजाब महा रैली’, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायक•दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, कहा- इस बार सर्दियों में लोगों के फेफड़ों को मिली राहत•पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन की तैयारी, 2027 चुनाव से पहले 3 पार्टियां आ सकती हैं साथ!•
Tuesday, 24 November 2026
Menu

Ludhiana Wing में AAP Youth Wing का जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ निकली भव्य Car Rally

लुधियाना पश्चिम में आम आदमी पार्टी (AAP) की यूथ विंग ने शनिवार को एक बड़ी और दमदार कार रैली का आयोजन किया। यह रैली पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के समर्थन में निकाली गई, जिसकी अगुवाई पंजाब यूथ विंग के अध्यक्ष और विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा तथा युवा नेता परमिंदर सिंह गोल्डी ने की।

इस कार रैली ने लुधियाना की राजनीति में एक नई हलचल पैदा कर दी है। 500 से ज्यादा गाड़ियों के काफिले के साथ निकली यह रैली किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लग रही थी। युवा कार्यकर्ताओं और पार्टी समर्थकों ने पूरे जोश और जुनून के साथ इस रैली में भाग लिया।

कार रैली को अलग-अलग 20-20 गाड़ियों के ग्रुप में बांटा गया था। इन ग्रुप्स ने लुधियाना पश्चिम के अलग-अलग इलाकों, प्रमुख बाजारों और रिहायशी क्षेत्रों से गुजरते हुए लोगों को पार्टी के पक्ष में वोट देने की अपील की। रास्ते भर ‘आप’ के झंडे, पोस्टर और नारों से माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा नजर आया।

इस मौके पर युवाओं की भागीदारी सबसे खास रही। बड़ी संख्या में युवा अपने-अपने वाहनों के साथ रैली में शामिल हुए। हर वाहन पर पार्टी के झंडे लहरा रहे थे और लाउडस्पीकर पर गूंजते नारे माहौल को और जोशीला बना रहे थे।

पार्टी नेताओं ने इस रैली को एक “मेगा शो ऑफ स्ट्रेंथ” बताया और कहा कि यह लुधियाना पश्चिम के युवाओं की ताकत और ‘आप’ उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के प्रति समर्थन का बड़ा संकेत है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे विकास के लिए वोट करें और संजीव अरोड़ा को भारी मतों से जिताकर विधानसभा भेजें।

यह कार रैली न केवल AAP की सक्रियता को दर्शाती है, बल्कि यह भी साफ कर गई कि पार्टी इस उपचुनाव को पूरी ताकत से लड़ रही है। लोगों में इसे लेकर खासा उत्साह देखा गया और कई जगहों पर स्थानीय निवासियों ने फूल बरसाकर रैली का स्वागत भी किया।

इस मेगा रैली के जरिए ‘आप’ ने लुधियाना पश्चिम में अपनी मौजूदगी को और मजबूत कर दिया है और चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *